-->

Nov 29, 2016

Current Affairs 29 Nov 2016 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)


Current Affairs 29 Nov 2016 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)

1.एशियन पैराबैडमिंटन प्रतियोगिता एसएल4 वर्ग के फाइनल में किस खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक जीता?
उत्तर - सुहास एलवाई |

2.साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किस वरिष्ठ साहित्यकार का 27 नवंबर 2016 को पुणे में निधन हो गया?
उत्तर - आनंद यादव |

3.पाकिस्तान ने किस देश को ग्वादर बंदरगाह इस्तेमाल की मंजूरी दी?
उत्तर - रूस |

4. 28 नवंबर 2016 को विपक्षी पार्टियों द्वारा देश में आयोजित भारत बंद के दौरान में किस प्रदेश सरकार ने खुद को प्रस्तावित भारत बंद से अलग रखने की घोषणा की?
उत्तर - हिमाचल प्रदेश |

5.नोटबंदी अभियान के बाद बड़ी संख्यात में 500 और एक हजार रुपये के नोट जमा करने हेतु भारतीय रिजर्व बैंक ने क्या नई सुविधा प्रदान की है?
उत्तर - प्रतिबंधित नोटों को जिला स्त रीय मुद्रा भण्डारण में जमा करने की |


6.अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) ने इस वर्ष किस मुक्केबाज को सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज खिताब हेतु चयनित किया?
उत्तर - विकास कृष्ण यादव |

7.वर्ष 2016 का फार्मूला वन विश्व चैम्पियन खिताब जीत कर कौन यह बेहद प्रतिष्ठित जीतने वाला सबसे नया रेसर बन गया?
उत्तर - निको रोसबर्ग |

8.भारत ने मोजांबिक के लिए कितने लाख डॉलर की सहायता का विस्तार किया?
उत्तर - 10 लाख डॉलर |

9.शहरी विकास मंत्रालय ने कितने शहरी स्था नीय निकायों से ई-भुगतान प्रणाली जल्दी शुरू करने को कहा?
उत्तर - चार हजार इक्तालीस |

10.सचिन सिंह ने हाल ही में युवा विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में कौन सा पदक जीता?
उत्तर - स्वर्ण पदक |


11.किस भारतीय गोल्फर ने नवम्बर 2016 में कतर लेडीज ओपन का खिताब जीता?
उत्तर - अदिति अशोक |

12.सुप्रीम कोर्ट ने बढ़ते प्रदूषण की वजह से किस शहर में पटाखे बेचने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है?
उत्तर - दिल्ली-एनसीआर |

13.वर्ष 1971 के मुक्ति संघर्ष में अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले लगभग 2,000 भारतीय सैनिकों के परिवारों को किस सरकार द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा?
उत्तर - बांग्लादेश सरकार |

14.बेंगलुरु में नवम्बर 2016 को सम्पन्न हुए एक समारोह में किसे मिस्टर इण्डिया वर्ल्ड 2016 के रूप में चयनित किया गया?
उत्तर - विष्णु राज मेनन |

15.क्यूबा के किस क्रांतिकारी नेता और पूर्व राष्ट्रपति का 26 नवम्बर 2016 को निधन हो गया?
उत्तर - फिदेल कास्त्रो |

16.आईबीबीआई ने दिवाला और दिवालियापन संहिता, 2016 के तहत नियमों के कितने सेट अधिसूचित किया?
उत्तर - तीन सेट |


17.किस राज्य का पालमपुर विधानसभा क्षेत्र देश का पहला ई-विधानसभा बना?
उत्तर - हिमाचल प्रदेश |

18. 24वां एपेक शिखर सम्मेलन नवम्बर 2016 में किस देश में संपन्न हुआ?
उत्तर - पेरू |

19.जॉर्ज यो ने हाल ही में किस विश्वविद्यालय के कुलपति पद से इस्तीफा दे दिया?
उत्तर - नालंदा विश्वविद्यालय |

20.केंद्र सरकार ने भारतीय वायु सेना के बेड़े में विस्तार हेतु कितने करोड़ की नौ संविदाओं पर हस्ताक्षर किए?
उत्तर - 90,720 करोड़ |

21.शंघाई सहयोग संगठन ऊर्जा क्लब 2017 की अध्यक्षता कौन सा देश करेगा?
उत्तर - तुर्की |




Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box