-->

Jul 6, 2016

Current Affairs 6th July 2016 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)

Current Affairs 6th July 2016 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)

1.ऑस्ट्रेलिया की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू साउथ वेल्स ने भारत के किस व्यक्ति को विश्वविद्यालय का इंडिया हेड नियुक्त किया है?
उत्तर - पूर्व राजनयिक और लेखक अमित दासगुप्ता को |

2.कनाडा ओपन बैडमिंटन का खिताब किस जोड़ी ने जीतकर भारत को सफलता दिलाई ?
उत्तर - बी साई प्रणीत और मनु अत्री-बी सुमित रेड्डी की जोड़ी ने |

3.गंगोत्री नेशनल पार्क प्रशासन ने सोमवार को गोमुख ग्लेशियर के बायीं तरफ का हिस्सा टूटने के बाद कौन-से एहतियाती कदम उठाए गए हैं ?
उत्तर - भागीरथी के उद्गम स्थल यानी गोमुख तक जाने पर फिलहाल पाबंदी लगा दी गई है।

4. 50 करोड़ रुपये के घोटाले के आरोप में सीबीआई ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के किस प्रमुख सचिव को गिरफ्तार कर लिया है ?
उत्तर - राजेंद्र कुमार को |


5.केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट) में किस पद पर नियुक्तियां केंद्र सरकार ने रद कर दी हैं ?
उत्तर - एक पूर्व जज और एक पूर्व आइएएस अधिकारी की सदस्य के रूप में |

6.नए घर और कार लोन के लिए प्रोसेसिंग फीस और डॉक्युमेंटशन चार्ज में सितंबर के आखिर तक छूट देने की घोषणा किस सरकारी बैंक ने की है ?
उत्तर - पंजाब नैशनल बैंक (PNB) ने |

7. 4 जुलाई 2016 को केन्द्रीय स्टील एवं खनिज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किस सम्बन्ध में राष्ट्रीय नीति का अनावरण किया?
उत्तर - राष्ट्रीय खनिज अन्वेषण नीति |

8.ढाका में आतंक की शिकार हुई किस युवती का गुड़गांव में अंतिम संस्कार किया गया ?
उत्तर - तारिषी जैन का |

9. 56वीं नेशनल स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जेवलिन थ्रो में राष्ट्रीय रिकॉर्ड किस भारतीय महिला खिलाड़ी ने बनाया?
उत्तर - अन्नू रानी |


10.जुलाई 2016 को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी ने केबिनेट में 19 नए मंत्री शामिल किए. इनमे किस मंत्री को पदोन्नति दी गयी ?
उत्तर - पर्यावरण राज्य मंत्री | 

11. 5 जुलाई 2016 को केंद्र सरकार ने कैबिनेट में कितने नए मंत्रियों को शामिल किया?
उत्तर - 19 |

12. 05 जुलाई 2016 को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट में 10 राज्यों से 19 नए मंत्रियों को शामिल किया, नए मंत्रिमंडल विस्तार के चलते कितने मंत्रियों को मोदी केबिनेट से इस्तीफा देना पड़ा? 
उत्तर - 05 |

13.कनाडा ओपन ग्रां प्री बैडमिंटन का खिताब भारत के किस बेड मिन्टन खिलाड़ी ने जीता?
उत्तर - बी साई प्रणीत |




Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box