-->

Sep 4, 2017

Current Affairs 4 Sep 2017 - Read in Hindi PDF Download


Current Affairs 4 Sep 2017 - Read in Hindi PDF Download 

1.किस कम्पनी ने भारत में ऑनलाइन खतरों से व्यवसायों की रक्षा के लिए सिमेंटेक कॉर्पोरेशन के साथ साझेदारी की है ?
उत्तर -  भारती एयरटेल ने |

2.उबेर के निदेशक मंडल ने कंपनी के नए सीईओ के रूप में किसे नियुक्त किया ?
उत्तर -  एक्सपेडिया के दारा खुशरोशाही को |

3.किसने सेबेस्टियन वेटेल को पछाड़ते हुए बेल्जियम ग्रां प्री फार्मूला वन रेस जीती ?
उत्तर -  लुईस हैमिल्टन ने |

4.टेनिस में  सीज़न का चौथा और अंतिम ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन किस शहर में प्रारंभ हो गया है ?
उत्तर -  न्यूयॉर्क में |

5.किसने कहा कि कुर्दिस्तान के अर्ध-स्वायत्त क्षेत्र की स्वतंत्रता पर जनमत असंवैधानिकथा, और जनमत संग्रह में नृजातीय-मिश्रित किर्कुक प्रांत को शामिल करने के कुर्दों के प्रयासों को खारिज कर दिया ?
उत्तर -  इराकी प्रधान मंत्री हैदर अल-अबदी ने |

6.पश्चिम बंगाल के वर्धवान जिले से संबंधित किस व्यक्ति को भौगोलिक संसूचक(जीआई)का दर्जा मिला है ?
उत्तर -  गोविन्दभोग चावल को |


7.किस केंद्रीय मंत्री ने विज्ञान भवन में आयोजित प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंर्तगत दिल्ली पुलिस की महत्वकांक्षी युवा कौशल योजना का उद्घाटन किया ?
उत्तर -  गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने |

8.सरकार की नई प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की नीति से स्पष्ट है कि किस एयरलाइन्स को राष्ट्रीय एयरलाइन में हिस्सेदारी खरीदने की अनुमति नहीं दी जा सकती है ?

उत्तर -  विदेशी एयरलाइंस को |
9.किस पर नीति आयोग द्वारा जारी एक सर्वेक्षण ने भारतीय उद्यमों के बारे में आश्चर्यजनक तथ्य पाया है ?
उत्तर -  इज ऑफ़ डूइंग बिज़नेस पर |

10.किन देशों ने भारत-जर्मन ऊर्जा कार्यक्रम-ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर (आईजीएन-जीईसी) के तहत तकनीकी सहयोग के लिये एक समझौते पर हस्ताक्षर किए ?
उत्तर -  भारत और जर्मनी ने |

11.किस देश में महिलाओं की उत्कृष्ट उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिये, नीति आयोग ने मायगोव और संयुक्त राष्ट्र के साथ साझेदारी में, महिला ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया अवार्ड्स, 2017 के विजेताओं की घोषणा की ?
उत्तर -  भारत में |


12.किस संस्था ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय की प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और व्यावसायीकरण शाखा, ने दो पुरस्कार प्राप्त किये ?
उत्तर -  नेशनल रिसर्च डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एनआरडीसी) |

13. 1951 में पहले एशियाई खेलों में भारत को स्वर्ण जीताने वाली फुटबॉल टीम के किस सदस्य का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया ?
उत्तर -  अहमद खान का |

14.हाल ही में किसने राजस्थान में 11 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जिसकी कुल लंबाई लगभग 873 किलोमीटर है ?
उत्तर -  प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने |

15.कैनरा एचएसबीसी ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी (चॉइस) एक लक्षित कौन सा है जो उत्पाद के साथ बाज़ार में आया है ?
उत्तर -   ‘प्वाइंट ऑफ सेल’ |

16.उज्जिवन फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड की एक पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी किस बैंक को भारतीय रिजर्व बैंक से अनुसूचित बैंक का दर्जा दिया गया है ?
उत्तर -  उज्जिवन स्माल फाइनेंस बैंक को |

17.किस बैंक के साथ फ्रेयर एनर्जी ने समझौता किया ?
उत्तर -  एक्सिस बैंक के |


18.यूनीसिटी इंटरनेशनल, मुख्यालय ओरेम, यूटा, संयुक्त राज्य अमेरिका, ने दुनिया के पहले जीनोमीसे्यूटिकल (जीन नियंत्रण) श्रेणी के उत्पादों को किस देश में शुरू किया है ?
उत्तर -  भारत में |

19.एथलीटों को निषिद्ध दवाओं की पहचान करने में मदद करने के लिए किस ऐप को प्रारम्भ किया गया ?
उत्तर -  “फार्मा जन समाधान” |

20.किस वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ने केंद्रीय गृह सचिव के रूप में कार्यभार संभाला ?
उत्तर -  राजीव गाबा ने |

21.बंबई शेयर बाजार के निदेशक मंडल ने अपने किस मुख्य कार्यकारी अधिकारी के लिए पांच साल के और कार्यकाल की मंजूरी दे दी है ?
उत्तर -  आशीष चौहान के |

22.किस बैडमिंटन खिलाडी ने हाल ही में विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीता  तथा उन्हें टायर निर्माता कंपनी ब्रिजस्टोन इंडिया ने अपना पहला ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया ?
उत्तर -  पीवी सिंधु |

23.किस संस्था ने अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता पुरस्कार 2017 के विजेताओं की घोषणा की है, जिसे वैश्विक साक्षरता के क्षेत्र में उत्कृष्टता और नवीनता के लिये प्रदान किया जाता है ?
उत्तर -  संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने |



Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box