-->

Jul 5, 2018

उत्तर प्रदेश नगर निगम भर्ती 2018 - 3000 पदों की नगर पंचायत, परिषद में नियुक्ति

उत्तर प्रदेश नगर निगम भर्ती 2018 - 3000 पदों की नगर पंचायत, परिषद में नियुक्ति
उत्तर प्रदेश के आरक्षित वर्ग के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी प्राप्त करनें का सुनहरा अवसर है, क्योंकि राज्य सरकार नगर निगम, पालिका परिषद और नगर पंचायतों में आरक्षित वर्ग के रिक्त पदों पर शीघ्र ही भर्ती प्रक्रिया आरंभ करनें जा रही है,  हाल ही में प्राप्त  जानकारी के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत लगभग 3 हजार पदों पर नियुक्तियां की जाएँगी, इसके बारे में आपको इस पेज पर विस्तार से बता रहे है |


उत्तर प्रदेश नगर निगम भर्ती -2018
निकायों में आरक्षित पदों पर स्थानीय स्तर पर होने वाली नियुक्तियां कई वर्षो से नहीं हुई है, राज्य सरकार अब इन पदों पर नियुक्तियां करनें जा रही है, प्रारंभिक सूचना के आधार पर लगभग 3000 से अधिक पदों पर भर्तियां होने का अनुमान लगाया जा रहा है, रिक्त पदों की वास्तविक स्थिति की जानकारी सभी निकायों से सूचना मिलने के बाद ही होगी,  स्थानीय निकाय निदेशालय ने आरक्षित वर्ग के रिक्त पदों की जानकारी हेतु निकायवार अधिकारियों की बैठक आमंत्रित की है, जिसमें निदेशालय ने पूर्व में भी इसकी सूचना मांगी थी, परन्तु प्रदेश के 653 निकायों में 387 निकायों ने रिक्त पदों की जानकारी नहीं दी है ।



आरक्षित वर्ग के लिए बेहतर अवसर
राज्य सरकार द्वारा आरक्षित वर्ग के अनुसूचित जाति व जनजाति के युवाओं को ध्यान में रखते हुए सरकारी नौकरियों में अवसर देना चाहती है,  जिसके कारण प्रदेश के नगर निगम पालिका परिषद और नगर पंचायतों में आरक्षित वर्ग के रिक्त पदों का विवरण तैयार किया जा रहा है |

महत्वपूर्ण जानकारी
प्रदेश में कुल निकाय        653
एससी को आरक्षण        21 प्रतिशत
एसटी को आरक्षण        2 प्रतिशत
ब्यौरा न देने वाले निकाय        387

यहाँ आपको हमनें राज्य सरकार द्वारा नगर निगम, पालिका परिषद और नगर पंचायतों में रिक्त पदों पर होने वाली नियुक्तियों के बारे में बताया | यदि इससे सम्बंधित आपके मन में कोई प्रश्न आ रहा है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से व्यक्त कर सकते है | हमें आपके द्वारा की गई प्रतिक्रिया का इंतजार है |

ऐसे ही जानकारी जानने के लिए हमारें पोर्टल पर आप डेली विजिट करके इस तरह की और भी जानकरियाँ प्राप्त कर सकते है | यदि आपको यह जानकारी पसंद आयी हो, तो हमारे facebook पेज को जरूर Like करें, तथा sarkarinaukricareer.in पोर्टल को सब्सक्राइब करे |

Read: उत्तर प्रदेश में इस साल 4 लाख सरकारी पदों पर भर्तियाँ होंगी

Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box