-->

Jun 27, 2017

Current Affairs 26 June 2017 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)


Current Affairs 26 June 2017 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)

1. 18-वर्षीय तमिलनाडु के किस छात्र और उनकी टीम द्वारा डिजाइन और विकसित किए गए कलामसेट नामक 64 ग्राम वजन वाले दुनिया के सबसे हल्के उपग्रह का प्रक्षेपण करके भारत ने एक बार फिर से एक वैश्विक अंतरिक्ष रिकॉर्ड तोड़ा ?
उत्तर - छात्र रिफथ शारूक |

2.संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस हर साल कब मनाया जाता है ?
उत्तर - 23 जून को |

3.हर साल 23 जून को कौन-सा दिवस मनाया जाता है ?
उत्तर - अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस |

4. 24×7 पानी की आपूर्ति परियोजना को वित्तपोषित करने के लिए, किस नगर निगम ने भारत का सबसे बड़ा नगरपालिका बांड कार्यक्रम लॉन्च किया ?
उत्तर - पुणे महानगर निगम ने |

5.विदेश में भारतीय वैज्ञानिकों को आकर्षित करने के लिए केंद्र सरकार ने कौन-सी योजना शुरू की ?
उत्तर - VAJRA |

6.केंद्र सरकार ने “सिटी लाइबिलिटी इंडेक्स” लॉन्च किया है – शहरी विकास मंत्रालय द्वारा शुरू की गई पहल – जिसमें राजधानी के शहरों और दस लाख से अधिक आबादी वाले कितने प्रमुख शहरों में जीवन की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया जायेगा ?
उत्तर - 116 |


7.किस संस्था ने अपने प्रमुख रॉकेट प्रक्षेपण यान पीएसएलवी से 712 किलोग्राम के कार्टोसैट-2 श्रृंखला के एक उपग्रह और 30 नैनो उपग्रहों को कक्षा में स्थापित किया ?
उत्तर - इसरो ने |

8.महाराष्ट्र सरकार ने वृक्षारोपण पर कौन-सा मोबाइल ऐप लॉन्च किया ?
उत्तर - ‘माय प्लांट’ |

9.विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक मंडल ने असम स्टेट पब्लिक फाइनेंस इंस्टीट्यूशनल रिफॉर्म्स (एएसपीआईआरई) प्रोजेक्ट के लिए कितने मिलियन डॉलर की ऋण सहायता को मंजूरी दे दी है ?
उत्तर - 44 मिलियन डॉलर की |

10.पावर परियोजना के लिए विश्व बैंक – और किसने ऋण समझौता किया ?
उत्तर - एआईआईबी ने |

11.किस देश ने भारत को 22 गार्डियन ड्रोनों की बिक्री को मंजूरी दी ?
उत्तर - अमेरिका ने |


12.पूर्व भारतीय पावरलिफ्टर और दक्षिण एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता किस महिला ने इतिहास बनाते हुए डब्लूडब्लूई में आने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं ?
उत्तर - कविता देवी ने |

13.“कलामसैट” दुनिया का सबसे छोटा और हल्का उपग्रह है तथा इसका वजन मात्र कितना है ?
उत्तर -  64 ग्राम |

14.केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री एम. वैंकैय्या नायडू ने 23 जून 2017 को 30 और स्मार्ट शहरों की सूची जारी की जिन्हें केन्द्र सरकार के महात्वाकांक्षी स्मार्ट सिटी मिशन में शामिल किया गया है। इन 30 शहरों में किस शहर ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया?
उत्तर - तिरुवनंतपुरम |

15.भारतीय रिज़र्व बैंक ने बैंकों के खराब ऋणों की समस्या का हल निकालने के लिए गठित निगरानी समिति में 22 जून 2017 को तीन और सदस्यों को शामिल किया ताकि इस विषय में तेजी से काम किया जा सके। समिति में शामिल किए गए ये तीन नए सदस्य कौन हैं?
उत्तर - एम.बी.एन. राव, वाई.एम. देवस्थली और एस. रमण |

16. जून 2017 के दौरान किन दो देशों को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने टेस्ट मैच खेलने का दर्जा प्रदान कर दिया?
उत्तर - अफगानिस्तान और आयरलैण्ड |

17.व्यापारिक संबंधो को मजबूत करने के लिए भारत द्वारा किस पड़ोसी राज्य के साथ पहली बार हवाई कॉरिडोर स्थापित किया ?
उत्तर - अफगानिस्तान |


18.भारत से पहले संयुक्त राष्ट्र के टीआईआर कन्वेशन के साथ कितने देश जुड़ चुके है ?
उत्तर - 70 |

18.भारत ने किसे अंतराष्ट्रीय न्यायलय के (ICJ) के न्यायाधीश के रूप में एक और कार्यकाल के लिए नामांकित किया ?
उत्तर - दलवीर सिंह |

19.लॉकडीह मॉर्टिन के साथ किस भारतीय कम्पनी ने ऍफ़-16 लड़ाकू विमानों को भारत में मनाये जाने के लिए समझौता किया ?
उत्तर - टाटा ग्रुप |

20.नासा ने हाल ही में कितने पृथ्वी के आकार वाले ग्रहों का पता लगाया ?
उत्तर - 10 |

21.किस देश ने 2045 तक शून्य कार्बन उत्सर्जन लक्ष्य तक पहुंचाने का संकल्प लिया ?
उत्तर - स्वीडन |




Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box