-->

Jun 16, 2017

Current Affairs 15 June 2017 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)


Current Affairs 15 June 2017 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)

1.हाल ही में किसने एएनयूजीए के आयोजकों के साथ संयुक्‍त संवाददाता सम्‍मेलन को संबोधित किया। एएनयूजीए खाद्य उद्योग के लिए एक अंतर्राष्‍ट्रीय व्‍यापार मंच है जो कि जर्मनी के कोलंगे में आयोजित होगा ?
उत्तर - खाद्य प्रसंस्‍करण उद्योग मंत्री श्रीमती हरसिमरत कौर बादल ने |

2.विदेश राज्य मंत्री जनरल वी के सिंह दो दिन की ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे यह बैठक कहाँ 18 जून को शुरू हो रही हैं ?
उत्तर - बीजिंग में |

3.पर्यावरण और जलवायु के लिए जिम्मेदार जी-7 पर्यावरण मंत्री और उच्च प्रतिनिधियों और यूरोपीय आयुक्तों की बैठक 11-12 जून 2017 को कहाँ हुई ?
उत्तर - इटली के बोलोग्ना में |

4.एक CRY रिपोर्ट के मुताबिक, किस राज्य में सबसे अधिक 2,50,672 बाल श्रमिक है, जिसके बाद बिहार में 1,28,087 और महाराष्ट्र में 82,847 बाल श्रमिक है ?
उत्तर - उत्तर प्रदेश में |

5.भारत ने किस देश से सेरेमिक की मेज और रसोई के बर्तनों के आयात पर एंटी डंपिंग शुल्क लगाया है ताकि सामान्य मूल्य से नीचे बेचे जा रहे माल से घरेलू उद्योग को बचाया जा सके ?
उत्तर - चीन से |

6.सांख्यिकी मंत्रालय 2017-18 के अंत तक घरेलू उपभोक्ता व्यय सर्वेक्षण और श्रम शक्ति के आंकड़ों को पूरा करने के बाद राष्ट्रीय खातों का आधार वर्ष 2011-12 से किस वर्ष में परिवर्तित करने के जा रहा है ?
उत्तर - 2017-18 में |


7.कोड अनुपालन के लिए ‘उच्च’ रेटिंग प्राप्त करने वाला एकमात्र पीएसबी बैंक कौन-सा है ?
उत्तर - आईडीबीआई बैंक |

8.भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने घोषणा की है कि उसने इनसेट अक्षर ‘A’ के साथ कितने मूल्यवर्ग के नोट जारी किए हैं ?
उत्तर - 500 मूल्यवर्ग के |

9.दक्षिण मध्य बिहार के नालंदा जिले के अधिकारियों द्वारा जल संरक्षण का एक मॉडल सफलतापूर्वक अपनाया गया, जिसे ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्यक्रम (एमजीएनआरजीजीपी) में किस पुरस्कार के लिए चुना गया है ?
उत्तर - उत्कृष्टता के राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए |

10.उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने राजनीति में अपने आगमन का श्रेय वाजपेयी को दिया तथा उन्होंने कहा कि 450 पृष्ठों वाली किस पुस्तक का आधिकारिक तौर पर जल्द अनावरण किया जाएगा ?
उत्तर - ‘युग पुरूष, भारत रत्न, अटल जी’ |

11.भारत के किस देश को रेलवे विकास हेतु 318 मिलियन अमेरिकी डॉलर की आर्थिक मदद देने की घोषणा की ?
उत्तर - श्रीलंका |

12.भारत के किस राज्य द्वारा शादियों से होने वाले पर्यावरण प्रदूषण के नुक्सान से बचने के लिए ग्रीन प्रोटोकॉल लागू करने की घोषणा की गई ?
उत्तर - केरल |


13.भारत की अदालतों में 10 वर्षों से अधिक समय से लंबित मामलों के जल्द निपटान हेतु किस नियुक्त की घोषणा की गई ?
उत्तर - न्यायमित्र |

14.भारत के किस क्रिकेटर द्वारा हाल ही में यूनिसेफ के सुपरडैड अभियान से जुड़ने की घोषणा की गई ?
उत्तर - सचिन तेंदुलकर |

15.हाल ही में यूएन महासभा के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया ?
उत्तर - मीरोस्लाव लाजकेक |

16.राष्ट्रीय जल विकास एजेंसी (NWDA) के महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया ?
उत्तर - शरद कुमार जैन |

17.आईटीटीएफ यूआरसी में शामिल होने वाले पहले भारतीय का क्या नाम है ?
उत्तर - गणेश नीलकंठ अय्यर |

18.किस राज्य सरकार ने राज्य में भारत की पहली 'एकल महिला पेंशन योजना ' शुरू की ?
उत्तर - तेलंगाना |


19.किस शहर में भारत की पहली सार्वजानिक साइकिल साझा परियोजना का शुभारम्भ हुआ है ?
उत्तर - मैसूर |

20.' द मिनिस्ट्री ऑफ़ अटमोस्ट हैप्पीनेस' पुस्तक के लेखक कौन है ?
उत्तर - अरुंधति राय |

21.राजधानी तथा शताब्दी एक्सप्रेस के उन्नयन के लिए भारतीय रेलवे द्वारा तैयार की गई नई परियोजना का क्या नाम है ?
उत्तर - आपरेशन स्वर्ण |

22.किस केंद्रीय मंत्री ने कौशल विकास हेतु 'स्किल्स फोर लाइफ , सेव अ लाइफ ' अभियान की शुरुआत की ?
उत्तर - केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा |

23.दुनिया की सबसे शांतिपूर्ण देशों में भारत को कौन-सा स्थान प्राप्त हुआ ?
उत्तर - 137वा |



Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box