-->

Jun 14, 2017

Current Affairs 14 June 2017 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)


Current Affairs 14 June 2017 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)

1.हाल ही में किस देश ने दुनिया का सबसे बड़ा तैरता हुआ सौर फार्म लॉन्च किया है ?
उत्तर - चीन ने |

2.अमेरिका स्थित किस कम्पनी ने 12.62 करोड़ रुपये में ‘विज़न जेट’ नामक दुनिया का सबसे छोटा और सबसे सस्ता निजी जेट लॉन्च किया है ?
उत्तर - विमानन कंपनी सायरस एयरक्राफ्ट ने |

3.कौन-सा देश विश्व स्तर पर कृषि उत्पादों के सातवें सबसे बड़े निर्यातक के रूप में उभरा ?
उत्तर - भारत |

4.भारतीय रेलवे यात्रियों को विश्व स्तरीय सुविधा प्रदान करने के लिए 8,000 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत के साथ बेहतर आंतरिक और उन्नत सुविधाओं वाले लगभग कितने कोच शामिल करने की योजना बना रहा है ?
उत्तर - 40,000 कोच |

5.किसने विशेष जरूरतों वाले लोगों के लिए केरल सरकार का अभियान अणुयात्रा शुरू किया ?
उत्तर - उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने |

6.ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले हाशिए वाले समुदायों और नागरिकों के लिए आसानी से सुलभ कानूनी सहायता देने के उद्देश्य से सरकार ने कौन-सी नई पहल शुरू की है ?
उत्तर - ‘टेली-लॉ’ |


7.ओडिशा की 12 वर्षीय पद्मालय नंदा ने जॉर्जिया के बाटूमी बंदरगाह शहर में लिटिल मिस यूनिवर्स 2017 में कौन-सा ताज जीतने वाली सबसे कम उम्र की लड़की बनकर इतिहास बनाया है ?
उत्तर -  “लिटिल मिस यूनिवर्स इंटरनेट 2017” और “लिटिल मिस एक्ट्रेस” |

8.जितु राय, हिना सिद्धू ने आईएसएसएफ शूटिंग विश्व कप में कौन-सा पदक जीता ?
उत्तर - स्वर्ण पदक |

9.पुणे डिवीजन के रेलवे के किस कर्मचारी ने 27 मई से 6 जून, 2017 तक स्लोवाकिया में आयोजित 17 वें निःशक्तजन विश्व व्यक्तिगत शतरंज चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है ?
उत्तर - शशिकांत कुटवाल ने |

10.प्रतिष्ठित ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किस प्रसिद्ध तेलुगू कवि और लेखक का हैदराबाद में निधन हो गया ?
उत्तर - सी नारायण रेड्डी का |

11.रोहन बोपन्ना ने अपने करियर का पहला टेनिस ग्राण्ड स्लैम खिताब जीतने में सफलता हासिल की जब उन्होंने 8 जून 2017 को फ्रेंच ओपन का मिश्रित युगल खिताब जीत लिया। इस खिताबी जीत में उनकी पार्टनर कौन रहीं?
उत्तर - गेब्रिएला डाब्रोवस्की |


12.विश्व की सर्वोच्च उच्च शिक्षण संस्थाओं की रेटिंग से जुड़ी क्यूएस वर्ल्ड यूनीवर्सिटी रैंकिंग्स में ऐसा पहली बार हुआ कि तीन भारतीय संस्थानों ने इसके सर्वोच्च 200 संस्थानों में स्थान बनाने में सफलता हासिल की है। 8 जून 2017 को जारी वर्ष 2018 की इस सूची में शामिल ये तीन संस्थान कौन से हैं?
उत्तर - भारतीय विज्ञान संस्थान (बंगलौर), आईआईटी दिल्ली और आईआईटी बंबई |

13.राफेल नडाल ने क्ले कोर्ट पर अपनी बादशाहत को बरकरार रखते हुए फ्रेंच ओपन का अपना दसवाँ पुरुष एकल खिताब 11 जून 2017 को जीत लिया जब उन्होंने फाइनल में स्टेन वावरिंका को एकतरफा फाइनल में आसानी से हरा दिया। इस खिताबी जीत के साथ नडाल ने क्या इतिहास रचा?
उत्तर - वे टेनिस के ओपन युग के पहले खिलाड़ी हो गए जिन्होंने कोई ग्रैण्ड-स्लैम खिताब दस बार जीता है |

14. वर्ष 2017 के फ्रेंच ओपन का महिला एकल खिताब जीतकर किस खिलाड़ी ने न सिर्फ अपने करियर का पहला ग्रैण्ड स्लैम खिताब जीता बल्कि अपने देश की पहली टेनिस ग्रैण्ड स्लैम विजेता भी बन गईं?
उत्तर - जेलेना ऑस्टापेंको |

15.सहकारी संघवाद को मजबूत करने की दिशा में एक कदम उठाते हुए नीति आयोग ने जून 2017 के दौरान “साथ” नामक एक नया कार्यक्रम शुरू किया जिसका मुख्य उद्देश्य शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्रों में बदलाव लाना है। “साथ” शब्द का अर्थ क्या है?
उत्तर - ‘Sustainable Action for Transforming Human capital’ |

16.आईआईटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा एड्वांस्ड परीक्षा 2017 जिसका परिणाम 11 जून 2017 को जारी किया गया, में पहला स्थान किसने हासिल किया?
उत्तर - सर्वेश मेहतानी |


17.हाल ही में सम्पन्न ब्रिटिश संसदीय चुनावों में किसने जीत दर्ज कर ब्रिटिश संसद में सिख समुदाय की पहली महिला सांसद बनने का गौरव हासिल किया?
उत्तर - प्रीत कौर गिल |

18.किसे अंतराष्ट्रीय उर्वरक संघ के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया ?
उत्तर - राकेश कपूर |

19.फ़िनलैंड में भारत के राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया ?
उत्तर - वाणी सर्राज राव |

20.विश्व की सबसे तेज गति से चलने वाली लिफ्ट किस देश में विकसित की गई ?
उत्तर - चीन |

21.भारत सरकार द्वारा किस राज्य से ग्रामीण एलईडी स्ट्रीट लाइटिंग परियोजना आरम्भ की जा रही है ?
उत्तर - मध्य प्रदेश |

22.भारतीय शटलर साई परणीत ने किसे हराकर थाईलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का ख़िताब जीत लिया है ?
उत्तर - जॉनेथन क्रिस्टी |



Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box