-->

Jul 19, 2017

Current Affairs 19th July 2017 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)



Current Affairs 19th July 2017 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)

1.विश्व युवा कौशल दिवस हर वर्ष कब विश्व स्तर पर मनाया जाता है ?
उत्तर -  15 जुलाई को |

2.सार्क कानून और व्यवस्था मंत्रियों की आठवीं बैठक किस शहर में हुई। भारतीय दल का नेतृत्व गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने किया था ?
उत्तर -  कोलंबो में |

3.किस केंद्रीय मंत्री ने उदयपुर में भारतीय सड़क कांग्रेस (आईआरसी) की 212वीं बैठक का उद्घाटन किया ?
उत्तर -  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने |

4.हाल ही में किसने गंगा के 500 मीटर दायरे में कचरा डालने पर 50,000 रुपये का जुर्माना तय किया ?
उत्तर -  एनजीटी ने |

5.रेलवे मंत्री सुरेश प्रभु ने यात्रियों के लिए किस एक नए एकीकृत मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया ?
उत्तर -  “सारथी – सिनर्जाइज्ड एड्वांस्ड एप्लीकेशन रेल ट्रेवल हेल्प एंड इंफोर्मेशन” |

6.हाल ही में किसे ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स का प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया था ?
उत्तर -  मुकेश कुमार जैन को |


7.यूनिसेफ ने एक विशेष समारोह में भारतीय मूल की किस कनाडाई यूट्यूब स्टार को अपनी नवीनतम ग्लोबल सद्भावना दूत नियुक्त किया है ?
उत्तर -  लिली सिंह को |

8.इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवार्ड्स का 18 वां संस्करण किस देश में 15 जुलाई को आयोजित किया गया ?
उत्तर -  न्यूयॉर्क में |

9.हाल ही में किसने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्द्धा में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का खाता खोल दिया है ?
उत्तर -  सुंदर सिंह गुर्जर ने |

10.किसने वीनस विलियम्स को 7-5, 6-0 से हराकर 2017 विंबलडन महिला एकल चैम्पियनशिप जीतते हुए अपने करिअर का दूसरा बड़ा खिताब जीता ?
उत्तर -  गार्बिन मुगुरेजा ने |

11.ओईसीडी के ‘गवर्नमेंट एट ए ग्लांस’ के नवीनतम संस्करण के अनुसार, किस देश की सरकार दुनिया की सभी सरकारों में सबसे ज़्यादा भरोसेमंद है। इस सर्वे के मुताबिक 73 फीसदी लोगों को अपनी सरकार पर भरोसा है ?
उत्तर -  भारत सरकार |


12.श्रीनगर में शानदार डल झील पर जम्मू और कश्मीर सरकार के किस सांस्कृतिक कार्यक्रम का पहली बार का आयोजन किया गया जिसका लक्ष्य विभिन्न क्षेत्रों से कलाकारों को एक मंच पर लाने का था ?
उत्तर -  ‘कल्चर ऑफ क्रूज’ |

13.किस मोटर्स कम्पनी ने देश की पहली जैव-सीएनजी (बायो-मीथेन) बस का विकास किया है जिसका हाल ही में जैव ऊर्जा कार्यक्रम ‘उर्जा उत्सव’ में अनावरण किया गया था ?
उत्तर -  टाटा मोटर्स ने |

14.किस केंद्रीय मंत्री को सत्ताधारी एनडीए गठबंधन ने उप-राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में नामांकित किया है ?
उत्तर -  एम वेंकैया नायडु को |

15.नेशनल कांफ्रेंस के नेता और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला और भारतीय मुस्लिम लीग के नेता के पी के कुन्हालिकुट्टी ने किसकी सदस्यता के रूप में शपथ ली है ?
उत्तर -  लोकसभा सदस्यों के |

16.वैश्विक अनुसंधान कंपनी इपसॉस के एक अध्ययन के अनुसार, किसे देश के सबसे प्रभावशाली ब्रांड के रूप में स्थान दिया गया है जबकि पतंजलि आयुर्वेद और रिलायंस जियो शीर्ष दस में शामिल हैं ?
उत्तर -  गूगल को |


17.नेपाल के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद के लिए विशेष संसदीय सुनवाई समिति (पीएचएससी) ने किस कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश का नाम सर्वसम्मति से अनुमोदित किया ?
उत्तर -  गोपाल प्रसाद परजूली का |

18.किसने सिल्वरस्टोन में एक शानदार जीत हासिल की, जिससे ब्रिटिश ग्रां प्री में अब वह पांच कैरियर जीत दर्ज कर चुके हैं ?
उत्तर -  लुईस हैमिल्टन ने |

19.गणित का नोबेल पुरस्कार कहा जाने वाला प्रतिष्ठित फील्ड मेडल जीतने वाली  पहली और एकमात्र महिला का नाम क्या है जिनका निधन हो गया है ?
उत्तर -  मरियम मिरज़ाखानी का |

20.भारत के राष्ट्रपति श्री प्रणव मुखर्जी ने नोबेल पुरस्कार विजेता प्रोफेसर अमर्त्य सेन द्वारा राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में औपचारिक रूप से जारी किस पुस्तक की पहली प्रतिप्राप्त की ?
उत्तर -  ‘फ्यूचर ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज: कम्पेरेटिव एंड इंटरनेशनल पर्सपेक्टिव्ज’ |

21.देश का 14वाँ राष्ट्रपति चुनने के लिए 17 जुलाई 2017 को मतदान हुआ। इस मतदान की एक बड़ी विशेषता क्या रही?
उत्तर -  लगभग 99% मतदान प्रतिशत के साथ यह देश में राष्ट्रपति चुनाव का अब तक का सर्वोच्च मतदान प्रतिशत था |





Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box