-->

Aug 3, 2017

Current Affairs 3rd Aug 2017 - Read in Hindi PDF Download

Current Affairs 3rd Aug 2017 - Read in Hindi PDF Download 

1.निजी डेटा की सुरक्षा से सम्बन्धित तमाम पक्षों की पहचान करने तथा एक इस विषय से सम्बन्धित विधेयक का मसौदा तैयार करने के लिए केन्द्र सरकार ने विशेषज्ञों की एक समिति का गठन किया है। इसके बारे में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने 1 अगस्त 2017 को सर्वोच्च न्यायालय को जानकारी दी। उक्त समिति का अध्यक्ष किसे बनाया गया है?
उत्तर -  न्यायमूर्ति बी.एन. श्रीकृष्णा |

2. वर्ष 2011 में आरबीआई द्वारा बचत खातों की ब्याज दर को नियंत्रण मुक्त किए जाने के बाद ब्याज दरों में कटौती करने वाला देश का पहला बैंक कौन सा बन गया है?
उत्तर -  भारतीय स्टेट बैंक |

3.वातानुकूलित कोच में उपलब्ध कराए जाने वाले कम्बलों की धुलाई को लेकर नियंत्रक एवं महालेखा-परीक्षक द्वारा फटकार लगाए जाने के बाद भारतीय रेल ने इन डिब्बों में कम्बल उपलब्ध कराने की व्यवस्था समाप्त करने की शुरूआत जुलाई 2017 से कर दी है। किस ट्रेन में सबसे पहले कम्बल उपलब्ध कराना बन्द किया गया है?
उत्तर -  जम्मू मेल |

4.सुरक्षाबलों द्वारा पुलवामा में 1 अगस्त 2017 को संचालित एक संयुक्त अभियान में जम्मू व कश्मीर  राज्य में दर्जनों आतंकी घटनाओं को अंजाम देने वाले दुर्दान्त आतंकी अबू दुजाना को मौत के घाट उतार दिया गया। उसका सम्बन्ध किस आतंकी संगठन से था?
उत्तर -  लश्कर-ए-तैय्बा |

5.राजस्थान के डागर संगीत परिवार से जुड़े किस ध्रुपद उस्ताद का हाल ही में निधन हो गया ?
उत्तर -  उस्ताद हुसैन सईदुद्दीन डागर |


6.किस राज्य ने शिक्षा का स्तर सुधरने के उदेश्य से आठवीं में बोर्ड की परीक्षा लिए जाने की घोषणा की ?
उत्तर -  झारखण्ड |

7.सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में कितने प्रकार की धातुओं को पटाखे में प्रयोग किये जाने पर रोक लगाने की घोषणा की ?
उत्तर -  पांच |

8.केंद्र सरकार द्वारा सिलिंडर पर दी जाने वाली सब्सिडी को समाप्त करने के लिए प्रत्येक महीने कितने रूपये बढ़ाये जाने की अनुमति दी ?
उत्तर -  चार |

9.राष्ट्रमंडल चैंपियन अभिजीत गुप्ता ने हंगरी के फ्लोरियन काकजुर को हराकर चेक अंतराष्ट्रीय ओपन शतरंज टूर्नामेंट में कौन-सा स्थान हासिल किया ?
उत्तर -  दूसरा |

10.किस केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बाघ वाले वन , जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभाव को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है ?
उत्तर -  डा. हर्षवर्धन |

11.राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन की कार्यकारी समिति ने कितने करोड़ रूपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी ?
उत्तर -  425 करोड़ |


12.आरबीआई ने यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया पर हाल ही में केवाईसी नियमों का अनुपालन नहीं करने के दो अलग-अलग मामलों में कितने करोड़ का जुर्माना लगाया है ?
उत्तर -  तीन करोड़ |

13.एसबीआई ने बचत खातों में 1 करोड़ रूपये तक जमा रकम पर वार्षिक ब्याज दर 4% से घटाकर कितने प्रतिशत कर दी है ?
उत्तर -  3.5 % |

14.रिलाइंस कम्युनिकेशन्स  ने किस टेलेसेर्विसेस लिमिटेड के साथ विलय को अंतिम रूप दिया ?
उत्तर -  सिस्टम श्याम |

15.केंद्र सरकार ने स्वच्छता जन आंदोलन ' स्वच्छता सर्वेक्षण -2018 ' हेतु प्रेरणा गीत ' स्वच्छता की ज्योति जगी है '  तैयार किया यह गीत किसके द्वारा लिखा गया है ?
उत्तर -  प्रसून जोशी |

16.किस सैनिक बल ने एनएसडीसी के साथ कौशल विकास हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये ?
उत्तर -  बीएसएफ |


17.राज्य सभा ने 01 अगस्त 2017 को संविधान संसोधन विधेयक -2017 में कौन-सा संसोधन पारित किया ?
उत्तर -  123वा |

18.किस देश ने वेनजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो पर प्रतिबंधो की घोषणा कर दी ?
उत्तर -  अमेरिका |

19.नीति आयोग  के किस उपाध्यक्ष ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया ?
उत्तर -  अरविन्द पनगढ़िया |

20.भारत सरकार द्वारा हाल ही में कृषि उताप्दो की ऑनलाइन बिक्री आरम्भ किये गए पोर्टल का नाम क्या है ?
उत्तर -  ई-रकम |

21.पाकिस्तानी संसद ने देश के अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में किसका चयन 1 अगस्त 2017 को किया?
उत्तर -  शाहिद खकान अब्बासी




Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box