-->

Jan 4, 2018

Current Affairs 4 January 2018 Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)



Current Affairs 4 January 2018 Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)

1.देश में सबसे बड़ा बी 2 बी ट्रैवल इवेंट आयोजित करने हेतु कर्नाटक इंटरनेशनल ट्रैवल एक्स्पो का आयोजन किस तिथि से किया जाएगा ?
उत्तर- 28 फरवरी |

2.नवंबर 2017 में भारतीय अर्थव्यवस्था के आठ प्रमुख क्षेत्रों में कितने प्रतिशत की वृद्धि हुई ?
उत्तर- 6.8 प्रतिशत |

3.किस देश के सलामी बल्लेबाज़ कॉलिन मनरो अंतर्राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में 3 शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी घोषित हुए ?
उत्तर- न्यूज़ीलैंड |

4.किस देश के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने न्यूनतम मजदूरी में 40% की वृद्धि करने की घोषणा की ?
उत्तर- वेनेजुएला |

5.नवीनतम आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में विराट कोहली किस स्थान पर हैं ?
उत्तर- दूसरे |


6.जीएसटी के अन्तर्गत एकीकृत कम्पोजिशन योजना का विकल्प चुनने वाले मैन्युफैक्चर्स के लिए कितने प्रतिशत न्यूनतम दर को अधिसूचित किया गया ?
उत्तर- एक प्रतिशत |

7.हाल ही में किस देश ने 7,680 मील प्रति घंटे की गति तय करने वाली हाइपरसोनिक मिसाइल बनाने का दावा किया ?
उत्तर- चीन |

8.भारत के किस पूर्व रॉ प्रमुख को उप-राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया ?
उत्तर- राजिंदर खन्ना |

9.हाल ही में वैज्ञानिकों ने किस ग्रह से मिलते-जुलते चार एक्ज़ोप्लेनेट की खोज की ?
उत्तर- बृहस्पति |

10.किस भारतीय कम्पनी ने हाल ही में गुजरात के सौराष्ट्र स्थित जामनगर में विश्व की सबसे बड़ी गैस क्रैकर रिफाइनरी का शुभारम्भ किया ?
उत्तर- रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड |


11.भारतीय मुद्रा के किस नोट के 100 वर्ष पूरे होने पर जॉर्ज पंचम की मुहर लगा करती थी ?
उत्तर- ढाई रुपये |

12.हाल ही में किस कंटेनर पोर्ट ने 2017 "समुद्र मंथन -  कैरिंग ऑरगेनाइजेशन ऑफ द ईयर" पुरस्कार जीता ?
उत्तर- जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट |

13.भारत इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के रूप में पदभार किसने ग्रहण किया ?
उत्तर-  पंकज जैन |

14.किस राज्य के प्रसिद्ध गायक राधा विश्वनाथन का हाल ही में निधन हुआ ?
उत्तर-  कर्नाटक |

15.राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के नए चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर के रूप में किसे नियुक्त किया गया ?
उत्तर- तूफान घोष |


16.तेलंगाना सरकार ने हाल ही में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति आयोग का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया ?
उत्तर- इरोलो श्रीनिवास |

17.केंद्रीय मंत्रिमंडल ने किस राज्य में प्रधान मंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के अन्तर्गत नए एम्स की स्थापना हेतु स्वीकृति प्रदान की ?
उत्तर- हिमाचल प्रदेश |

18.प्रधान मंत्री की आधिकारिक वेबसाइट - www.pmindia.gov.in कितनी भाषाओं में उपलब्ध है ?
उत्तर- 13  |

19.हाल ही में नागरिकों के राष्ट्रीय रजिस्टर का पहला मसौदा किस राज्य के लिए जारी हुआ ?
उत्तर- असम |

20.स्टार्टअप कल्चर को बढ़ावा देने हेतु राजस्थान सरकार और किस बैंक के मध्य समझौता हुआ ?
उत्तर- एचडीएफसी बैंक |





Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box