-->

Jun 14, 2018

Daily Current Affairs – 14 June 2018 (Hindi)


14 June Hindi Current Affairs 2018

राष्ट्रीय
1.केंद्र सरकार नें अपनी महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत मिशन के तीसरे चरण के तहत दस स्वच्छ प्रतिष्ठित स्थानों को जोड़ा है |

2.भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने एक पैनल का गठन किया ताकि स्टार्टअप्स को शेयर बाज़ार में सूचीबद्ध करने की सुविधा मिल सके |

3.राजस्थान के शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी स्कूलों के लिए पढ़ाई के अलावा अन्य गतिविधियों की सूची जारी की है, जिसमें कहा गया है कि महीने के तीसरे शनिवार छात्र संतों के प्रवचन सुनेंगे |

4.हरियाणा सरकार ने राज्य में सरकारी नौकरियों में प्रवेश के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 से बढ़ाकर 42 वर्ष कर दी है |

5.उत्तराखंड हाईकोर्ट ने राज्य की सभी निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजनाओं पर रोक लगा दी है |

Read: कैसे पाये मनपसंद सरकारी नौकरी

 राष्ट्रीय करंट अफेयर्स क्विज
i). ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तीसरे चरण के अंतर्गत केंद्र सरकार नें कितनें स्वच्छ प्रतिष्ठित स्थानों को सम्मिलित किया ?
उत्तर- दस |

ii).हाल ही में किस सरकारी संगठन नें स्टार्टअप्स को शेयर बाज़ार में सूचीबद्ध करनें की सुविधा प्रदान करनें हेतु एक पैनल का गठन किया  ?
उत्तर- भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड |

iii).किस राज्य के शिक्षा विभाग नें राज्य के सभी स्कूलों के लिए पढ़ाई के अतिरिक्त अन्य गतिविधियों की सूची जारी की है, जिसके अंतर्गत प्रत्येक माह के तीसरे शनिवार छात्र संतों के प्रवचन सुनेंगे ?
उत्तर- राजस्थान |

iv).हाल ही में किस राज्य सरकार नें सरकारी नौकरियों में प्रवेश के लिए अधिकतम आयु सीमा में वृद्धि कर 42 वर्ष करनें की घोषणा की ?
उत्तर- हरियाणा |

v). हाल ही में उत्तराखंड हाईकोर्ट नें राज्य की सभी निर्माणाधीन किस परियोजना पर प्रतिबन्ध लगा दिया ?
उत्तर- जल विद्युत परियोजना |

Read: होटल इंडस्ट्रीज में करियर कैसे बनाये

अन्तराष्ट्रीय
1. 11 वीं विश्व हिंदी सम्मेलन 18 अगस्त से 20 अगस्त, 2018 तक मॉरीशस में विश्व स्तर पर हिंदी की लोकप्रियता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया जाएगा।

2.अमेरिकी संसद ने भारत द्वारा छह लड़ाकू अपाचे हेलिकॉप्टर ख़रीदे जाने की प्रक्रिया को मंजूरी प्रदान की
3.सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन सेना ने बुधवार को यमन के मुख्य बंदरगाह वाले शहर होदीदाह पर हमला किया |

4.रूस ने कहा है कि यूरोप में सैन्य तैयारियों को लेकर नाटो द्वारा तैयार की गयी नयी योजना से पूरे महाद्वीप में सुरक्षा की स्थिति प्रभावित होगी |

5.17 जून से नेपाल के काठमांडू में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) पर एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

Read: स्टार्टअप में बम्पर भर्तियां होने कि संभावना

अन्तराष्ट्रीय  करंट अफेयर्स क्विज
i). 18 अगस्त से 20 अगस्त, 2018 तक 11 वां विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन किस देश में आयोजित किया जाएगा ?
उत्तर- मॉरीशस |

ii).अमेरिकी सरकार नें भारत को कितनें अपाचे लड़ाकू हेलिकॉप्टर की खरीद को स्वीकृति प्रदान की ?
उत्तर- छह |

iii).सऊदी अरब के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना नें किस देश के मुख्य बंदरगाह वाले शहर होदीदाह पर हमला किया ?
उत्तर- यमन |

iv).हाल ही में किस देश नें कहा कि यूरोप में सैन्य तैयारियों को लेकर नाटो द्वारा तैयार की गयी नयी योजना से पूरे महाद्वीप को खतरा है ?
उत्तर- रूस |

v).किस देश नें सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) 2018 पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन करनें  की घोषणा की ?
उत्तर- नेपाल |

Read: Railway IRCTC Toll Free Enquiry Number

बैंकिंग एवं वित्त
1.दूरसंचार नियामक ट्राई के मुताबिक, मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो कमाई के लिहाज़ से मार्च तक करीब 20% बाज़ार हिस्सेदारी के साथ देश की तीसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी बन गई |

2.'खेल भारत' योजना के तहत जम्मू-कश्मीर में ब्लॉक स्तर के खेल के लिए केंद्र ने 14.30 करोड़ रूपये मंजूर किए हैं। राज्य के 22 जिलों के सभी 143 खंडों में प्रति ब्लॉक 10 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

बैंकिंग एवं वित्त करंट अफेयर्स क्विज
i).दूरसंचार नियामक ट्राई के अनुसार किस दूरसंचार कंपनी नें कमाई के लिहाज़ से मार्च तक करीब 20% बाज़ार हिस्सेदारी के साथ देश की तीसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी बन गई  ?
उत्तर- रिलायंस जियो |

2.खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत जम्मू-कश्मीर में ब्लॉक स्तर के खेल के लिए सरकार द्वारा कितनी राशि की स्वीकृति प्रदान की गयी ?
उत्तर- 14.30 करोड़ |

खेल
1.भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने बेंगलुरू के साइ केंद्र में घटिया स्तर का खाना मिलने और सफाई नहीं होने की भारतीय हाकी टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह की शिकायत पर सभी क्षेत्रीय केंद्रों के प्रदर्शन की समीक्षा करने का फैसला किया |

खेल करंट अफेयर्स क्विज
i).भारतीय हॉकी टीम के मुख्य कोच का क्या नाम है, जिनकी शिकायत पर भारतीय खेल प्राधिकरण नें सभी क्षेत्रीय केंद्रों में औचक निरीक्षण करनें का आदेश जारी हुआ ?
उत्तर- हरेंद्र सिंह |

Read: ये है भारत के शिक्षण संस्थानों की इस साल की रैंकिंग



Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box