-->

Aug 10, 2018

Daily Current Affairs - 10 August 2018 (Hindi)



10 August Hindi Current Affairs 2018
राष्ट्रीय
1.राज्यसभा के उपसभापति चुनाव में हरिवंश नारायण को 125 वोट प्राप्त हुए जबकि यूपीए उम्मीदवार बीके हरिप्रसाद को 105 मत प्राप्त हुए |

2.पंजाब सरकार नें आर्म्स लाइसेंस जारी करनें और नवीनीकरण के समय पूर्व सैनिकों और वरिष्ठ नागरिकों को डोप टेस्ट की अनिवार्यता से छूट दी है |

3.देश में हैंडलूम बुनकरों का सम्मान करने के लिए हर साल 7 अगस्त को राष्ट्रीय हैंडलूम दिवस मनाया जाता है, भारत के हथकरघा उद्योग को बढ़ावा देने का भी प्रयास किया जाता है |

4.केंद्र सरकार  आयात कम करने के लिए 328 टेक्सटाइल उत्पादों पर आयात शुल्क को बढ़ा दिया है. सरकार ने यह फैसला इसलिए लिया है ताकि देश में इस तरह के उत्पादों के मैन्युफैक्चरर (विनिर्माण) को प्रोत्साहन दिया जा सके |

5.मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट के अनुसार भारत की अर्थव्यवस्था से इस वित्तीय वर्ष में 7.5% की जीडीपी वृद्धि दर होने की उम्मीद है ।

Read: सफलता के लिए ज़रूरी है - Focus

 राष्ट्रीय करंट अफेयर्स क्विज
i).हाल ही में राज्यसभा के उपसभापति के रूप में किसे चयनित किया गया ?
उत्तर- हरिवंश नारायण |

ii).किस राज्य सरकार नें  आर्म्स लाइसेंस जारी करने और नवीनीकरण के समय पूर्व सैनिकों और वरिष्ठ नागरिकों को डोप टेस्ट की अनिवार्यता में छूट प्रदान की ?
उत्तर- पंजाब सरकार |

iii).हाल ही में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कब मनाया गया ?
उत्तर- 7 अगस्त |

iv).हाल ही में केंद्र सरकार नें आयात कम करनें के लिए कितने टेक्सटाइल उत्पादों पर आयात शुल्क बढ़ा दिया ?
त्तर- 328 टेक्सटाइल |

v). मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट के अनुसार, भारत जीडीपी इस वित्तीय वर्ष में कितने प्रतिशत रहनें की संभावना है ?
उत्तर- 7.5 प्रतिशत |

अन्तराष्ट्रीय
1.भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने अमेरिकी रिटेलर वॉलमार्ट द्वारा भारत की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंज़ूरी दे दी है |

2.चीन नें लगभग 16 बिलियन डॉलर के अमेरिकी उत्पादों पर जवाबी 25% उत्पाद शुल्क लगा दिया है. इससे विश्व की दो शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं का व्यापार युद्ध और गहरा गया है |

3.भारत के खांगचेन्ज़ोंगा बायोस्फीयर रिजर्व, दुनिया के उच्चतम पारिस्थितिक तंत्रों में से एक, यूनेस्को की विश्व नेटवर्क ऑफ बायोस्फीयर रिजर्व (डब्ल्यूएनबीआर) की सूची में जोड़ा गया है। आरक्षित भारत का 11 वां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नामित डब्लूएनबीआर होगा ।

4.कृत्रिम बुद्धि का उपयोग कर एक चेहरे की पहचान प्रणाली 2020 टोक्यो ओलंपिक और पैरालाम्पिक खेलों में उपयोग की जाएगी। चेहरे की पहचान प्रौद्योगिकी का उपयोग कर इस तरह की सुरक्षा प्रणाली रखने के लिए टोक्यो ओलंपिक पहला गेम होगा ।

Read: Get Free Education in Abroad Universities

अन्तराष्ट्रीय  करंट अफेयर्स क्विज
i).किस आयोग नें अमेरिकी रिटेलर वॉलमार्ट द्वारा भारत की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के प्रस्तावित अधिग्रहण की स्वीकृति प्रदान की ?
उत्तर- भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग |

ii).हाल ही में किस देश नें 16 बिलियन डॉलर की अमेरिकी वस्तुओं के आयात पर 25% शुल्क लगाने की घोषणा की ?
उत्तर- चीन |

iii). यूनेस्को की डब्लूएनबीआर सूची में कौन सा भारतीय जीवमंडल रिजर्व 11 वां स्थान बन गया ?
उत्तर- खांगचेन्दोंगा |

iv).किन खेलों ने हाल ही में एक चेहरे की पहचान प्रणाली की घोषणा की है, जो कृत्रिम बुद्धि का उपयोग करता है ?
उत्तर- टोक्यो ओलंपिक |

v).स्वदेशी निर्मित किस कॉम्बैट एयरक्राफ्ट के नौसेना संस्करण का विमान वाहक पोतो पर उतरने की जांच का सफल परीक्षण हुआ ?
उत्तर- तेजस |

Read: जानिये PM मोदी द्वारा सरकारी योजनाएं !

 वित्त
1.महाराष्ट्र सरकार राज्य में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय के लोगों को 500 करोड़ रुपये की विशेष सहायता राशि दिए जाने की घोषणा की |

2.भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने ताजमहल सहित 6 वैश्विक धरोहरों और बी श्रेणी के 11 स्मारकों का प्रवेश शुल्क बढ़ा दिया है जो 08 अगस्त 2018 से लागू हो गया |

वित्त करंट अफेयर्स क्विज
i).किस राज्य द्वारा ओबीसी समुदाय के लोगों को 500 करोड़ रुपये की विशेष सहायता राशि दिए जाने की घोषणा की ?
उत्तर- महाराष्ट्र सरकार |

ii).भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने ताजमहल सहित कितने वैश्विक धरोहरों और बी श्रेणी के 11 स्मारकों का प्रवेश शुल्क बढ़ा दिया ?
उत्तर- 6 स्मारक |

नियुक्ति

1.न्यायमूर्ति राजेन्द्र मेनन ने गुरूवार को यहां दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में  शपथ ली |

नियुक्ति करंट अफेयर्स क्विज
i).हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के पद पर किसे नियुक्त किया गया ?
उत्तर- राजेन्द्र मेनन |

Read: आर्टिफिशल इंटेलिजेंस मे है सम्भावनाये और नौकरी अपार

Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box