-->

Jul 20, 2017

Current Affairs 20th July 2017 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)



Current Affairs 20th July 2017 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)

1.किन दो नेताओं ने मानसून के सत्र के पहले दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने पर लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की ?
उत्तर -  फारूक अब्दुल्ला और पीके कुन्हालीकुट्टी |

2.आई.एच मनुदेव ने पहला नेशनल मास्टरपर्स स्नूकर टूर्नामेंट जीत लिया , मनुदेव भारत के किस राज्य से संबंधित है ?
उत्तर -  कर्नाटक |

3.गुंटूर में आयोजित नेशनल इंटरस्टेट चैंपियनशिप एथलेटिक्स के दूसरे दिन हरियाणा के किस खिलाडी ने पुरुषों के बीस किलोमीटर रेस वाक में स्वर्ण पदक जीता ?
उत्तर -  संदीप कुमार |

4.हरिंदर पाल संधू ने विक्टोरिया ओपन स्कवैश टूर्नामेंट जीत लिया , मेलबर्न में आयोजित फाइनल में किस खिलाडी को हराया ?
उत्तर -  रेक्स हैड्रिक |

5.किस प्रदेश सरकार ने देश का सबसे लम्बा एक्सप्रेस वे बनाने की घोषणा की ?
उत्तर -  उत्तर प्रदेश |

6.गर्बीन  मुगुरुजा ने साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम-विम्बलडन का महिला एकल ख़िताब जीत लिया , मुगुरुजा ने किस खिलाडी को हराया ?
उत्तर -  वीनस विलियम्स |


7.केंद्र सरकार ने गाय से होने वाले लाभ पर अनुसंधान करने वाली समिति का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया है ?
उत्तर -  हर्षवर्धन |

8.भारत में कौन-सा रेलवे स्टेशन पहला महिलाओं द्वारा संचालित रेलवे स्टेशन बना ?
उत्तर -  माटुंगा |

9.यूनिसेफ ने किसे ग्लोबल गुडविल अम्बेस्डर नियुक्त किया ?
उत्तर -  लिली सिंह |

10.भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के वैज्ञानिकों ने हाल ही में किस स्थान पर खनिज सम्पदा की मौजूदगी की खोज की ?
उत्तर -  प्रायद्वीपीय भारत |

11.सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सिक्किम संग्राम परिषद् का गठन करने वाले नेता का कौन थे जिनका हाल ही में निधन हुआ ?
उत्तर -  नरबहादुर भंडारी |

12.किसे 18वे आइफा अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार प्राप्त हुआ ?
उत्तर -  सहीद कपूर |


13. 18वे आइफा अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार किसे प्राप्त हुआ ?
उत्तर -  आलिया भट्ट |

14.भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबन्धन ने उप-राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले आगामी चुनाव के लिए किसे अपना अधिकृत उम्मीदवार बनाने की घोषणा 17 जुलाई 2017 को की?
उत्तर -  एम. वैंकैय्या नायडू |

15.आवास खरीदने के इच्छुक ग्राहकों के लिए भारतीय स्टेट बैंक द्वारा 18 जुलाई 2017 को शुरू किए गए डेडिकेटेट पोर्टल का क्या नाम है जिसके द्वारा देशभर की आवासीय सम्पत्तियों में से चुनने की सुविधा ग्राहकों को प्रदान की जायेगी?
उत्तर -  “एसबीआई रियलटी” |

16. किसने 17 जुलाई 2017 को देश के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज – नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के नए प्रबन्ध निदेशक तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पद संभाल लिया?
उत्तर -  विक्रम लिमाए |

17.कौन सी कॉरपोरेट कम्पनी 17 जुलाई 2017 को 5 ट्रिलियन रुपए बाजार पूँजीकरण के स्तर को छूने वाली देश की दूसरी कम्पनी बन गई?
उत्तर -  रिलायंस इण्डस्ट्रीज़ लिमिटेड |


18.देशवासियों को विशिष्ट पहचान वाले आधार कार्ड जारी करने वाले उपक्रम भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा 19 जुलाई 2017 को जारी किए गए उस मोबाइल एप्लीकेशन का क्या नाम है जिसकी मदद से आधार-धारक अपनी पहचान प्रोफाइल को मोबाइल फोन में रख सकेंगे?
उत्तर -  एम-आधार  |

19.देश की किस राज्य सरकार ने जून 2017 के दौरान अपने राज्य का अपना ध्वज तैयार करने विषय पर एक अत्यंत विवादास्पद नौ-सदस्यीय समिति का गठन किया है, जिसका तमाम पक्षों ने विरोध किया है?
उत्तर -  कर्नाटक |

20. 19 जुलाई 2017 को टी.आर. झेलियांग को एक बार पुन: नगालैण्ड का मुख्यमंत्री  नियुक्त कर दिया गया क्योंकि राज्य विधानसभा में अपना विश्वास मत सिद्ध करने के लिए तय इस दिन राज्य के निवर्तमान मुख्यमंत्री उपस्थित ही नहीं हुए। इस निवर्तमान मुख्यमंत्री का क्या नाम है?
उत्तर -  डॉ. शुरहोज़ेलि लिजित्सु |

21.देश के आर्थिक थिंक टैंक के रूप में जानी जाने वाली संस्था NCAER द्वारा जुलाई 2017 में जारी एक अध्ययन के अनुसार व्यवसाय की दृष्टि से भारत का सबसे प्रतिस्पर्धी राज्य कौन सा है?
उत्तर -  गुजरात |

22. 19 जुलाई 2017 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्टों के अनुसार कौन सा मीडिया उपक्रम चीन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाला भारत का पहला मीडिया हाउस बनने जा रहा है?
उत्तर -  पॉकेट एसेज़ |




Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box