-->

Sep 1, 2017

Current Affairs 1st Sep 2017 - Read in Hindi PDF Download


Current Affairs 1st Sep 2017 - Read in Hindi PDF Download

1.केन्द्र सरकार ने 30 अगस्त 2017 को घोषणा की कि भारतीय थलसेना की युद्धक क्षमता में संवृद्धि करने और उसके खर्चों को वस्तुपरक व अनुकूल बनाने के उद्देश्य से सेना में व्यापक सुधार शुरू किए जायेंगे। सुधारों का यह ऐतिहासिक कदम इस विषय पर बनी किस समिति की सिफारिशों को मानते हुए उठाया जा रहा है?
उत्तर -  डी.बी. शेकटकर समिति |

2.भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा 30 अगस्त 2017 को जारी की गई अपनी वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल अमान्य घोषित किए गए 5001000 रुपए के करेंसी नोटों का कितना प्रतिशत भाग उसके पास वापस लौट आया है?
उत्तर -  98.96% |

3.भारत के सबसे लम्बे झूलते हुए पुल का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 29 अगस्त 2017 को किया। यह पुल कहाँ स्थित है?
उत्तर -  कोटा (राजस्थान) |

4.उस खतरनाक श्रेणी के उष्णकटिबन्धीय तूफान का क्या नाम है जिसके कारण अगस्त 2017 के दौरान अमेरिका के दक्षिण-पूर्वी टैक्सास में अकल्पनीय बारिश और बाढ़ के कारण कई लोगों की मौत हो गई?
उत्तर -  हार्वी |

5.केन्द्र सरकार ने 29-30 अगस्त 2017 को सार्वजनिक क्षेत्र के किस उपक्रम में अपनी 5% हिस्सेदारी का विनिवेश कर लगभग 7,000 करोड़ रुपए हासिल किए?
उत्तर -  एनटीपीसी |


6.इंडोनेशिया में कौन-सी कम्पनी सार्वजनिक वाईफाई का विस्तार करेगी ?
उत्तर -  गूगल |

7.सरकार ने देश के आर्थिक बदलाव के लिए किस पर एक कार्यबल गठित किया है ?
उत्तर -  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर |

8.राष्ट्रीय राजधानी के प्रगति मैदान में कौन-सा वार्षिक में प्रारंभ हो गया है ?
उत्तर -  दिल्ली पुस्तक मेला |

9.यूआईडीएआई ने राष्ट्रीय राजधानी में बुजुर्गों, रोगियों और अन्य लोगों, जो आधार केंद्रों तक नहीं जा सकते हैं, के लिए घर-घर नामांकन सुविधा शुरू करने के लिए किस संस्था के साथ साझेदारी किया है ?
उत्तर -  सीएससी इंडिया के |

10.किस बैंक ने बैंकशोरेंस के लिये डीएचएफएल प्रामेरिका के साथ समझौता किया ?
उत्तर -  धनलक्ष्मी बैंक ने |


11.द्वीप राष्ट्र के राष्ट्रीय अंतरिक्ष संगठन (एनएसओ) ने घोषणा की है की ताइवान ने यूएस स्थित हवाई अड्डे से कौन-सा  पहला स्वदेशी अवलोकन उपग्रह लॉन्च किया है ?
उत्तर -  फोर्मोसैट -5 |

12.रियल मैड्रिड का कौन-सा खिलाडी यूइएफए प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड के हकदार बना ?
उत्तर -  स्टार फॉरवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो |

13. 2018 टेबल टेनिस टीम विश्व कप की मेजबानी करने का अधिकार किस देश को दिया गया है ?
उत्तर -  इंग्लैंड को |

14.रघुराम राजन, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर के रूप में अपने कार्यकाल के बारे में एक किताब प्रकाशित की , उसका नाम क्या है ?
उत्तर -  ‘आई डू व्हाट आई डू’ |

15.मील का पत्थर साबित होने वाले पेरिस समझौते के प्रमुख वकील और जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त मार्शल द्वीप के पूर्व विदेश मंत्री का नाम क्या है जिनका 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया ?
उत्तर -  टोनी डी ब्रूम |

16.देश के सबसे वृद्ध किस चलचित्रकार का जिन्होंने जीन रेनोइर, रितिक घटक और मृणाल सेन जैसे व्यक्तित्वों के साथ काम किया, उनका कोलकाता में निधन हो गया , वह 101 वर्ष के थे ?
उत्तर -  चलचित्रकार रामानंद सेनगुप्ता |


17.एम.जे. अकबर ने किस व्यापार शो का उद्घाटन किया ?
उत्तर -  ‘नमस्कार अफ्रीका’ |

18.मणिपुर का नुंगतांग ताम्पक गांव न केवल राज्य में बल्कि संपूर्ण उत्तर पूर्व में किस साक्षरता के रूप में गाँव उभरा है ?
उत्तर -  ‘100 प्रतिशत कंप्यूटर साक्षर’ |

19.केरल के विद्यालयों से ई-कचरे का विस्तृत निपटान कहाँ पर प्रारंभ हुआ ?
उत्तर -  तिरुवनंतपुरम में |

20.जम्मू और कश्मीर सरकार ने राज्य के राजौरी जिले में अतिक्रमण-कर्ताओं से जमीन वापस लेकर 34 एकड़ जमीन पर कौन-सा पार्क बनाने का फैसला किया है ?
उत्तर -  ईको-पार्क |

21.केन्द्रीय युवा मामले व खेल मंत्री श्री विजय गोयल ने घोषणा की कि ग्रामीण खेल महोत्सव के प्रथम संस्करण का शुभारंभ किस स्थान से होगा , यह 28 अगस्त से 3 सितम्बर के बीच आयोजित किए जाएँगे ?
उत्तर -  दिल्ली से |

22.हाल ही में किसे भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्वी स्थानीय बोर्ड के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है ?
उत्तर -  नचिकेत मधुसूदन मोर को |




Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box