-->

Feb 2, 2018

भारत का नक्शा किसने बनाया था ?

भारत का नक्शा किसने बनाया था ?
भारत विश्व का सातवां सबसे बड़ा देश है, जिससे स्वाभाविक है ,कि इसकी भौगोलिक विशेषताएं भी विशाल हैं । भारत के इस विशाल क्षेत्र में प्रत्येक व्यक्ति भ्रमण नहीं कर सकता ,परन्तु भारत के इस विशाल भाग को मानचित्र के माध्यम से देख सकते है | हम मानचित्र के द्वारा विभिन्न तथ्यों की स्थिति, विस्तार अथवा वितरण एवं पारस्परिक स्थैतिक संबंधों का समुचित एवं सहज ज्ञान प्राप्त कर सकते है । 
विभिन्न प्राकृतिक अवयवों के पारस्परिक पारिस्थितिक संबंधों एवं निर्भरता के बोध हेतु मानचित्र सर्वश्रेष्ठ साधन है । हजारों शब्दों में भी जिस तथ्य का ठीक ठीक वर्णन नहीं करा सकते, उसका ज्ञान ,वैज्ञानिक ढंग से तैयार किया गया एक छोटा मानचित्र करा सकता है , इसलिये आजकल सभी प्रकार के ज्ञान विज्ञान आदि संबंधी वस्तु स्थिति को जाननें के लिये मानचित्रों तथा समानताबोधी आकृतियों, चित्रों आदि का उपयोग किया जा रहा है ,अब प्रश्न उठता है ,कि आखिर भारत का मानचित्र किसने बनाया ? इसके बारें में आपको इस पेज पर विस्तार से बता रहें है |
भारत का मानचित्र
मानचित्र बनानें का प्रयास मानव काल के प्रारंभ से हुआ था ,इस मानचित्र को जमीन और घरो की दीवारों पर बनाया जाता था , परन्तु भारत का मानचित्र किसने बनाया ? इसका सही उत्तर नहीं दिया जा सकता | भारत के मानचित्र का बनानें में कुछ लोगो का नाम आता है ,जिन्होंने भिन्न-भिन्न कालखंड में इसका निर्माण किया था |


बेबीलोनियन इमागो मुंडी
बेबीलोनियन इमागो मुंडी द्वारा बनाया गया मानचित्र लगभग 600 ईसा पूर्व का है | इन्होने ने मानचित्र में शहर एवं सात दीपों को दर्शाया था |
अनक्सिमेन्डर
अनक्सिमेन्डर ने मानचित्र को लगभग 546 ईसा पूर्व बनाया था | इनके द्वारा बनाया गया मानचित्र में पूरे विश्व को दर्शाया गया था ,तथा मानचित्र में जमीन औए समुद्री क्षेत्र को  विभाजित किया था | विश्व का पहला मानचित्र बनाने के श्रेय अनक्सिमेन्डर को दिया जाता है |
हेकाटेयस
हेकाटेयस द्वारा मानचित्र का निर्माण लगभग 550-476 ईसा पूर्व किया था ,इनके द्वारा बनाये गये विश्व के मानचित्र में भारत शब्द का उल्लेख किया गया था |
इरेटोस्थनीज
इरेटोस्थनीज द्वारा बनाये गये विश्व के मानचित्र को लगभग  276-1 9 4 ईसा पूर्व बनाया गया था | इन्होने मानचित्र में भारत को और बेहतर दिखाया ,तथा पृथ्वी की प्रकृति गोलाकार दिखाया था |
टॉलमी
टॉलमी एक प्रसिद्ध ग्रीक दार्शनिक थे ,इन्होनें अपनी भूगोल की पुस्तक में भारत का बेहतर मानचित्र तैयार किया था |
जॉर्ज एवरेस्ट ने ब्रिटिश काल में बनाया
भारत के मानचित्र को बनानें का श्रेय , विश्व के पांच पुराने कार्टोग्राफीसट को जाता है | भारत का नक्शा सबसे पहले किसने बनाया इसका कोई अधिकारिक जानकारी नहीं है ,कुछ अभिलेखों के अनुसार ,एनविले ने 1752 भारत का पहला नक्शा बनाया था | सन 1757 में ब्रिटिश सरकार ने जेम्स रेंनेल बंगाल को मानचित्र बनानें का निर्देश दिया था |
भारत का पहला सटीक मानचित्र विलियम लैंबटन और जॉर्ज एवरेस्ट ने ब्रिटिश काल में बनाया गया था ,जिसे  1 मई 1870 को प्रकाशित किया गया था | माउंट एवरेस्ट का नाम जॉर्ज एवरेस्ट के नाम पर पड़ा |
मित्रों, यहाँ आपको हमनें भारत के मानचित्र बनानें से सम्बंधित व्यक्तियों के बारें में बताया | यदि इससे सम्बंधित आपके मन में कोई प्रश्न आ रहा है तो कमेंट बाक्स के माध्यम से व्यक्त कर सकते है | हमें आपके द्वारा की गई प्रतिक्रिया का इंतजार है |
ऐसे ही रोचक जानकारी प्राप्त करनें के लिए हमारें sarkarinaukricareer.in पोर्टल पर लॉगिन करके आप इस तरह की और भी जानकरियाँ प्राप्त कर सकते है | यदि आपको यह जानकारी  पसंद आयी हो , तो हमारे facebook पेज को जरूर Like करें |
इसी प्रकार की अनेक नयी जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे पोर्टल को सब्सक्राइब करें | आपके द्वारा पूछे गये प्रश्नों या जानकारी को आपके समक्ष अतिशीघ्र प्रस्तुत करेंगे |


Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box