-->

Jul 1, 2017

Current Affairs 1st July 2017 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)

Current Affairs 1st July 2017 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)

1.रेलवे जम्मू और कश्मीर के लेह में कितने किमी लंबे बिलासपुर-मनाली-लेह लाइन के अंतिम स्थान सर्वेक्षण को शुरु कर रहा है ?
उत्तर - 498 किमी |

2.केंद्र सरकार ने हाल ही में कब एंटी इमरजेंसी डे मनाया है ?
उत्तर - 25-26 जून को |

3.केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा है कि आधार किन देशो की यात्रा करने वाले भारतीयों के लिए एक वैध पहचान दस्तावेज नहीं है ?
उत्तर - नेपाल और भूटान की |

4.किस बैंक ने भारतीय युवाओं को पुन-प्रशिक्षण के माध्यम से अधिक रोजगार देने के लिए 250 मिलियन अमरीकी डालर के ऋण को मंजूरी दे दी है ?
उत्तर - विश्व बैंक ने |

5.राष्ट्रीय शिक्षा नीति का मसौदा तैयार करने के लिये सरकार ने किस प्रसिद्ध वैज्ञानिक अध्यक्षता में एक समिति गठित की है ?
उत्तर - पद्म विभूषण डॉ के. कस्तूरीरंगन की |

6.जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल का नाम क्या है जिन्हे देश में प्रमुख सांस्कृतिक संस्थानों में से एक भारत अंतर्राष्ट्रीय केंद्र (आईआईसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है ?
उत्तर - एन एन वोहरा |


7.देहरादून की किस महिला ने वेनिस में विश्व बॉडीबिल्डिंग चैम्पियनशिप जीती है ?
उत्तर - भूमिका शर्मा ने |

8.किस मलयालम फिल्म निर्देशक का एक संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया ?
उत्तर - के आर मोहनन का |

9. 26 जून 2017 को दिवंगत हुए देश बंधु गुप्ता किस प्रमुख भारतीय फार्मा कम्पनी के संस्थापक थे जो आज जेनेरिक दवाओं के मामले में दुनिया की चौथी सबसे बड़ी कम्पनी है?
उत्तर - लूपिन लिमिटेड |

10.विश्व की सबसे मुश्किल साइकिल रेस मानी जाने वाली अमेरिका की 4,900 किलोमीटर लम्बी रेस एक्रॉस अमेरिका को 25 जून 2017 को सफलतापूर्वक पूरा करने वाला पहला भारतीय कौन है?
उत्तर - श्रीनिवास गोकुलनाथ |

11. 24 जून 2017 को पाँचवां पासपोर्ट सेवा दिवस मनाया गया। इस दिन से जुड़ा एक और महत्वपूर्ण तथ्य क्या था?
उत्तर - यह पासपोर्ट अधिनियम 1967 की 50वीं वर्षगांठ थी |


12.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की 26 जून 2017 को हुई ऐतिहासिक मुलाकात के ठीक पूर्व अमेरिकी सरकार ने पाक-अधिकृत कश्मीर से अपनी गतिविधियों को अंजाम देने वाले किस प्रमुख आतंकी को “वैश्विक आतंकी” का दर्जा प्रदान कर दिया?
उत्तर - सैय्यद सलाउद्दीन |

13.ब्रिटिश प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने उत्तरी आयरलैण्ड के किस दल के साथ समझौता कर 26 जून 2017 को अपनी सरकार के लिए संसद में बहुमत हासिल करने में सफलता हासिल की?
उत्तर - डेमोक्रेटिक यूनियनिस्ट पार्टी |

14.दिल्ली के दूसरे हवाई अड्डे के लिए नागरिक विमानन मंत्रालय ने किस स्थान के लिए अपनी स्वीकृति 24 जून 2017 को प्रदान कर दी?
उत्तर - जेवर (ग्रेटर नोएडा) |

15.भारत का वह नवीनतम दूरसंचार उपग्रह कौन सा है जिसका सफल प्रक्षेपण 28 जून 2017 को फ्रेंच गयाना के कौरू से किया गया?
उत्तर - जीसैट-17 |

16.उत्तरी लंदन के एनफील्ड में स्थापित किए गए दुनिया के पहले एटीएम की स्थापना के 50 वर्ष 27 जून 2017 को पूरे हो गए। इस एटीएम को किस ब्रिटिश बैंक ने लगाया था?
उत्तर - बार्क्लेज़ बैंक |

18.किस संगठन ने दिग्गज सर्च इंजन कम्पनी गूगल पर सर्च परिणामों में हेरा-फेरी करने के आरोप सिद्ध होने के चलते 2.7 अरब डॉलर का जुर्माना 27 जून 2017 को लगाने की घोषणा की?
उत्तर - यूरोपीय आयोग |


19. जून 2017 के दौरान भारत के सबसे बड़े कण्टेनर डिपो जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट और गुजरात पीपावाव पोर्ट पर साइबर हमला हुआ जिससे यहाँ की प्रणालियाँ बाधित हो गईं। इन हमलों के लिए उत्तरदायी उन दो रैनसमवेयर श्रेणी के वायरसों का क्या नाम है जिन्होंने दुनिया के तमाम अन्य स्थानों को भी अपनी चपेट में लिया?
उत्तर - गोल्डनआई और पेट्या |

20. 28 जून 2017 को मीडिया में आई रिपोर्टों के अनुसार जून 2017 के दौरान भारतीय रिज़र्व बैंक ने किस मूल्य के करेंसी नोटों का मुद्रण पहली बार शुरू किया है?
उत्तर - 200 रुपए |

21. 25 जून 2017 को सम्पन्न हुई 54वीं फेमिना फेमिना मिस इण्डिया वर्ल्ड प्रतियोगिता में मिस इण्डिया वर्ल्ड 2017 का शीर्ष खिताब किसने जीता?
उत्तर - मानुषी छिल्लर |

22.यूनेस्को ने किस शहर को वर्ष 2019 के लिए “विश्व पुस्तक राजधानी” का प्रतिष्ठित खिताब देने की घोषणा 27 जून 2017 को की?
उत्तर - शारजाह |



Advertisement


1 comment:

If you have any query, Write in Comment Box