-->

Jun 30, 2016

Current Affairs 30 June 2016 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)

Current Affairs 30 June 2016 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)

1.ज़ैक्सीस सपुर देसाई का जून 2016 में निधन हो गया. वे किस घड़ी ब्रांड के संस्थापक थे?
उत्तर - टाइटन |

2.जून 2016 में सातवां वेतन आयोग काफी चर्चा में रहा. इस आयोग की अध्यक्षता किस व्यक्ति ने की?
उत्तर - न्यामूर्ति अशोक कुमार माथुर |

3.किस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जून 2016 में हुए एक आतंकी हमले में 38 लोगों की जान चली गई ?
उत्तर - अतातुर्क इंटरनेशनल एयरपोर्ट, इस्तांबुल |

4.केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जून 2016 में एनएमईपी को मंजूरी दी. यह नीति किस क्षेत्र विशेष से संबंधित है/
उत्तर - राष्ट्रीय खनिज उत्खनन |


5.केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों को मंजूरी दे दी. इसके तहत केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में कितनी वृद्धि होगी?
उत्तर - 23.55 प्रतिशत |

6.संजीव राजपूत ने आईएसएसएफ विश्व कप में कौन-सा पदक जीता?
उत्तर - रजत पदक |

7.किस खिलाड़ी को आईआईटी कानपुर ने ‘डाक्टर आफ साइंस’ की उपाधि से सम्मानित किया?
उत्तर - विश्वनाथन आनंद |

8. जून 2016 में किसे भारतीय रिजर्व बैंक का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया?
उत्तर - एन एस विश्वनाथन |


9.विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) द्वारा जारी ताजा मानव पूंजी सूचकांक में भारत किस स्थान पर है?
उत्तर - 105वें

10.ऑल टाइम इलेवन टीम में किस भारतीय क्रिकेटर को जगह मिली?
उत्तर - राहुल द्रविड़ |

11.कौन-सा राज्य जहाँ किशोर बालिकाओं के विकास हेतु आरंभ किये गये ‘तेजस्विनी’ कार्यक्रम के लिए विश्व बैंक ने 63 मिलियन अमेरिकी डॉलर की सहायता राशि मंजूर की?
उत्तर - झारखंड |

12.संयुक्त राष्ट्र द्वारा ‘वर्ष 2016-ग्लोबल कॉम्पैक्ट पायनियर्स’ में जिस भारतीय समाजसेवी महिला को शामिल किया गया?
उत्तर - जुबैदा बाई |


13.अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा घरों में प्रयोग की जाने वाली किस रौशनी से मानव स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने का दावा किया गया?
उत्तर - एलईडी |

14.किसे हाल ही में आइसलैंड का राष्ट्रपति निर्वाचित किया गया?
उत्तर - गुडनी जोहेनसन |

15.कौन-सा देश जो हाल ही में पुनर्गठित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्यों में शामिल नहीं है?
उत्तर - ब्राज़ील |

Read Also: जानिये Reserve Bank of India के गवर्नर के अधिकार !



Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box