-->

Apr 8, 2017

Current Affairs 8 Apr 2017 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)


Current Affairs 8 Apr 2017 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)

1.किसने कुछ श्रेणियों के इस्पात पर भारत द्वारा लगाई गई सेफगार्ड आयात दर पर भारत और जापान के बीच विवाद को हल करने के लिए एक पैनल स्थापित करने का निर्णय लिया है ?
उत्तर - विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) ने |

2.कब भारत संचार पर एक दिनी राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया जिसका सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्धन राठौर ने उद्घाटन किया था, जबकि उनके वरिष्ठ कैबिनेट सहयोगी वेंकैया नायडू ने महत्वपूर्ण भाषण दिया ?
उत्तर - 5 अप्रैल को |

3.किसने झाड़ग्राम निवासियों की लंबी मांग को पूरा करते हुए इसे पश्चिम बंगाल के 22 वें जिले के रूप में घोषित कर दिया है ?
उत्तर - पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने |

4.किसने पूर्वोत्तर में 40 हजार करोड़ रुपये की एक्सप्रेसवे परियोजना की घोषणा की ?
उत्तर - केंद्रीय सड़क मंत्री नितिन गडकरी ने |

5.हरियाणा सरकार ने किस योजना के तहत उन सभी परिवारों को 21,000 रुपये का एक अनुदान देगी, जिनकी तीसरी बच्ची का जन्म 24 अगस्त 2015 के बाद हुआ है ?
उत्तर - ‘आपकी बेटी, हमारी बेटी’ |

6.किसकी एक नई रिपोर्ट के मुताबिक देश की जीडीपी में कुल योगदान के मामले में भारत का पर्यटन और पर्यटन क्षेत्र दुनिया में सातवें स्थान पर है ?
उत्तर - विश्व यात्रा और पर्यटन परिषद (डब्ल्यूटीटीसी) की |


7.किसने यात्री और माल भाड़े की अनुशंसा देने और सेवा स्तर के मानकों को निर्धारित करने के लिए एक स्वतंत्र नियामक रेल डेवलपमेंट अथॉरिटी (आरडीए) की स्थापना को मंजूरी दे दी है ?
उत्तर - केंद्र सरकार ने |

8.किसने महात्मा गांधी प्रवासी सुरक्षा योजना को बंद करने को मंजूरी दी ?
उत्तर - कैबिनेट ने |

9.किसने कहा है कि 2017-18 के दौरान भारत की विकास दर 7.4% पर पहुंच जाएगी और अगले वित्त वर्ष में आगे बढ़कर 7.6% हो जाएगी, जो चीन से आगे है ?
उत्तर - एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) ने |

10.केन्द्र सरकार ने भारतीय रेल के किराए तथा मालभाड़े की सिफारिश करने एवं तमाम सेवाओं के स्तर में सुधार के लिए उपाय सुझाने के उद्देश्य से एक स्वतंत्र नियामक संस्था गठित करने के प्रस्ताव को 5 अप्रैल 2017 को अपनी मंजूरी प्रदान कर दी। इस प्रस्तावित संस्था का नाम क्या होगा?
उत्तर - रेल विकास प्राधिकरण |

11. वित्तीय वर्ष 2017-18 की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में भारतीय रिज़र्व बैंक ने 6 अप्रैल 2017 को प्रस्तुत करते हुए रेपो दर में कोई परिवर्तन न करते हुए इसे 6.25% पर यथावत रखा। लेकिन वह कौन सी एक मात्र दर है जिसमें इस मौद्रिक नीति समीक्षा में परिवर्तन किया गया है?
उत्तर - रिवर्स रेपो दर |


12.भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा अप्रैल 2017 के दौरान की गई घोषणा के अनुसार अब नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फण्ड ट्रांसफर के माध्यम से धन को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया तेज हो जायेगी। ऐसा करने के लिए इस माध्यम से धन हस्तांतरित करने के लिए कितनी समयावधि के बैचों का इस्तेमाल किया जायेगा?
उत्तर - 30 मिनट |

13.अमेरिका के 49वें राज्य अलास्का को अमेरिका द्वारा तत्कालीन रूसी साम्राज्य से खरीदने की कौन सी ऐतिहासिक वर्षगांठ अभी हाल ही में मनाई गई थी?
उत्तर - 150वीं |

14.किस भारतीय क्रिकेटर को 2016 के लिए 'विज्डन क्रिकेट ऑफ़ द ईयर ' से नवाजा गया ?
उत्तर - विराट कोहली |

15.तेल कम्पनी गल्फ आयल इंडिया द्वारा किस खिलाडी को एक दिन का सीईओ नियुक्त किया गया ?
उत्तर - एमएस धोनी |

16.किस राज्य के सभी मंदिरो में प्लास्टिक प्रतबंधित कर दी गई ?
उत्तर - आंध्र प्रदेश |

17.वाडा की डोप पॉजिटिव खिलाडियों की रिपोर्ट में भारत फिर से किस स्थान पर है ?
उत्तर - तीसरे |


18.किस देश ने संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष को आर्थिक मदद बंद करने का निर्णय लिया ?
उत्तर - अमेरिका |

19.राष्ट्रीय समुद्री दिवस कब मनाया जाता है ?
उत्तर - 5 अप्रैल |

20.फीफा ने किस देश के पूर्व एफए अध्यक्ष ब्रायन जिमेनेज को आजीवन प्रतिबंधित कर दिया ?
उत्तर - ग्वाटेमाला |

21.पाकिस्तान ने अधिकृत कश्मीर के किस स्थान को पांचवां सूबा घोषित करने का फैसला किया ?
उत्तर - गिलगिट-बलूचिस्तान |

22.किन तीन देशों ने सीरिया में हुए संदिग्ध रासायनिक हमले की पूर्ण जाँच की मांग की ?
उत्तर - अमेरिका , ब्रिटेन और फ्रांस |



Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box