-->

Aug 23, 2018

Daily Current Affairs - 23 August 2018 (Hindi)



23 August Hindi Current Affairs 2018
राष्ट्रीय
1.पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य की प्रस्तावित राजधानी नया रायपुर का नाम बदल कर 'अटल नगर' कर दिया है |

2.इस समिति को एक मज़बूत व वैज्ञानिक एंट्रेंस एग्जाम सिस्टम विकसित करने का कार्य सौंपा गया है,इस समिति के अन्य सदस्य अभय करान्दिकर (आईआईटी कानपूर के निदेशक), विनीत जोशी (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के महानिदेशक) व आईआईटी बॉम्बे के प्रोफेसर कन्नक मौद्गाल्या हैं |

3.तमिलनाडु होटल संघ नें खाना पैक करानें के लिए अपने बर्तन और बैग लाने वाले ग्राहकों को बिल में 5% छूट देने की घोषणा की है |

4.उत्तर प्रदेश सरकार नें दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की याद में 289 किमी लंबे चार लेन राजमार्ग बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का नाम 'अटल पथ' रखने का फैसला किया है |

5.पंजाब कैबिनेट ने सभी धर्मों के धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी पर उम्रकैद की सज़ा का प्रावधान लागू करने के लिए कानून में संशोधन को मंजूरी प्रदान की है |

Read: रेलवे में नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी (कैसे रहे सतर्क)

राष्ट्रीय करंट अफेयर्स क्विज
i).छत्‍तीसगढ़ की राजधानी नया रायपुर का नाम संशोधित कर नया नाम क्‍या होगा ?
उत्तर- अटल नगर |

ii).केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने जेईई (एडवांस्ड) में सुधार के लिए किसकी अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति के गठन का प्रस्ताव प्रस्तुत किया ?
उत्तर- भास्कर राममूर्ति |

iii).तमिलनाडु होटल संघ नें खाना पैक कराने के लिए अपने बर्तन और बैग लाने वाले ग्राहकों को बिल में कितने प्रतिशत छूट प्रदान करने की घोषणा की ?
उत्तर- पांच प्रतिशत |

iv).हाल ही में किस राज्य सरकार ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की याद में 289 किमी लंबे चार लेन राजमार्ग बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का नाम 'अटल पथ' रखने का निर्णय लिया ?
उत्तर- उत्तर प्रदेश सरकार |

v).किस राज्य सरकार नें सभी धर्मों के धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी पर उम्रकैद की सज़ा का प्रावधान जारी किया ?
उत्तर- पंजाब |

अन्तराष्ट्रीय
1.नासा नें भारत के चंद्रयान-1 द्वारा भेजे गये आंकड़ो के आधार पर चंद्रमा पर बर्फ होने की पुष्टि की है |

2.अंतर्राष्ट्रीय पुरातत्वविदों के एक दल ने अफ्रीकी देश केन्या में 4,300 से 5,000 वर्ष पुराने कब्रिस्तान 'लोथागम नॉर्थ पिलर साइट' का पता लगाया है जिसे इस क्षेत्र का शुरुआती और बड़ा कब्रिस्तान बताया जा रहा है |

3.मलेयशियाई प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने भी पैसे का ही हवाला लेकर परियोजना को कैंसिल करने की जानकारी दी है।

4.रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के निमंत्रण पर जापान के रक्षा मंत्री इत्सुनोरी ओनोदेरा 19 से 20 अगस्त, 2018 तक भारत की यात्रा पर आए। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और जापान के रक्षा मंत्री इत्सुनोरी ओनोदेरा के बीच नई दिल्ली में रक्षा मंत्री स्तरीय वार्षिक बैठक आयोजित की गयी।

5.तुर्की स्टील और एल्यूमीनियम आयात पर संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा लगाए गए अतिरिक्त टैरिफ के कारण तुर्की ने संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ डब्ल्यूटीओ से संपर्क किया ।

Read: उत्तर प्रदेश में इस साल 4 लाख सरकारी पदों पर भर्तियाँ होंगी

अन्तराष्ट्रीय  करंट अफेयर्स क्विज
i).किस अन्तरिक्ष एजेंसी नें भारत के चंद्रयान-1 द्वारा भेजे गये आंकड़ो के आधार पर चंद्रमा पर बर्फ होने की पुष्टि किस अन्तरिक्ष एजेंसी द्वारा की गयी ?
उत्तर- नासा |

ii).अंतर्राष्ट्रीय पुरातत्वविदों के एक दल ने किस अफ्रीकी देश में 5,000 वर्ष पुराने कब्रिस्तान 'लोथागम नॉर्थ पिलर साइट' का पता लगाया ?
उत्तर- केन्या |

iii).हाल ही में किस देश नेँ चीन की वन बेल्‍ट-वन रोड परियोजना से स्वयं को पृथक कर लिया ?
उत्तर- मलेयशिया |

iv).भारत-जापान वार्षिक रक्षा मंत्री वार्ता-2018 का आयोजन किस शहर में किया गया ?
उत्तर- दिल्ली |

v).तुर्की नें किस कारण से संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ डब्ल्यूटीओ से संपर्क किया ?
उत्तर- अमेरिका द्वारा तुर्की स्टील और एल्यूमीनियम आयात पर अतिरिक्त टैरिफ |

Read: जॉब असली है या नकली कैसे पहचाने

खेल
1.महिला शूटर राही सरनोबत ने बुधवार को 25 मीटर पिस्टल इवेंट में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया |

2.सौरव नें 21 अगस्‍त की सुबह 10 मी एयर पिस्टल इवेंट में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया, मेरठ के 16 वर्षीय सौरभ ने एशियाई खेलों में इस स्पर्धा का रिकॉर्ड तोड़ते हुए कुल 240.7 अंक हासिल किए।

खेल करंट अफेयर्स क्विज
i).किस महिला शूटर  नें 25 मीटर पिस्टल इवेंट में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया ?
उत्तर- राही सरनोबत |

ii). 18वें एशियन गेम्‍स में भारत को निशानेबाजी में तीसरा गोल्‍ड मैडल किस खिलाडी नें दिलाया ?
उत्तर- शूटर सौरभ चौधरी |

Read: रीजनिंग के सवाल जल्दी कैसे हल करे

नियुक्ति
1.कर्ण सिंह के बाद वह पिछले 51 साल में जम्मू कश्मीर का राज्यपाल नियुक्त होने वाले राजनीतिक नेता होंगे, सत्‍यपाल मलिक, दस साल से राज्य के राज्यपाल पूर्व अफसरशाह एनएन वोहरा की जगह लेंगे। वह अब तक बिहार के राज्यपाल थे ।

2.लालजी टंडन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के काफी करीबी रहे हैं। वाजपेयी के राजनीति से संन्यास लेने के बाद वर्ष 2009 में टंडन लखनऊ से लोकसभा का चुनाव लड़े और जीत दर्ज कर सांसद बने।

3.सत्यदेव नारायण आर्य हरियाणा के नए राज्यपाल होंगे, हरियाणा के मौजूदा राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है।

4.भाजपा की पुरानी नेत्री बेबी रानी मौर्या को बड़े ओहदे से नवाजा गया है। उन्हें उत्तराखंड का राज्यपाल बनाया गया है।

नियुक्ति करंट अफेयर्स क्विज
i).हाल ही में जम्‍मू कश्‍मीर के नया राज्‍यपाल किसे नियुक्त किया गया ?
उत्तर- सत्‍यपाल मलिक |

ii).हाल ही में बिहार के नए राज्‍यपाल के रूप में किसे नियुक्त किया गया ?
उत्तर- लालजी टंडन |

iii).हाल ही में हरियाणा के नए राज्यपाल किसे बनाया गया ?
उत्तर- सत्यदेव नारायण आर्य |

iv).हाल ही में उत्तराखंड के नए राज्यपाल के रूप में पदभार किसने ग्रहण किया ?
उत्तर- बेबी रानी मौर्या |

Read: कैसे पाये मनपसंद सरकारी नौकरी

Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box