-->

Apr 15, 2017

Current Affairs 15 Apr 2017 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)


Current Affairs 15 Apr 2017 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)

1. 6.8 मिलियन फॉलोवर्स के साथ, कौन-सा नेता फेसबुक के फोटो शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम पर दुनिया के सबसे अधिक फॉलो किये जाने वाले नेता बन गए हैं ?
उत्तर - प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी |

2.वर्चुअल मुद्राओं के लिए नियमों की सिफारिश करने के लिए किसने पैनल गठित किया ?
उत्तर - सरकार ने |

3.पिछड़ा वर्ग से संबंधित लोगों के उत्थान और समस्त विकास के लिए अपने संकल्प को दोहराते हुए मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने परंपरागत व्यवसायों में सुधार के लिए किस योजना की रीलांचिंग की घोषणा की ?
उत्तर -  ‘अदारना’ |

4.माताओं को श्रद्धांजलि देने के लिए एक अनूठा कार्यक्रम इस साल से आंध्र प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पेश किया जाएगा, इसका नाम क्या है ?
उत्तर - ‘अम्माकू वंदनम’ |

5.किस कम्पनी ने भारत में अपना डिजिटल वॉलेट लॉन्च करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मंजूरी प्राप्त कर ली है ?
उत्तर - अमेज़न इंडिया ने |

6.हाल ही में किसने कर्नाटक बैंक के नए एमडी और सीईओ के रूप में कार्यभार संभाला ?
उत्तर - महाबलेश्वर एमएस ने |


7.संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख एंटोनियो गुटरस ने विश्व संगठन में व्यापक अनुभव वाले किस जर्मन व्यक्क्ति को संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) के नए प्रशासक के रूप में नियुक्त किया है ?
उत्तर - एशिम स्टेनर को |

8.किसने नई दिल्ली में भारतीय दिवाला और दिवालियापन बोर्ड (आईबीबीआई) के आजीवन सदस्य रूप में कार्यभार संभाला ?
उत्तर - डॉ (सुश्री) मुकुलिता विजयवर्गीय ने |

9.केन्द्रीय कृषि मंत्रालय ने अनाज उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि के चलते किस प्रदेश को 2015-16 के कृषि कर्मण पुरस्कार के लिये चुना है ?
उत्तर - हिमाचल प्रदेश को |

10.दलाई लामा ने मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में कर्मिक और अध्यात्म मामलों के विभाग द्वारा प्रकाशित किस पुस्तक को जारी किया ?
उत्तर - ‘ओशन एंड ब्लू माउंटेंस’  |

11.पूर्व केन्द्रीय मंत्री तथा लखनऊ के पूर्व मेयर अखिलेश दास गुप्ता जिनका 12 अप्रैल 2017 को एकाएक निधन हो गया, खेलों से जुड़े किस संघ के अध्यक्ष थे?
उत्तर - भारतीय बैडमिण्टन संघ |


12.राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 13 अप्रैल 2017 को गुड्स एण्ड सर्विस टैक्स को लागू किए जाने से सम्बन्धित चार विधेयकों पर अपने हस्ताक्षर कर इन्हें वैधानिकता प्रदान कर दी। यह 4 विधेयक कौन से हैं जिनकी अंतिम स्वीकृति हासिल हो जाने से 1 जुलाई 2017 से देश में GST युग के सूत्रपात का मार्ग प्रशस्त हो गया है?

उत्तर - a) केन्द्रीय जीएसटी कानून, 2017 b) एकीकृत जीएसटी कानून, 2017 c) जीएसटी (राज्यों को हर्जाना) कानून, 2017 और d) केन्द्र शासित प्रदेश जीएसटी कानून 2017 |

13.आर्थिक मामलों पर गठित कैबिनेट समिति ने 12 अप्रैल 2017 को सार्वजनिक क्षेत्र के 11 उपक्रमों को शेयर बाजारों में सूचीबद्ध करने के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी प्रदान कर दी। लाभ अर्जित करने वाले सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में जनता की कितनी हिस्सेदारी का प्रावधान किया गया है जिसके तहत यह निर्णय लिया गया है?
उत्तर - 25% |

14.डिज़िटल अर्थव्यवस्था पर जी20 देशों की पहली मंत्रीस्तरीय बैठक अप्रैल 2017 के दौरान किस यूरोपीय शहर में सम्पन्न हुई?
उत्तर - डुसेल्डॉर्फ (जर्मनी) |

15.भारत का अब तक का पहला माइक्रो ड्रामा फेस्टिवल किस राज्य में शुरू हुआ है ?
उत्तर - दिल्ली |

16.किस देश के गार्सिया ने गोल्फ का मास्टर ख़िताब जीता है ?
उत्तर - स्पेन |

17.विश्व होम्योपैथी दिवस कब मनाया जाता है ?
उत्तर - 10 अप्रैल |


18.केंद्र सरकार ने किस योजना के तहत 350 हाउसिंग प्रोजेक्ट लॉन्च किये ?
उत्तर - प्रधानमंत्री आवास योजना |

19.केंद्र सरकार ने किस संस्था से तीन तलाक और बहु विवाह प्रथा को समाप्त करने का अनुरोध किया है ?
उत्तर - उच्चतम न्यायालय |

20.राजयसभा में संविधान अनुसूचित कौन-सा विधेयक 2017 पारित कर दिया ?
उत्तर - जाति आदेश |

21.उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट की दूसरी बैठक में कितने फैसलों को मंजूरी दी ?
उत्तर - पांच |



Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box