-->

Aug 18, 2017

Current Affairs 18th Aug 2017 - Read in Hindi PDF Download


Current Affairs 18th Aug 2017 - Read in Hindi PDF Download 

1.स्वच्छ गंगा के लिए राष्ट्रीय मिशन ने बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में कितनी परियोजनाओं को मंजूरी दी है ?
उत्तर -  दस परियोजनाओं को |

2.हाल ही में किसने भारत के 13 वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की ?
उत्तर -  वेंकैया नायडू ने |

3.भारत सरकार ने दीनदयाल अंत्योदय योजना- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (डीएआर-एनआरएलएम) के तहत कौन-सी एक नई उप-योजना शुरू करने का निर्णय लिया है ?
उत्तर -   “आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना (एजीवाई)”  |

4.संसद ने किस विधेयक को राज्यसभा ने मंजूरी दे दी है, लोकसभा ने इसे पहले ही पारित कर दिया है ?
उत्तर -   बैंकिंग विनियमन (संशोधन) विधेयक, 2017 को |

5.राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) का एक पायलट परियोजना कौन सी है ?
उत्तर -  ई-शक्ति, |

6.हाल ही में किस बैंक ने ऑनलाइन भुगतानों के लिए दो नई डिजिटल सेवाओं का शुभारंभ किया ?
उत्तर -  केनरा बैंक ने |


7.हाइपरस्पेक्ट्रल इमेजिंग सैटेलाइट (एचआईएसआईएस) एक संपूर्ण पृथ्वी अवलोकन उपग्रह है, इसे किसके द्वारा विकसित किया जा रहा है ?
उत्तर -  इसरो द्वारा |

8.कहाँ के वैज्ञानिकों के शोध के अनुसार, आम तौर पर पाए जाने वाला क्यूलेक्स मच्छर हानिकारक जीका वायरस को प्रसारित करने में सक्षम है ?
उत्तर -  ब्राजील के |

9.बीडब्ल्यूएफ की नवीनतम रैंकिंग में भारतीय बैडमिंटन खिलाडी एचएस प्रणय,दो स्थानों का  उछाल लेते हुए किस स्थान पर काबिज़ हुए है ?
उत्तर -  15 वें स्थान पर |

10.सिन्कीफिल्ड कप में संयुक्त शीर्ष स्थान पर कौन-सा खिलाडी पंहुचा ?
उत्तर -  विश्वनाथन आनंद |

11.एक प्रसिद्ध टेलीविजन पत्रकार निधि राजदान ने किस किताब में भारत की समझ को आगे बढ़ाने की कोशिश करते हुए कई संस्कृतियों, भाषाओं, परंपराओं, रीति-रिवाजों और विवादों को उजागर की है ?
उत्तर -  लेफ्ट, राइट एंड  सेंटर: द आइडिया ऑफ़ इंडिया की |


12. जून 2017 को समाप्त हुई तिमाही के दौरान कौन सा बैंक इण्डियन ओवरसीज़ बैंक को पछाड़कर सर्वाधिक बुरे ऋण अनुपात वाले बैंक के रूप में उभरा?
उत्तर -  आईडीबीआई बैंक |

13.राष्ट्रीय कम्पनी कानून न्यायाधिकरण ने दीवालिया मामलों के निपटारे से सम्बन्धित दीवालिया तथा दीवालियापन संहिता 2016 के तहत पहले मामले को निपटाने की घोषणा 14 अगस्त 2017 को जारी की। निपटाया गया यह पहला मामला किस कम्पनी से सम्बन्धित था?
उत्तर -  सिनर्ज़ीस-डूरे ऑटोमोटिव लिमिटेड |

14.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 71वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2017 को स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद वीरता पुरस्कारों से सम्मानित सभी विजेताओं पर एक नया वेब-पोर्टल जारी किया। इस वेब पोर्टल का नाम क्या है?
उत्तर -  http://gallantryawards.gov.in |

15.पृथ्वी के सबसे बड़े ज्वालामुखीय क्षेत्र की खोज हाल ही में एक ब्रिटिश विश्वविद्यालय के अनुसंधान-दल द्वारा किस भूभाग में की गई है?
उत्तर -  अंटार्कटिका |

16.सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सहारा समूह की ऐम्बी वैली रिज़ॉर्ट परियोजना को नीलाम करने की कार्रवाई 14 अगस्त 2017 को शुरू की गई। इस नीलामी के तहत परियोजना को हासिल करने का न्यूनतम रिज़र्व मूल्य कितना रखा गया है?
उत्तर -  37,392 करोड़ रुपए |


17.देश में जंगली हाथियों के लिए संकुचित होते जा रहे स्थानों की समस्या के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इण्डिया नामक संस्था ने 12 अगस्त 2017 से एक देशव्यापी अभियान शुरू किया है। इस अभियान को क्या नाम दिया गया है?
उत्तर -  “गज यात्रा” |

18.सर्वजनिक क्षेत्र के किस उपक्रम के अगस्त 2017 के दौरान जारी आईपीओ ने सफलता का नया आयाम स्थापित किया है तथा इसे 75 गुना अधिक आवेदन हासिल हुए ?
उत्तर -  कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड |

19.अभी कुछ समय पूर्व हृदय-सम्बन्धित चिकित्सा में प्रयुक्त कार्डियेक स्टेंटों के अधिकतम मूल्य को नियंत्रण के तहत लाने के बाद केन्द्र सरकार ने 16 अगस्त 2017 को किस मेडिकल उपकरण के अधिकतम मूल्य को तय करने की घोषणा कर दी?
उत्तर -  घुटनों के इम्प्लान्ट्स |

20.केन्द्रीय कैबिनेट ने 16 अगस्त 2017 को माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा हेतु एक साझा कोष बनाने की घोषणा जिसकी राशि लैप्स नहीं होगी। इस नए कोष का नाम क्या है?
उत्तर -  माध्यमिक एवं उच्चतर शिक्षा कोष |

21.हाथियों की संख्या ज्ञात करने के लिए भारत में संचालित पहले समन्वय-आधारित अखिल-भारतीय हाथी जनसंख्या अनुमानन की प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार देश में हाथियों की कुल संख्या 27,312 है। इस रिपोर्ट के अनुसार किस राज्य में सर्वाधिक हाथी हैं?
उत्तर -  कर्नाटक |




Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box