-->

Apr 20, 2017

Current Affairs 20 Apr 2017 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)


Current Affairs 20 Apr 2017 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)

1,विश्व बैंक की दक्षिण एशियाई अर्थव्यवस्था पर रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष 2017-18 में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 7.2 प्रतिशत पर पहुंच जाएगी। वहीं 2018-19 में बढ़कर यह कितने प्रतिशत हो जाएगी ?
उत्तर - 7.5 प्रतिशत |

2.हाल ही में किसने  भारत की पहली एलईडी लाइट्स, रोटेटबल सीट्स और कांच की छत वाली ट्रेन ‘विस्टाडोम’ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया ?
उत्तर -  रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने |

3.एशिया का सबसे बड़ा सोलर पावर प्लांट कहाँ स्थापित किया जाएगा ?
उत्तर - मध्यप्रदेश के रीवा शहर में |

4.किसकी अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज को पछाड़ते हुए पुनः भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी ?
उत्तर - मुकेश अंबानी की |

5.मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने कौन-सा एप पेश किया है जिसके माध्यम से उच्च शिक्षा से जुड़े विभिन्न पक्षकार और संस्थान राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) की प्रगति पर नजर रख सकेंगे ?
उत्तर - ‘फंड एंड रिफार्म ट्रैकर’ |

6.सेना के किस जहाज को औपचारिक रूप से चेन्नई को समर्पित किया गया। यह एक पी 15 ए गाइडेड मिसाइल विध्वसंक है ?
उत्तर -  ‘आईएनएस चेन्नई’ |


7.सनराइजर्स हैदराबाद का कौन-सा खिलाडी, किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ अपना 34वां अर्धशतक बनाकर आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं ?
उत्तर - कप्तान डेविड वार्नर |

8.किस कम्पनी ने भारत के सशस्त्र बलों के लिये सैन्य हार्डवेयर के संयुक्त रूप से विनिर्माण के लिये दक्षिण कोरिया की प्रमुख रक्षा कंपनी के साथ रणनीतिक गठजोड़ किया ?
उत्तर - अनिल अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस डिफेंस लि. (आरडीएल) ने |

9.फरवरी में थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित मुद्रास्फीति दर घटकर कितने प्रतिशत हो गई जबकि फरवरी में यह 6.55% के अपने तीन साल के उच्च स्तर पर थी ?
उत्तर - 5.7% |

10.हाल ही में किसने ग्लोबल एक्ज़िबिशन ऑन सर्विसेज (जीईएस-2017) के तीसरे संस्करण का उद्घाटन किया ?
उत्तर - राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने |

11.राघवेंद्र सिंह किस राज्य के महाधिवक्ता नियुक्त किये गए ?
उत्तर - उत्तर प्रदेश |

12.राष्ट्रपति ने किसके द्वारा लिखित पुस्तक ' द फ्लेमिंग ट्रेसेज ऑफ़ द्रोपदी ' का विमोचन किया ?
उत्तर - वीरप्पा मोइली |


13.ऑस्ट्रेलिया और किस देश ने एक दूसरे के देशो में खेलों के विकास हेतु पांच समझौतों पर हस्ताक्षर किये ?
उत्तर - भारत |

14.किस अभिनेत्री की आत्मकथा " हिट गर्ल " हाल ही में रिलीज हुई है ?
उत्तर - आशा पारेख |

15.भारत नेपाल के बीच यूपी के किस जिले से सटी नेपाल सीमा पर हुए विवाद को सुलझाने पर लिखित सहमति बनी है ?
उत्तर - लखीमपुर खीरी |

16.जापान के किस प्रमुख वैश्विक व्यवसायिक समूह ने चेतावनी जारी कि अरबों के घाटे चलते भविष्य में उसे व्यवसाय से बाहर होना पड़ सकता है ?
उत्तर - तोशिबा |


17.डिजिटल अर्थव्यवस्था पर जी20 की पहली मंत्रिस्तरीय बैठक किस यूरोपीय शहर में हाल ही में सम्पन्न हुई ?
उत्तर - डुसेलडॉर्फ (जर्मनी) |

18.इंस्टाग्राम पर विश्व के सबसे अधिक फॉलो किये जाने वाले नेता कौन है ?
उत्तर - नरेंद्र मोदी |

19.किस राज्य के मुख्यमंत्री ने ' आदरना योजना ' को पुनः शुरू किया ?
उत्तर - आंध्र प्रदेश |

20.भारत में ई-वालेट के लिए किस कम्पनी को आरबीआई से मंजूरी प्राप्त हुई ?
उत्तर - अमेज़ॉन |

21.भारतीय सर्वेक्षण की 250वीं जयंती के अवसर पर डा हर्षवर्धन ने किस पोर्टल को शुरू किया ?
उत्तर - नक्से |




Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box