-->

Jan 18, 2018

पायलट बनने के लिए क्या करें- जाने पूरी जानकारी (हिंदी में )

पायलट बनने के लिए क्या करें
हम सभी ने आकाश में उड़ते हुए जहाज को देखा है, और उसे देखकर हमारे मन में अनेक प्रश्न उत्पन्न होते है ,जैसे –जहाज कैसे उड़ता है ,इसके कौन चलता है ? यह बहुत छोटा दिखता है ,वास्तव में यह कितना बड़ा हो सकता है ? मन ही मन अपने अन्दर प्रश्न बनाते है, और उनका उत्तर देते है | परन्तु कुछ प्रश्न ऐसे है ,जिनका उत्तर हमें आसानी से नहीं प्राप्त होता ,जैसे एक जहाज चलाने के लिए क्या करना होगा ,अर्थात एक पायलट कैसे बन सकते है ? इसके बारें में आपको इस पेज पर विस्तार से बता रहें है |


पायलट बननें के लिए शारीरिक मापदंड
पायलट बननें के लिए शारीरिक मापदंड के अंतर्गत हाइट को लेकर किसी प्रकार की अनिवार्यता नहीं है ,परन्तु आपका वजन आपके हाइट के अनुसार होना चाहिए | शारीरिक मापदंड में सबसे अहम दृष्टि से सम्बंधित है ,आपकी आँखों में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए ,जैसे कलर विजन, नाईट विजन । साथ ही साथ विजुअल स्टार कार्ड डिस्टेंस विजन 6/6,6/6  बिना चश्मे के होना चाहिए अर्थात आपकी आंखे पूर्ण रूप से स्वस्थ होनी चाहिए |

पायलट बनने के लिए बनने हेतु शैक्षिक योग्यता
विमान चालक अर्थात पायलट बननें हेतु आपको इंटरमीडिएट भौतिकी और रसायन तथा गणित में कम-से-कम 50 प्रतिशत  अंकों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है ,और आपको हिंदी के साथ-साथ अंग्रेजी भाषा का अच्छा ज्ञान होना चाहिए | आपकी उम्र 16 वर्ष से कम और शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होंना आवश्यक है |

चयन प्रक्रिया
विमान चालक बननें हेतु आपको लिखित परीक्षा देनी होगी , इस परीक्षा में आपसे कक्षा 12 की गणित ,भौतिक विज्ञान ,अंग्रेजी और  रीज़निंग विषय से सम्बंधित प्रश्न पूछे जायेंगे | इस लिखित परीक्षा को उत्तीर्ण करने के पश्चात साक्षात्कार की प्रक्रिया होती है | साक्षात्कार में उत्तीर्ण होने के पश्चात छात्र को एयरफोर्स सेंट्रल मेडिकल एस्टैब्लिशमेंट , नई दिल्ली या इंस्टीटूट ऑफ एविएशन मेडिसिन (आईएएम), बेंगलुरु से प्राप्त मेडिकल सर्टिफिकेट प्राप्त करना होता है ।


पायलट बनने के लिए प्रशिक्षण संसथान
1.इंदिरा  गाँधी  राष्ट्रीय  उड़ान  अकादेमी , बरेली |

2.गवर्नमेंट  फ्लाइंग  ट्रेनिंग  स्कूल , बैंगलोर |

3.अहमदाबाद  एविएशन  एंड  एरोनॉटिक्स , अहमदाबाद |

4.राजीव  गाँधी  एविएशन  अकादमी , सिकंदराबाद |

5.आल  इंडिया  इंस्टिट्यूट  ऑफ़  एरोनॉटिक्स , (AIIA), देहरादून |

6.जमशेदपुर  सीओ -ऑपरेटिव  फ्लाइंग  क्लब  लिमिटेड , जमशेदपुर |

7.इंडियन  एविएशन  अकादमी , मुंबई |

8.कोइम्बटोरे  फ्लाइंग  क्लब , कोयंबटूर |

9.गवर्नमेंट  एविएशन  ट्रेनिंग  इंस्टिट्यूट , भुबनेश्वर |

10.वेस्ट  बंगाल  फ्लाइंग  ट्रेनिंग  इंस्टिट्यूट , कोलकाता |


प्राइवेट पायलट लाइसेंस हेतु आवेदन
पाठ्यक्रम समाप्त करने के पश्चात आपको प्राइवेट पायलट लाइसेंस हेतु आवेदन करना होगा | इस  लाइसेंस की प्राप्ति हेतु एक परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी | इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने के पश्चात आपको एक सर्टिफिकेट प्राप्त होगा, जिसे हम पीपीएल सर्टिफिकेट कहते है |


कमर्शियल पायलट लाइसेंस हेतु आवेदन
प्राइवेट लाइसेंस प्राप्त करने के पश्चात आपको व्यवसायिक लाइसेंस हेतु आवेदन करना होगा | इस व्यवसायिक लाइसेंस को प्राप्त करने हेतु परीक्षा के अतिरिक्त कुछ टेस्ट देने होते है | परीक्षा को उत्तीर्ण करने के पश्चात आपको व्यवसायिक लाइसेंस प्राप्त हो जाता है |

मित्रों, यहाँ हमनें आपको पायलट बननें के बारें में बताया | यदि इससे सम्बंधित आपके मन में कोई प्रश्न आ रहा है , तो कमेंट बाक्स के माध्यम से व्यक्त कर सकते है | हमें आपके द्वारा की गई प्रतिक्रिया का इंतजार है |

हमारें sarkarinaukricareer.in पोर्टल पर लॉगिन करके आप इस तरह की और भी जानकरियाँ प्राप्त कर सकते है | यदि आपको यह जानकारी  पसंद आयी हो , तो हमारे facebook पेज को जरूर Like करें |



Advertisement


2 comments:

If you have any query, Write in Comment Box