-->

May 17, 2018

Daily Current Affairs - 17 May 2018 (Hindi)


17 May Hindi Current Affairs 2018

राष्ट्रीय
1.केंद्रीय मंत्री विजय सांपला नें  14 मई 2018 को पंजाब के फगवाड़ा में महिलाओं द्वारा संचालित देश के पहले डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र की शुरूआत की |

2.प्रसिद्ध ब्रिटिश पत्रकार और पूर्व बीबीसी  इंडिया के संवाददाता विलियम मार्क टुली को 2018 रेडइंक अवार्ड मिला है, वह  जुलाई 1994 से पहले 30 साल बीबीसी से जुड़े रहे ।

3.सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक डॉ बिंदेश्वर पाठक को एशिया के विकास में उनके योगदान के लिए जापान में निक्की एशिया सम्मान-2018 से सम्मानित किया गया ।

4.अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस प्रतिवर्ष 15 मई को परिवारों से संबंधित मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और सामाजिक, आर्थिक और जनसांख्यिकीय प्रगति के ज्ञान को बढ़ाने के लिए मनाया जाता है ।

5.विश्व स्वास्थ्य संगठन नें वर्ष  2023 तक खाद्य पदार्थों में ट्रांस वसा को खत्म करने के लिए रिप्लेस  नामक व्यापक योजना शुरू की है ।

6.केंद्र सरकार नें असम में 16 मई से और राजस्थान में 20 मई से इंट्रा स्टेट ई-वे बिल लागू करनें का ऐलान किया है ।

Read: प्रतियोगिता परीक्षा के लिए तैयारी कहाँ से और कैसे Start करे

राष्ट्रीय करंट अफेयर्स क्विज
i). 14 मई 2018 को केंद्रीय मंत्री विजय सांपला नें किस राज्य में महिलाओं द्वारा संचालित देश के पहले डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र की शुरूआत की ?
उत्तर- पंजाब के फगवाड़ा में |

ii).पत्रकारिता में आजीवन योगदान के लिए 2018 रेडइंक अवार्ड से किस ब्रिटिश पत्रकार को सम्मानित किया गया ?
उत्तर- विलियम मार्क टुली |

iii).हाल ही में किस भारतीय को जापान में 2018 निक्की एशिया पुरस्कार प्राप्त हुआ ?
उत्तर- डॉ बिंदेश्वर पाठक |

iv). अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस हाल ही में कब मनाया गया ?
उत्तर- 15 मई |

v).विश्व स्वास्थ्य संगठन नें वर्ष 2023 तक खाद्य पदार्थों में ट्रांस वसा को समाप्त करनें के लिए किस व्यापक योजना का शुभारम्भ किया ?
उत्तर- रिप्लेस |

vi).केंद्र सरकार नें 16 मई 2018 से किस राज्य में इंट्रा स्टेट ई-वे बिल लागू करनें की घोषणा की ?
उत्तर- असम |

Read: आईएएस के कितने पद हैं खाली देश भर में

अन्तराष्ट्रीय
1.चीन के एक सरकारी बैंक ने भारत के लिए समर्पित देश का पहला सार्वजनिक निर्गम वाला निवेश फंड लांच किया है |

2.अंतरराष्ट्रीय शोध संस्था द लासेंट द्वारा 15 मई 2018 को जारी रिपोर्ट के अनुसार भारत में प्रतिवर्ष लैंगिक भेदभाव के कारण 2,39,000 नवजात लड़कियों को मारा जाता है |

3.नेपाल बिम्सटेक 2018 की मेजबानी करेगा. काठमांडू (राजधानी शहर) में भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक के दौरान नेपाल के प्रधान मंत्री केपी शर्मा ओली ने इसकी घोषणा की थी |

4.चीन के पहले होमबिल्ट एयरक्राफ्ट वाहक ने हाल ही में अपने समुद्री परीक्षण शुरू किए। टाइप 001 ए वाहक के समुद्री परीक्षण मुख्य रूप से वाहक की शक्ति प्रणाली और अन्य उपकरणों की विश्वसनीयता और स्थिरता का परीक्षण करेंगे ।

5.पर्यावरण के संरक्षण के लिए कुशल कार्यबल की बढ़ती मांग को पूरी करने हेतु हाल ही में पर्यावरण मंत्रालय द्वारा हरित कौशल विकास कार्यक्रम आरंभ किया गया |

Read: Last Minute Tips For प्रतियोगी परीक्षा

अन्तराष्ट्रीय  करंट अफेयर्स क्विज
i).हाल ही में किस देश नें भारत को समर्पित पहला निवेश फंड लॉन्च किया ?
उत्तर- चीन |

ii).किस अंतरराष्ट्रीय शोध संस्था द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, भारत में प्रतिवर्ष 2,39,000 नवजात लड़कियों को मारा जाता है ?
उत्तर-  द लांसेट |

iii).बिम्सटेक 2018 का आयोजन किस देश द्वारा किये जाने की घोषणा हुई ?
उत्तर- नेपाल |

iv).किस देश नें हाल ही में अपना पहला विमान वाहक विकसित किया ?
उत्तर- चीन |

v). पर्यावरण के संरक्षण के लिए कुशल कार्यबल की बढ़ती मांग को पूरा करने हेतु हाल ही में पर्यावरण मंत्रालय नें किस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया ?
उत्तर- हरित कौशल विकास कार्यक्रम |

Raed: साथ में कर सकेंगे अब IAS-PCS की तैयारी 

बैंकिंग एवं वित्त
1.भारत नें  एनआर (नेपाली रुपया) अनुदान जारी किया है, नेपाल में लालबाकेय, बागमती और कमला नदियों जैसे हिमालयी राष्ट्र की तीन प्रमुख नदियों के साथ तटबंध प्रशिक्षण और तटबंधों के निर्माण के लिए 18.074 करोड़ रुपये जारी किये |

बैंकिंग एवं वित्त करंट अफेयर्स क्विज
i).नेपाल में तटबंधों के निर्माण और निर्माण के लिए भारत सरकार द्वारा कितनी रकम जारी की गई ?
उत्तर- 18.074 करोड़ |

खेल
1.पेरिस सेंट जर्मेन क्लब के प्रसिद्ध फुटबॉलर खिलाड़ी नेमार को फ्रांस का इस साल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया है ।

2.मुंबई इंडियंस के खिलाफ रविवार को आईपीएल-11 के 47वें मैच में राजस्थान रॉयल्स द्वारा धीमी गति से ओवर फेंकने को लेकर टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया |

खेल करंट अफेयर्स क्विज
i).हाल ही में किस खिलाड़ी नें फ्रांस के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीता ?
उत्तर- नेमार |

ii).मुंबई इंडियंस के खिलाफ 13 मई 2018 को आईपीएल-11 के 47वें मैच में राजस्थान रॉयल्स द्वारा धीमी गति से ओवर फेंकनें  को लेकर टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे पर कितने लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया ?
उत्तर- 12 लाख |

Read: IAS Success Stories in Hindi

नियुक्ति
1.लेफ्टिनेंट जनरल सुखदीप सांगवान ने असम राइफल्स के महानिदेशक के प्रभारी का पद संभाला है।

नियुक्तिकरंट अफेयर्स क्विज
i).हाल ही में असम राइफल्स के महानिदेशक के प्रभारी का पदभार किसनें ग्रहण किया ?
उत्तर- लेफ्टिनेंट जनरल सुखदीप सांगवान |

Read: UPPCS 2018 नोटीफिकेसन बड़े बदलाव के साथ संभवत

Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box