-->

Dec 23, 2017

Current Affairs 23 December 2017- Read in Hindi PDF Download




Current Affairs 23 December 2017- Read in Hindi PDF Download
1. हाल ही में अरुणाचल प्रदेश के किस लेखक को अंग्रेजी भाषा में वर्ष -2017 के साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया ?
उत्तर- ममंग दाई |

2.भारत ने जनवरी 2018 से कर संबंधी सूचनाओं को साझा करने हेतु किस देश के साथ समझौता किया ?
उत्तर- स्विट्जरलैंड |

3.हाल ही में किस केंद्रीय मंत्री ने डाक सेवाओं में सुधार हेतु आईटी आधुनिकीकरण परियोजना "दर्पण" का शुभारंभ किया ?
उत्तर-  मनोज सिन्हा |

4.हिंदी भाषा में वर्ष -2017 साहित्य अकादमी पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया ?
उत्तर- रमेश कुंतल मेघ |

5.हाल ही में भारत का पहला डिजाइन विश्वविद्यालय "वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ऑफ डिज़ाईन" का शुभारम्भ किस राज्य में हुआ ?
उत्तर- हरियाणा |


6.केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में बाज़ार जागरुकता संबंधी किस विधेयक की स्वीकृति प्रदान की ?
उत्तर- उपभोक्ता संरक्षण विधेयक |

7.संयुक्त राष्ट्र में भारत सहित कितने देशों ने अमेरिका द्वारा येरुशलम को इज़राइल की राजधानी बनाए जाने के विरोध में मतदान किया  ?
उत्तर- 128 |

8.हाल ही में किस देश ने 103 वर्ष पूर्व प्रथम विश्वयुद्ध में लापता पनडुब्बी की खोज की ?
उत्तर- ऑस्ट्रेलिया |

9.हाल ही में किस देश पर नए तेल प्रतिबंधों हेतु संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में मतदान सुनिश्चित हुआ  ?
उत्तर- उत्तर कोरिया |

10.हाल ही में किस भारतीय अर्थशास्त्री की घोषणा के अनुसार भारत वर्ष- 2030 तक 7 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा ?
उत्तर- विवेक देबरॉय |


11.देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कसंल्टेंसी सर्विस (टीसीएस) ने किस कंपनी के साथ अब तक की सबसे बड़ी आउटसोर्सिंग डील की ?
उत्तर- नीलसन |

12.हाल ही में किस राज्य सरकार ने 187 वर्ष पुराने बाबूघाट को सुन्दरीकृत करने का निर्णय लिया ?
उत्तर- पश्चिम बंगाल |

13.हाल ही में राष्ट्रीय गणित दिवस कब मनाया गया ?
उत्तर- 22 दिसंबर |

14.केंद्र सरकार ने तत्काल प्रभाव से चना और मसूर पर कितने प्रतिशत का आयात शुल्क लगाने का निर्णय लिया ?
उत्तर- 30% |

15.भारतीय रेलवे ने सभी रेलवे स्टेशनों को किस तिथि तक 100% एलईडी रोशनी से प्रकाशित करने की योजना बनाई ?
उत्तर- 31 मार्च 2018 तक |


16.असम सरकार ने असम की नदियों को संरक्षित और पुनर्जीवित करने हेतु किस संस्था के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए ?
उत्तर- ईशा फाउंडेशन |

17.हाल ही में किस परियोजना के अंतर्गत उत्तराखंड में 32 परियोजनाओं की आधारशिलाएं रखी गईं ?
उत्तर- नमामि गंगे |

18.किस देश ने भारत को एक बढ़ती हुई वैश्विक शक्ति बताते हुए हाल ही में अपनी नई राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति जारी की ?
उत्तर- अमेरिका |

19.फ्रांस में वुली मैमथ के 15 हज़ार साल पुराने कंकाल की नीलामी किस राशि में हुई ?
उत्तर- 4.15 करोड़ |

20.केंद्र सरकार ने हाल ही में किस न्यायमूर्ति को एनजीटी का नया कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया ?
उत्तर- उमेश दत्तात्रेय साल्वी |





Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box