-->

Jun 20, 2016

Current Affairs 20th June 2016 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)


Current Affairs 20th June 2016 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)

1.किसके द्वारा स्थापित राजनीतिक दल “शिवसेना” ने 19 जून 2016 को अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूरे कर लिए?
उत्तर - बाल ठाकरे|

2.जिंबाब्वे दौरे पर गई दूसरे दर्जे की भारतीय क्रिकेट टीम के साथ 19 जून 2016 को एक विवाद जुड़ गया। सीरीज के प्रायोजकों से जुड़े एक अधिकारी सहित दो भारतीयों को लोगों को किस आरोप में गिरफ्तार किया है ?
उत्तर - कथित दुष्कर्म |

3.नवाजुद्दीन सिद्दीकी और श्वेता त्रिपाठी की मुख्य भूमिकाओं वाली किस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने मंजूरी देने से इन्कार कर दिया है इसके निर्देशक कौन हैं ?
उत्तर - हरामखोर |


4.दैनिक जागरण की पहल पर राज्य सरकार ने युवाओं को हुनर के साथ-साथ रोजगार दिलाने का बीड़ा उठाया है। इस क्रम में रविवार को किसने ‘सपने हुए साकार, मिला हुनर व रोजगार’ अभियान का शुभारंभ किया है ?
उत्तर - उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन व दैनिक जागरण ने |

5. 18 जून 2016 का दिन ऐतिहासिक बना जब भारतीय वायुसेना के इतिहास में तीन महिला लड़ाकू पायलटों को पहली बार इस बल में शामिल किया गया। इन तीन महिला पायलटों के नाम क्या हैं?
उत्तर - भावना कांत, अवनी चतुर्वेदी और मोहना सिंह |

6.विश्व की सबसे बुजुर्ग स्काइ डाइवर बनने का गौरव हासिल करने के तीन साल बाद ऐडा जेमान्क्यू ओलंपिक मशाल थामने वाली सर्वाधिक उम्रदराज महिला बनी ? वह कितने वर्ष की है ?
उत्तर - 106 वर्ष |


7.अमेरिका की पहली ऐसी कौन सी कम्पनी बनी है जिसने नशीले पदार्थ मरिजुआना के व्यवसाय में कानूनी रूप से प्रवेश करते हुए इस व्यवसाय से सम्बन्धित सॉफ्टवेयर जारी करने की घोषणा की है? 
उत्तर - माइक्रोसॉफ्ट |

8.राजधानी का कनॉट प्लेस दुनिया के सबसे महंगे ऑफिस डेस्टिनेशंस की लिस्ट में प्रथम स्थान से नीचे खिसकर किस स्थान पर आ गया है ?
उत्तर - सातवें स्थान पर |

9. 18 जून 2016 को केन्द्र सरकार ने किसे देश में फैशन प्रौद्यौगिकी क्षेत्र के सबसे प्रतिष्ठित संस्थान राष्ट्रीय फैशन प्रौद्यौगिकी संस्थान का अध्यक्ष नियुक्त किया, जिसको लेकर सरकार को तीव्र भर्त्सना का सामना भी करना पड़ा?
उत्तर - चेतन चौहान |


10.किस राज्य की सरकार ने 14 जून 2016 को कृषि उत्पादन प्रणाली को जलवायु परिवर्तन के अनुकूल बनाने हेतु 25 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी ?
उत्तर - हरियाणा |

11.जून 2016 में किस राज्य के मुख्यमंत्री ने बाल श्रम ट्रैकिंग सिस्टम (सीएलटीएस) का उद्घाटन किया ?
उत्तर - बिहार |

12.लंदन स्थित इक्वाडोर के दूतावास में विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे को शरण लिए चार साल हो गए हैं। प्रत्यर्पण से बचने के लिए उन्होंने कब दूतावास में शरण ली थी ?
उत्तर - 18 जून, 2012 को |

13.मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी नेकौन-सी एक स्कूल स्वयंसेवक कार्यक्रम शुरू किया है।
उत्तर - विद्यांजली |





Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box