-->

Dec 1, 2017

Current Affairs 1st December 2017- Read in Hindi PDF Download


Current Affairs 1st December 2017- Read in Hindi PDF Download

1.हाल ही में भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड पर प्रतिस्पर्धा विरोधी रवैये के कारण कितने करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ?
उत्तर- 52.24 करोड़ रुपये |

2.भारत और किस देश ने हाल ही में स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया ?
उत्तर- इटली |

3.हाल ही में कितने उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए उच्च शिक्षा निधियन एजेंसी (एचईएफए) ने 2066.73 करोड़ रूपये की परियोजनाएं स्वीकृत करने की घोषणा हुई ?
उत्तर- 6 |

4.भारत और किस देश ने सुरक्षा सहयोग बढ़ाने तथा आतंकवाद के खतरे का मिलकर सामना करने पर सहमति बनाई  ?
उत्तर- सिंगापुर |

5.हाल ही में लोकसभा की पहली महिला सेक्रेटरी जनरल के पद पर किसे नियुक्त किया गया ?
उत्तर- स्नेहलता श्रीवास्तव |


6.किस देश के राज्य विक्टोरिया की संसद ने हाल ही में 'इच्छामृत्यु' का कानून पारित किया ?
उत्तर- ऑस्ट्रेलिया |

7.भारतीय ओलम्पिक संघ की स्थापना किस वर्ष में की गयी थी?
उत्तर- 1927 |

8.वर्ष 2018 में होने वाले पुरुष हॉकी विश्व कप के शुभंकर को क्या नाम दिया गया ?
उत्तर- ओली |

9.ला लिस्ट रैंकिंग के अनुसार, जापान और किस अन्य देश में किसी और जगह की तुलना में दुनिया के सबसे अच्छे रेस्तरां घोषित किया गया ?
उत्तर- चीन |

10.हाल ही में अमेरिका की किस यूनिवर्सिटी ने आकाशगंगा के ब्लैक होल के नजदीक तारे की खोज की घोषणा की ?
उत्तर- नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी |


11.हाल ही में भारत की किस महिला खिलाड़ी ने वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया ?
उत्तर- सैखोम मीराबाई चानू |

12.उस वर्चुअल करेंसी का क्या नाम है जिसकी एक मुद्रा की कीमत 10,000 डॉलर से अधिक हो गई ?
उत्तर- बिटकॉइन |

13.विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में भारत की मीराबाई चानू ने हाल ही में कौन सा पदक जीता ?
उत्तर- स्वर्ण पदक |

14. दिल्ली एवं ज़िला क्रिकेट संघ ने अपने पहले वार्षिक सम्मेलन में किस भारतीय क्रिकेटर को हाल ही में 50 अंतर्राष्ट्रीय शतक बनाने के लिए सम्मानित किया ?
उत्तर- विराट कोहली |

15.हाल ही में केंद्र सरकार ने सरदार पटेल ग्लोबल सेंटर फॉर सिक्योरिटी काउंटर टूरिज्म को किस राज्य में स्थापित करने की घोषणा  की है ?
उत्तर- जयपुर |


16.स्वच्छ गंगा मिशन के लिए हाल ही में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कितने करोड़ रुपये की प्रतिबद्धता किया ?
उत्तर- 500 करोड़ |

17.हाल ही में किस राज्य को 130 विद्युत बसों को खरीदने के लिए विश्व बैंक द्वारा सब्सिडी प्रदान की गयी ?
उत्तर-  बंगाल |

18.उत्तर पूर्व विकास सम्मेलन का पहला संस्करण हाल ही में कहाँ आयोजित किया गया?
उत्तर-  इंफाल |

19.यूएन वूमेनऔर संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम द्वारा एक रिपोर्ट के अनुसार महिलाओं के खिलाफ हिंसक घटनाओं के मामले में कौन सा देश सबसे आगे है?
उत्तर-  लैटिन अमेरिका और कैरीबियन |

20.हाल ही में भारतीय नौसेना के इतिहास में कितनी महिलाओं को नौसेना की आयुध डिवीज़न में अधिकारी के पद पर शामिल किया गया ?
उत्तर-  तीन |




Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box