-->

Dec 27, 2017

Current Affairs 27 December 2017- Read in Hindi PDF Download



Current Affairs 27 December 2017- Read in Hindi PDF Download

1.हाल ही में ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ टैक्स प्रैक्टिशनर्स के महासचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया ?
उत्तर- पंकज घीया |

2.हाल ही में राजस्थान में किस नये एप का शुभारम्भ हुआ ?
उत्तर- मृदा स्वास्थ्य कार्ड एप |

3.नासा के किस स्पेस टेलिस्कोप द्वारा हमारे सौरमंडल की आकृति का एक और सौरमंडल खोजा गया ?
उत्तर- केपलर |

4.हाल ही में किस राजनेता को दूसरी बार गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया गया ?
उत्तर- विजय रूपाणी |

5.हाल ही में किस तिथि को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री का  शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जायेगा    
उत्तर- 27 दिसम्बर |


6.हाल ही में पतंजलि आयुर्वेद ने छत्तीसगढ़ में खाद्य एवं हर्बल इकाई स्थापित करने हेतु राज्य सरकार के साथ कितनी राशि का समझौता हुआ ?
उत्तर- 671 करोड़ |

7.भारतीय मुक्केबाज़ी टीम ने कज़ाकिस्तान में आयोजित गालिम ज्हार्यलगापोव टूर्नामेंट में कुल कितने पदक जीते ?
उत्तर- 5 पदक |

8.हाल ही में किस शहर ने अपना पहला लोगो प्राप्त करने वाला पहला भारतीय शहर बना ?
 उत्तर- बेंगलुरु |

9.तमिलनाडु विधानसभा की प्रतिष्ठित आर.के. नगर  सीट के लिए हुए उप-चुनाव में किसे विजयी घोषित किया गया ?
उत्तर- टी.वी. दिनाकरण |

10.हाल ही में इलेक्ट्रॉनिक मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली का शुभारम्भ किसने किया ?
उत्तर- जितेन्द्र सिंह |


11.किस मंत्रालय ने उच्च स्तर की पारदर्शिता हेतु सभी गैर-सरकारी संगठनों को बैंक खातों के संबंध में दिशानिर्देश जारी किए ?
उत्तर- गृह मंत्रालय |

12.आसियान-इंडिया प्रवासी भारतीय दिवस जनवरी 2018 में किस देश में आयोजित किया जाएगा ?
उत्तर- सिंगापुर |

13.अमेरिका का अनुसरण करते हुए किस देश ने इजरायल का अपना दूतावास यरुशलम में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया ?
उत्तर- ग्वाटेमाला |

14.हाल ही में किस राज्य सरकार ने रायगढ़ किले के विकास हेतु 17 सदस्यीय विकास प्राधिकरण स्थापित किया ?
उत्तर- महाराष्ट्र |

15.किस भाषा की फिल्मों के जाने-माने अभिनेता पार्थ मुखोपाध्याय का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ ?
उत्तर- बांग्ला |


16.मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 25 दिसंबर 2017 को उत्तर प्रदेश के किन शहरों हेतु नई मेट्रो परियोजनाओं की घोषणा की ?
उत्तर- कानपुर और आगरा |

17.हाल ही में किस राज्य में स्थित तृष्णा वन्यजीव अभ्यारण्य में बिच्छू की एक नयी प्रजाति पायी गयी ?
उत्तर-त्रिपुरा |

18.हाल ही में कौन सा देश सऊदी अरब में महिला राजदूत नियुक्त करने वाला पहला देश बन गया ?
उत्तर- बेल्जियम |

19.किस राज्य सरकार ने राज्य में गरीबों के लिए एक मुफ्त घरेलू बिजली कनेक्शन योजना 'प्रकाश है तो विकास है' का शुभारम्भ किया ?
उत्तर- उत्तर प्रदेश |

20.किस राज्य सरकार ने हाल ही में पर्यटन सहयोग बढ़ाने हेतु दक्षिण कोरिया के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए ?
उत्तर- उत्तर प्रदेश |




Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box