-->

Jul 31, 2018

Daily Current Affairs - 31 July 2018 (Hindi)


31 July Hindi Current Affairs 2018

राष्ट्रीय
1.उच्च शिक्षा में अनुसंधान एवं नवोन्मेषण पर कुलपतियों का तीन दिवसीय सम्मेलन नई दिल्ली में संपन्न हुआ,जिसका मुख्य बिंदु शिक्षण अध्ययन प्रक्रिया की गुणवत्ता में सुधार लाना है |

2.श्री धर्मेंद्र प्रधान ने 28 जुलाई 2018 को चंडीगढ़ में भारत की पहली इन-फोन गाइड और मोबाइल ऐप "गो व्हाट्स देट" लॉन्च की। इसके अलावा, उन्होंने पंजाब के मोहाली में महिलाओं के लिए राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (एनएसटीआई) के स्थायी परिसर के लिए भी आधारशिला रखी।

3.तीसरा लव अंतर्राष्ट्रीय फिल्म उत्सव लॉस एंजिलस, अमेरिका में संपन्न हुआ। इस उत्सव के दौरान 36 देशों से 156 से भी ज्यादा फिल्मों को दर्शाया गया। इस उत्सव में भारत की ओर से असमिया फिल्म जोइहोबोते धेमालिते(सतरंगी खेत) ने बेस्ट फिल्म पुरस्कार जीता।

4.असम सरकार ने देश में पहली बार एक अनूठी योजना प्रणाम योजना शुरू करने का निर्णय लिया है। इस योजना को अक्टूबर 2, 2018 से लागू कर दिया जाएगा, इसके अन्तर्गत ऐसे सरकारी कर्मचारियों के मासिक वेतन से 10 से 15 प्रतिशत की राशि काट ली जायेगी |

5.रेल मंत्री पीयूष गोयल ने 27 जुलाई 2018 को रेलवे में भ्रष्टाचार समाप्त करने के उद्देश्य से नई दिल्ली में 'मिशन सत्यनिष्ठ' कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

Read: जानिये PM मोदी द्वारा सरकारी योजनाएं !

राष्ट्रीय करंट अफेयर्स क्विज
i).किस वर्ष तक भारतीय विश्वविद्यालयों नें यूजीसी गुणवत्ता आदेश प्राप्त करने के लिए निर्णय लिया ?
उत्तर- वर्ष 2020 तक |

ii).महिलाओं के लिए भारत का पहला राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन हाल ही में किस राज्य में किया गया ?
उत्तर- पंजाब |

iii).किस भारतीय क्षेत्रीय फिल्म नें तीसरे लव इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, यूएसए में सर्वश्रेष्ठ फिल्म पुरस्कार जीता ?
उत्तर- जोइहोबोते धेमालिते (सतरंगी खेत) |

iv).किस राज्य सरकार ने माता-पिता की देखभाल से संबंधित प्रणाम योजना को लागू करने की घोषणा की ?
उत्तर- असम |

v).हाल ही में किस मंत्रालय नें भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए "मिशन सत्यनिष्ठ" लॉन्च किया ?
उत्तर- रेल मंत्रालय |

Read: Current Affairs की तैयारी कैसे करे !

अन्तराष्ट्रीय
1.विश्व मौसम संगठन (डब्लूएमओ) द्वारा फ्लैश बाढ़ के पूर्वानुमान की तैयारी के लिए भारत को नोडल सेंटर के रूप में नामित किया गया है।

2.अफ्रीकी महाद्वीप के सिएरा लियोन में चमगादड़ में इबोला वायरस की एक नई प्रजाति की खोज की गई है। यह वायरस की छठी ज्ञात प्रजाति है। वायरस-हंटिंग PREDICT परियोजना के तहत शोधकर्ताओं ने उत्तरी बॉम्बाली जिले में चमगादड़ के सम्प्लिंग के दौरान नए इबोला वायरस की पहचान की।

3.दुनिया का शीर्ष तेल निर्यातक सऊदी अरब, ने यमन में हुथी विद्रोहियों द्वारा दो कच्चे-वाहक जहाजों पर हमलों के बाद बाबा एल-मंडेब स्ट्रेट के माध्यम से अस्थायी रूप से सभी तेल शिपमेंट को निलंबित कर दिया गया।

4.अमेरिकी कांग्रेस की सदन न्यायपालिका समिति ने सर्वसम्मति से तिब्बत पर एक महत्वपूर्ण बिल पारित किया है जिसका शीर्षक है 'द रिसीप्रोकल एक्सेस टू तिब्बत एक्ट' |

5.भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच आर्टिफीशियल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग के लिए इन्वेस्ट इंडिया और संयुक्त अरब अमीरात के आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस मंत्री के बीच नई दिल्ली में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

अन्तराष्ट्रीय  करंट अफेयर्स क्विज
i).विश्व मौसम संगठन (डब्लूएमओ) द्वारा फ्लैश बाढ़ के पूर्वानुमान की तैयारी के लिए कौन से एशियाई देश को नोडल सेंटर के रूप में नामित किया गया ?
उत्तर- भारत |

ii).हुथई हमलों के बाद लाल सागर लेन में किस देश ने तेल निर्यात पर प्रतिबन्ध लगा दिया ?
उत्तर- सऊदी अरब |

iii).अर्जेंटीना में आयोजित जी-20 वित्त मंत्री और सेंट्रल बैंक गवर्नर्स मीटिंग का विषय क्या रखा गया था ?
उत्तर- 'व्यापार संरक्षणवाद' |

iv). तिब्बत में प्रवेश करने के लिए किस देश की कांग्रेस ने 'द रिसीप्रोकल एक्सेस टू तिब्बत एक्ट' पारित किया ?
उत्तर- संयुक्त राज्य अमेरिका |

v).इन्वेस्ट इंडिया ने 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ब्रिज' कार्यक्रम के तहत तकनीकी सहयोग के लिए किस देश के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए ?
उत्तर- संयुक्त अरब अमीरात |

Read: 10 आदतें जो बदल सकती है आपकी ज़िन्दगी

वित्त
1.उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सुंदरगढ़ जिले में 300 करोड़ रुपये की लागत वाले रुकुरा मध्यम सिंचाई बांध परियोजना का उदघाटन  किया |

2.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नें उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 60 हजार 228 करोड़ रूपये की औद्योगिक परियोजनाओं का शिलान्यास किया |

वित्त करंट अफेयर्स क्विज
i). हाल ही में उड़ीसा के मुख्यमंत्री ने सुंदरगढ़ जिले में 300 करोड़ रुपये की लागत की किस सिंचाई बांध परियोजना का उद्घाटन किया ?
उत्तर- रुकुरा मध्यम |

ii).हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी नें किस स्थान पर 60,000 करोड़ रुपये की 81 परियोजनाओं का शिलान्यास किया ?
उत्तर- लखनऊ |

Read: Basic Computer Knowledge
खेल
1.भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने ताजा जारी हुई विश्व रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंचकर इतिहास रच दिया, कंपाउंड वर्ग में पहली बार भारतीय टीम शीर्ष पर पहुंची है।

2.भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनर स्मृति मंधाना ने 18 गेंद में अर्धशतक लगाया. उन्होंने इंग्लैंड में टी-20 'किया सुपर लीग' में यह उपलब्धि हासिल की |

खेल करंट अफेयर्स क्विज
i).वर्तमान में किस देश की महिला कंपाउंड टीम तीरंदाजी विश्व रैंकिंग में सबसे ऊपर है?
उत्तर- भारत |

ii).किस भारतीय महिला क्रिकेटर नें 18 गेंदों में 50 रन बनाकर सबसे दूसरा सबसे तेज़ अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया ?
उत्तर- स्मृति मंधाना |

Read: जल्द ही 3 लाख + नौकरियां रिन्यूअल एनर्जी के क्षेत्र में

Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box