-->

Oct 10, 2017

Current Affairs 10 Oct 2017 - Read in Hindi PDF Download


Current Affairs 10 Oct 2017 - Read in Hindi PDF Download 

1.केंद्र सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को रोजगार सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने के लिए अगले पांच वर्षों में कितनी महिलाओं को चरखा दिए जाने की योजना प्रस्तावित की गई ?
उत्तर -  पांच करोड़ |

2.उपराष्ट्रपति एम् वैकैया नायडू द्वारा किस नदी पर राष्ट्रीय राजमार्ग-4 के विकास की परियोजना का उद्घाटन किया गया ?
उत्तर -  कृष्णा नदी |

3.राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने हाल ही में किस नाम से मोबाइल एप्प लॉन्च किया ?
उत्तर -  प्रोजेक्ट मोनिटिरिंग इनफार्मेशन सिस्टम |

4.केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा प्राथमिक स्कूलों में कार्यरत कितने अप्रशिक्षित शिक्षकों के लिए अनिवार्य ऑनलाइन प्रशिक्षण कोर्स आरम्भ किया गया ?
उत्तर -  15 लाख |

5.अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकाप्टर सौदा मामलें में वांछित किस यूरोपीय बिचोलिये को इटली में गिरफ्तार किया गया ?
उत्तर -  कार्लोस गेरोसा |

6.देश में पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु केंद्र सरकार द्वारा देश भर में आयोजित किये जा रहे अभियान का नाम क्या है ?
उत्तर -  पर्यटन पर्व |


7.किस भारतीय महिला खिलाडी ने वुशु विश्वकप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा ?
उत्तर -  पूजा कादियान |

8.भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा इस वित्तीय वर्ष की मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो दर 6% से बदलकर कितनी कर दी गई ?
उत्तर -  कोई बदलाव नहीं |

9.बिहार का राज्य पाल हाल ही में किसे नियुक्त किया गया ?
उत्तर -  सत्यपाल मलिक |

10.किस राज्य ने केंद्र से धन के पुआल के प्रबंधन हेतु 2000 करोड़ रूपये की मांग की ?
उत्तर -  पंजाब |

11.वैश्विक उद्यमशीलता सम्मेलन 2017 का आयोजन किस शहर में होगा ?
उत्तर -  हैदराबाद |


12.किस मंत्रालय को स्वच्छता पखवाड़े के दौरान सर्वश्रेष्ठ योगदान हेतु पुरस्कृत किया गया ?
उत्तर -  स्वास्थ्य मंत्रालय |

13.बांग्लादेश ने किस देश के साथ 4.5 अरब डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किये ?
उत्तर -  भारत |

14.किस राज्य सरकार ने 4 अक्टूबर 2017 को देवरी किसान महासम्मेलन में 1800 करोड़ की माइक्रो सिचाई परियोजना की घोषणा की ?
उत्तर -  मध्य प्रदेश सरकार |

15.किस संस्था ने वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2018 जारी की ?
उत्तर -  टाइम्स हायर एजुकेशन |

16.केंद्रीय मंत्रिमंडल ने तकनीकी सहयोग हेतु किस भारतीय मंत्रालय और स्विस कन्फडरेशन के फेडरल डिपार्टमेंट ऑफ़ दी एनवायरनमेंट , ट्रांपोर्ट , एनर्जी और कम्युनिकेशन्स के बीच समझौता ज्ञापन को मंजूरी प्रदान की ?
उत्तर -  रेल |


17.अमेरिकी पत्रिका फ़ोर्ब्स मैगज़ीन ने वर्ष 2017 की 100 सबसे अमीर भारतीयों की सूची में किस व्यवसायी को सर्वोच्च स्थान प्राप्त हुआ ?
उत्तर -  मुकेश अम्बानी |

18.आईसीसी ने अंडर -19 विश्वकप 2018 का अम्बेस्डर किसे नियुक्त किया ?
उत्तर -  एंडरसन |

19.महावीर रघुनाथन यूरोपीय रेसिंग चैंपियनशिप जीतने वाले पहले भारतीय किस प्रदेश से संबंधित है ?
उत्तर -  तमिलनाडु |

20.अरुणाचल प्रदेश के तवांग क्षेत्र में भारत का कौन-सा हेलीकाप्टर क्रैश हुआ ?
उत्तर -  एमआई-17 |

21.हाल ही में देश के किस स्थान पर इसरो द्वारा शोध केंद्र खोलने की घोषणा की गई ?
उत्तर -  गुवाहाटी |



Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box