-->

Jun 2, 2017

Current Affairs 2 June 2017 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)


Current Affairs 2 June 2017 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)

1.दक्षिण कोरिया में जून के मध्य में होने वाली चीन की अगुवाई वाली एशियाई बुनियादी ढांचा निवेश बैंक की वार्षिक बैठक में भारत की तरफ से कौन शामिल होंगे ?
उत्तर - वित्त मंत्री अरुण जेटली |

2.किस उच्च न्यायालय ने सिफारिश की है कि केंद्र गाय को राष्ट्रीय पशु के रूप में घोषित करे और गौवध की सजा को आजीवन कारावास तक बढाये ?
उत्तर - राजस्थान उच्च न्यायालय ने |

3.हाल ही में किसने कहा कि भारत सितंबर में भारतीय मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) की तैयारी कर रहा है ?
उत्तर - संचार मंत्री मनोज सिन्हा ने |

4.भारतीय व्यापार सेवा अधिकारियों के ऑनलाइन अपार (एपीएआर) के लिए कौन-सी सेवा शुरू की ?
उत्तर - स्पैरो-आईटीएस सेवा |

5.आर्थिक मामलों के सचिव कौन है जो 37 साल तक विभिन्न पदों पर सरकार की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं ?
उत्तर - शक्तिकांत दास |

6.भारत के पास अपनी जीपीएस प्रणाली होगी, ‘एनएवीआईसी’ कब शुरू हो जाएगा ?
उत्तर - 2018 के आरंभ में |


7.एडीबी और पीएनबी ने सौर छत परियोजनाओं के लिए कितने मिलियन डॉलर समझौते पर हस्ताक्षर किए ?
उत्तर - 100 मिलियन डॉलर |

8.किसके अनुसार, भारत की आर्थिक विकास दर चालू वित्त वर्ष में 7.5 प्रतिशत की रफ्तार से बढ़ेगी और सरकार की सुधार पहल से चार साल में 8 फीसदी जीडीपी वृद्धि दर हासिल करने में मदद मिलेगी ?
उत्तर - मूडीज इनवेस्टर्स सर्विस के |

9.भारत ने किसके साथ 36 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किये ?
उत्तर - विश्व बैंक के साथ |

10.संयुक्त राष्ट्र महासभा ने स्लोवाकिया के विदेश मंत्री किसे 193 सदस्यीय शक्तिशाली निकाय का अगला अध्यक्ष घोषित किया ?
उत्तर - मिरोस्लाव लैजकेक को |

11.हाल ही में किसे लघु कथा में उत्कृष्टता के लिए 2017 पीईएन / मालामुद अवॉर्ड की विजेता घोषित किया गया है ?
उत्तर - भारतीय अमेरिकी लेखक झुम्पा लाहिड़ी को |

12.भारतीय कप्तान विराट कोहली, पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और बाएं हाथ के बल्लेबाजों युवराज सिंह और सुरेश रैना को इस साल की किस सूची में 100  में जगह मिली है, जो पिछले साल शुरु की गई थी ?
उत्तर - ईएसपीएन वर्ल्ड फेम 100 सूची में |


13.माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक पॉल एलेन द्वारा बनवाए जा रहे उस विशालकाय विमान का क्या नाम है जिसे दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा विमान बताया जा रहा है तथा जिसको 31 मई 2017 को पहली बार प्रदर्शित किया गया?
उत्तर - “स्ट्रेटोलाँच” |

14.सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त बीसीसीआई की प्रशासन समिति के किस सदस्य ने 1 जून 2017 को अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी?
उत्तर - रामचन्द्र गुहा |

15.आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास 37 वर्ष की सेवा के बाद 31 मई 2017 को सेवानिवृत्त हो गए। उनके स्थान पर किसे इस पद की जिम्मेदारी अतिरिक्त जिम्मेदारी के तौर पर सौंपी गई है?
उत्तर - तपन रे |

16.भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने किस प्रमुख डेयरी उत्पाद उपक्रम के साथ पशुओं के चारे की पैदावार के उपग्रह प्रौद्यौगिकी की मदद से आकलन के लिए एक समझौता मई 2017 के दौरान किया?
उत्तर - अमूल |

17.भारत की सबसे पुरानी रेलगाड़ियों में से एक पंजाब मेल ने 1 जून 2017 को अपने परिचालन के कितने वर्ष पूरे कर लिए?
उत्तर - 105 वर्ष |


18.सुप्रसिद्ध दक्षिण भारतीय फिल्म-निर्माता दासरी नारायण राव जिनका 30 मई 2017 को निधन हो गया, मुख्यत: किस भाषा में फिल्म बनाने के लिए जाने जाते थे?
उत्तर - तेलुगु |

19.विश्व का सबसे बड़ा स्पोकेलेस झूला कहाँ पर लगाया गया ?
उत्तर - चीन |

20.भारत से किस बैडमिंटन खिलाडी को बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन का दो वर्ष के लिए सदस्य नियुक्त किया गया ?
उत्तर - पीवी सिंधु |

21.केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा दिल्ली में किस स्थान पर स्वच्छ भारत एप्प लांच किया गया ?
उत्तर - राष्ट्रीय संग्रहालय |

22.किस राज्य उच्च न्यायलय ने नीट परीक्षा के परिणाम जारी करने पर अंतरिम रोक लगाने की घोषणा की ?
उत्तर - मद्रास उच्च न्यायालय |



Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box