-->

Apr 17, 2016

Current Affairs 16th Apr 2016 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)

Current Affairs 16th Apr 2016 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)
1.पश्चिम बंगाल के पानागढ़ एयरबेस का नाम किसके नाम पर रखा गया?
उत्तर - मार्शल अर्जन सिंह |

2. 14 अप्रैल 2016 को किस भारतीय मुक्केबाज को अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) द्वारा आगामी विश्व चैम्पिनशिप के एम्बेसडर के रूप में चयनित किया गया ?
उत्तर - मैरी कॉम |

3.राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण (एनएमए) का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया ?
उत्तर - सुष्मिता पांडे |


4.किस भारतीय को अमेरिका के कमिशन ऑन एन्हान्सिंग नेशनल साइबर सिक्यूरिटी का सदस्य बनाया  गया ?
उत्तर - अजय बंगा |

5.किस प्रसिद्ध बास्केटबॉल खिलाड़ी ने 14 अप्रैल 2016 को संन्यास की घोषणा की | वे 20 वर्ष तक एनबीए में एक ही टीम से खेले ?
उत्तर - कोबे ब्रायंट |

6. 15 अप्रैल 2016 से आरम्भ की गयी ऑड ईवन योजना दिल्ली सरकार ने कितने दिनों के लिए आरंभ किया ?
उत्तर - 15 दिन |

7.किस व्यापारी का पासपोर्ट बैंक लोन न चुका पाने के कारण भारत सरकार द्वारा रद्द करने की घोषणा की गयी ?
उत्तर - विजय माल्या |

8.किस आतंकवादी पर प्रतिबंध नहीं लगाने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की प्रतिबंध समिति की कार्यशैली पर भारत ने सवाल उठाया है ?
उत्तर - मसूद अजहर |

9.हाल ही में किस देश में 7.3 तीव्रता वाले भूकंप के कारण 20 से अधिक लोगों की मृत्यु हो गयी एवं देश में भीषण तबाही भी हुई ?
उत्तर - जापान |


10.फ्रांस के साथ हुए 7.8 बिलियन यूरो के किस डील में 36 विमानों की खरीद के लिए समझौता किया गया ?
उत्तर - राफेल विमान डील|

11.किस भारतीय क्रिकेट खिलाडी ने आम्रपाली कंपनी के ब्रांड एंबेसडर पद से इस्तीफ़ा दिया ?
उत्तर - टीम के कप्तान महेंद्र सिंह ने |

12.अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने चैंपियंस ट्रॉफी की जगह 2019 में वैश्विक प्रतिस्पर्धाओं के ढांचे में अहम बदलाव करते हुए किस नयी प्रतियोगिता के आयोजन की घोषणा की?
उत्तर - ग्लोबल हॉकी लीग |


13.मुंबई में आयोजित दो दिवसीय सामुद्रिक भारत सम्मेलन में कितने रुपये के निवेश की घोषणा की गयी ?
उत्तर - 82,905 करोड़ |

14. 14 अप्रैल 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस नाम से राष्ट्रीय कृषि बाजार के लिए ई-ट्रेडिंग प्लेाटफॉर्म परियोजना का शुभारम्भ किया ?
उत्तर - ई-नाम (e-NAM) |





Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box