-->

May 30, 2017

Current Affairs 30 May 2017 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)


Current Affairs 30 May 2017 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)

1. 29 मई को मनाया जाने वाला कौन-सा दिवस सभी पुरुषों और महिलाओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने का एक दिन है जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान संचालन में सेवा की है या कर रहे है ?
उत्तर - अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षक दिवस  |

2.भारत ने मेक्सिको में आयोजित पांच दिवसीय किस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया है ?
उत्तर - ग्लोबल प्लेटफार्म फॉर डिसास्टर रिस्क रिडक्शन (जीपीडीआरआर) शिखर सम्मेलन में |

3.हाल ही में किसने अहमदाबाद में भारत के पहले जिंका वायरस के मामलों की पुष्टि की ?
उत्तर - डब्ल्यूएचओ ने |

4. 60 साल से अधिक उम्र और पेशे में 20 साल पूरा करने वाले पत्रकारों के लिए 10,000 मासिक पेंशन योजना सहित कई प्रोत्साहन की घोषणा किसने की ?
उत्तर - हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने |

5.मणिपुर सरकार ने राज्य के जैव विविधता विरासत स्थल के रूप में तामेंगलॉंग जिले के किस गांव को घोषित किया है ?
उत्तर - डाइलोंग गांव को |

6.कर्नाटक के चित्रदुर्ग में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के नवनिर्मित वैमानिकी परीक्षण रेंज (एटीआर) का उद्घाटन किसने किया ?
उत्तर - रक्षा मंत्री श्री अरुण जेटली ने |


7.कान्स, फ्रांस में, 70वें वार्षिक कान्स फिल्म समारोह 17 से 28 मई 2017 तक हुआ। इसके सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म कौन-सी है ?
उत्तर - ए जेंटल नाइट |

8.वर्ष 2017 के लिए इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (फिक्की) का स्मार्ट पॉलिसींग अवार्ड किसने जीता है ?
उत्तर - पुणे शहर पुलिस ने |

9.हाल ही में किसने मोनैको ग्रांड प्रिक्स जीतने के साथ मर्सिडीज के लुईस हैमिल्टन पर अपनी चैंपियनशिप बढ़त को बढ़ाकर 25 अंक कर ली है ?
उत्तर - फेरारी के सेबस्टियन वेट्टेल ने |

10.कान्स, फ्रांस में, 70वें वार्षिक कान्स फिल्म समारोह 17 से 28 मई 2017 तक हुआ। इसके सर्वश्रेष्ठ अभिनेता कौन है ?
उत्तर - जोकिन फिनिक्स |

11.देश के सबसे लम्बे पुल – ढोला-सदिया पुल का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 26 मई 2017 को राजग सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर किया। 9.15 किलोमीटर लम्बे इस पुल का नाम किस महान हस्ती के नाम पर रखा गया है?
उत्तर - डॉ. भूपेन हजारिका |


12. 80 के दशक में पंजाब में आतंकवाद पर नकेल कसने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले राज्य के भूतपूर्व पुलिस महानिदेशक के.पी.एस. गिल का 26 मई 2017 को निधन हो गया। उन्होंने स्वर्ण मंदिर को चरपमंथियों से खाली कराने के लिए किस ऑपरेशन का नेतृत्व किया था?
उत्तर - ऑपरेशन ब्लैक थंडर द्वितीय |

13. 27 मई 2017 को कश्मीर घाटी में सुरक्षाबलों द्वारा की गई मुठभेड़ों में मारे गए 8 आतंकियों में हिज़्बुल मुजाहिदीन के पिछले साल मारे गए कमाण्डर बुरहान वानी का उत्तराधिकारी भी शामिल था। उसका नाम क्या है?
उत्तर - सब्ज़ार अहमद बट |

14.भारत की पहली इलेक्ट्रिक मास ट्रांसपोर्ट परियोजना का उद्घाटन 26 मई 2017 को किस शहर में किया गया?
उत्तर - नागपुर |

15.अमेरिका के अपीलीय न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त किए जाने वाला भारतीय मूल का वह दूसरा व्यक्ति कौन है जिसकी इस पद पर नियुक्ति को 26 मई 2017 को स्वीकृति प्रदान की गई?
उत्तर - अमूल थापर |

16.देश के किस राज्य में जनवरी 2017 के दौरान खतरनाक ज़ीका वायरस के संक्रमण के तीन मामले सामने आए थे, जिसकी केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 27 मई 2017 को पुष्टि कर दी?
उत्तर - गुजरात |

17.मई 2017 के दौरान किसने किसी प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर ऐसा करने वाली पहली भारतीय तलवारबाज बनने का गौरव हासिल किया?
उत्तर - सी.ए. भवानी देवी |


18. उस एण्ड्रॉयड-आधारित मैलवेयर वाइरस का क्या नाम है जिसकी चपेट में दुनिया भर के लगभग 3.65 करोड़ फोन आने का दावा मई 2017 के दौरान किया गया है?
उत्तर - “जूडी” |

19. 28 मई 2017 को सम्पन्न वर्ष 2017 के कान्स फिल्म समारोह में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का गोल्डन पाम पुरस्कार किस फिल्म को मिला?
उत्तर - “द स्क्वायर” |

20.किसे दिल्ली स्थित प्रमुख केन्द्रीय विश्वविद्यालय जामिया मिलिया इस्लामिया का नया कुलपति  नियुक्त किया गया है?
उत्तर - डॉ. नजमा हेपतुल्लाह |

21.कान्स, फ्रांस में, 70वें वार्षिक कान्स फिल्म समारोह में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार किसे प्राप्त हुआ ?
उत्तर - सोफिया कोपोला |




Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box