-->

Aug 14, 2018

Daily Current Affairs - 14 August 2018 (Hindi)



14 August Hindi Current Affairs 2018
राष्ट्रीय
1.रेलवे नें आगामी आरपीएफ भर्ती प्रक्रिया में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने का फैसला किया है, जिसमें लगभग 9500-10000 आरपीएफ जवानों की भर्ती होनी हैं |

2.भारतीय मूल के लेखक और प्रसिद्ध ब्रिटिश उपन्यासकार सर वी.एस. नायपॉल का 12 अगस्त 2018 को लंदन में निधन हो गया. वे 85 वर्ष के थे |

3.अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस (International Youth Day) पूरे विश्व में 12 अगस्त 2018 को मनाया जाता है। जबकि भारत में प्रतिवर्ष 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है।

4.पर्यावरण और राज्य पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री, डॉ महेश शर्मा ने राष्ट्रीय अभिलेखागार के परिसर, नई दिल्ली में 'प्रतिबंधित साहित्य में स्वतंत्रता संग्राम' (प्रवासी साहित्य के माध्यम से स्वतंत्रता आंदोलन) नामक एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

5.केरल में पिछले तीन दिन से भारी बाढ़-बारिश का लोगों को सामना करना पड़ रहा है। नेवी द्वारा चलाए गए 'ऑपरेशन मदद' के जरिए केरल के पहाड़ी इलाकों से अब तक 55 लोगों को बचाया जा चुका है।

  Read: केंद्रीय विश्वविद्यालयों में फैकल्टी के 5,600 तो आईआईटी में 2,800 से ज़्यादा पद

राष्ट्रीय करंट अफेयर्स क्विज
i).हाल ही में रलवे रेलवे नें आगामी आरपीएफ भर्ती प्रक्रिया में महिलाओं को कितनें प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने की घोषणा की ?
उत्तर- 50 प्रतिशत |

ii).हाल ही में भारतीय मूल के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किस लेखक और प्रसिद्ध ब्रिटिश उपन्यासकार का निधन हो गया ?
उत्तर- सर वी.एस. नायपॉल |

iii).अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस हाल ही में कब मनाया गया ?
उत्तर- 12 अगस्त 2018  |

iv).'प्रतिबंधित साहित्य में स्वतंत्रता संग्राम' प्रदर्शनी का उद्घाटन कार्यक्रम किस राज्य में आयोजित हुआ ?
उत्तर- नई दिल्ली |

v).केरल बाढ़ से निपटने के लिए दक्षिणी नौसेना कमान नें किस ऑपरेशन का शुभारम्भ किया ?
उत्तर- 'ऑपरेशन मदद' |

अन्तराष्ट्रीय
1.यह ऐसा पहला अंतरिक्ष यान है जिसे जीवित व्यक्ति 91 वर्षीय खगोलशास्त्री यूजीन पार्कर के नाम पर रखा गया है जिन्होंने सबसे पहले 1958 में सूर्य पर चलती तेज और गर्म हवाओं के बारे में बात की थी।

2.एससीओ शांति मिशन अभ्यास शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) पहल के हिस्से के रूप में आयोजित किया जा रहा है। यह एससीओ सदस्य देशों के लिए द्विवार्षिक रूप से आयोजित किया जाता है।

3.तुर्की ने अमरीकी पादरी एंड्र्यू ब्रनसन को अक्टूबर 2016 में गिरफ़्तार किया था,एंड्र्यू को रिहा नहीं करने पर अमरीका ने आर्थिक प्रतिबंध लगाने की धमकी दी और उसने ऐसा कर दिखाया. ट्रंप ने तुर्की के इस्पात और एल्यूमीनियम पर भी आयात शुल्क को बढ़ाकर दोगुना कर दिया |

4.प्रतिस्पर्धा आयोग ने अमेरिकी खुदरा कंपनी वॉलमार्ट के फ्लिपकार्ट के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है, जो कि 16 अरब डॉलर के बराबर होने वाला सौदा है।

5.सिक्किम में खांगचेन्ज़ोंगा बायोस्फीयर रिजर्व भारत से 11 वें बायोस्फीयर रिजर्व बन गया है जिसे यूनेस्को नामित विश्व नेटवर्क ऑफ बायोस्फीयर रिजर्व (डब्ल्यूएनबीआर) में शामिल किया गया है।

Read: UGC ने इन यूनिवर्सिटी के ओपन कोर्सों की कर दी है मान्यता खत्म

अन्तराष्ट्रीय  करंट अफेयर्स क्विज
i).सूर्य के निकट पहुंचने के लिए लांच हुए अंतरिक्ष यान पार्कर सोलर प्रोब का नाम किस वैज्ञानिक के नाम पर रखा गया ?
उत्तर- यूजीन न्यूमैन पार्कर |

ii).एससीओ शांति मिशन अभ्यास 2018 रूस के चेबर्कुल, चेल्याबिंस्क में कब से कब तक चलाया जाएगा ?
उत्तर- 22 अगस्त से 29 अगस्त 2018 तक |

iii).किस पादरी की गिरफ्तारी से नाराज होकर अमेरिका नें आर्थिक प्रतिबंध लगाया, जिससे तुर्की की अर्थव्‍यवस्‍था बिगड़ गई ?
उत्तर- पादरी एंड्र्यू ब्रनसन |

iv). प्रतिस्पर्धा आयोग ने अमेरिकी खुदरा कंपनी वॉलमार्ट के किस कंपनी के प्रस्तावित अधिग्रहण की स्वीकृति प्रदान की ?
उत्तर- फ्लिपकार्ट |

v).कौन सा बायोस्फीयर रिजर्व भारत से 11 वें बायोस्फीयर रिजर्व बन गया है जिसे यूनेस्को नामित विश्व नेटवर्क ऑफ बायोस्फीयर रिजर्व (डब्ल्यूएनबीआर) में सम्मिलित किया गया ?
उत्तर- खांगचेन्जोंगा बायोस्फीयर रिजर्व |

Read: जानिये PM मोदी द्वारा सरकारी योजनाएं !

 वित्त
1.केरल में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया है, कि केंद्र सरकार नें  राज्य के लिए 100 करोड़ रुपये की सहायता राशि देने का निर्णय किया है |

2.यह इंडेक्‍स ‘एनर्जीजिंग द वर्ल्‍ड इन इनोवेशन’ विषय पर आधारित था,इसमें नंबर वन पर स्विट्जरलैंड, दूसरे पर नीदरलैंड, तीसरे पर स्‍वीडन रहा ।

वित्त करंट अफेयर्स क्विज
i).केंद्र सरकार नें बाढ़ प्रभावित केरल के लिए कितनें करोड़ रुपये की सहायता राशि देने का निर्णय लिया ?
उत्तर- 100 करोड़ रुपये |

ii).ग्‍लोबल इनोवेशन इंडेक्‍स (GII) 2018 में भारत की रैंक क्‍या रही ?
उत्तर- 57वीं |

खेल
1.खेल मंत्रालय नें एशियाई खेलों के लिये 804-सदस्यीय दल को मंजूरी दे दी है, एशियन गेम्स 18 अगस्त से इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता और पेलाम्बंग में आयोजित हो रहे हैं |

खेल करंट अफेयर्स क्विज
1.वर्ष 2018 में एशियाई खेल किस देश में आयोजित किया जाएगा ?
उत्तर- इंडोनेशिया |

Read: आर्टिफिशल इंटेलिजेंस मे है सम्भावनाये और नौकरी अपार

Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box