-->

Aug 31, 2018

Daily Current Affairs - 31 August 2018 (Hindi)


31 August Hindi Current Affairs 2018
राष्ट्रीय
1.भारतीय संसद नें “अफस्पा” यानी आर्म्ड फोर्स स्पेशल पावर एक्ट 1958 को लागू किया, जो एक फौजी कानून है, जिसे “डिस्टर्ब” क्षेत्रों में लागू किया जाता है, यह कानून सुरक्षा बलों और सेना को कुछ विशेष अधिकार देता है।

2.सुप्रीम कोर्ट का आदेश आया था कि किसी भी राज्‍य में डीजीपी 2 साल से कम अवधि के लिए नहीं चुना जाएगा। चुनाव के लिए सीनियर आईपीएस अधिकारियों का नाम यूपीएससी को भेजना होगा, तो इसी से बचने के लिए पंजाब सरकार नें  ये तरीका निकाला है ।

3.मद्रास हाईकोर्ट नें राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को देशभर के सभी टोल प्लाज़ा पर वीवीआईपी कारों के लिए अलग से लेन बनाने का निर्देश जारी किया है |

4.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने व्यापक योजना ‘महासागरीय सेवाओं, प्रौद्योगिकी, निगरानी, संसाधन प्रतिरूपण और विज्ञान (ओ-स्मार्ट) को अपनी मंजूरी प्रदान की है |

5.केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 1 जुलाई, 2018 से केंद्र सरकार के कर्मचारियों को अतिरिक्त 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) जारी करने की मंजूरी दे दी है। इससे 48.41 लाख केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को फायदा होगा।

Read: आंगनबाड़ी मानदेय उत्तर प्रदेश 2018 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय दोगुना

राष्ट्रीय करंट अफेयर्स क्विज
i).असम सरकार नें राज्‍य को एक बार फिर अशांत क्षेत्र घोषित करते हुए किस अधिनियम को छह महीने के लिए बढ़ा दिया ?
उत्तर- अफस्पा |

ii).किस राज्‍य विधानसभा नें पुलिस (संशोधन) विधेयक 2018 पारित किया है, जिससे पुलिस महानिदेशक के चयन हेतु राज्‍य सरकार, राज्‍य सुरक्षा आयोग की स्‍थापना करेगा ?
उत्तर- पंजाब सरकार |

iii).किस हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को देशभर के सभी टोल प्लाज़ा पर वीवीआईपी कारों के लिए अलग से लेन बनाने का निर्देश जारी किया ?
उत्तर- मद्रास हाईकोर्ट |

iv).महासागरीय परियोजनाओं के विकास के लिए मंत्रिमंडलीय समिति ने किस योजना को मंजूरी प्रदान की ?
उत्तर- ओ-स्मार्ट |

v).केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों के लिए कितना अतिरिक्त महंगाई भत्ता (डीए) जारी करने की स्वीकृति प्रदान की ?
उत्तर- 2 प्रतिशत |

Read: विदेश में उच्च शिक्षा "फ्री" में कैसे प्राप्त करे

अन्तराष्ट्रीय
1.विश्व की प्रसिद्ध तकनीकी कंपनी गूगल ने भारतीय भाषाओं को बढ़ोतरी देने के प्रोजेक्ट नवलेख आरंभ किया है |

2.नेपाल स्थित काठमांडू में 30 अगस्त 2018 को चौथा बिम्सटेक सम्मेलन आरंभ हुआ. दो दिवसीय यह सम्मेलन 30-31 अगस्त 2018 को आयोजित किया जायेगा |

3.केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 29 अगस्त 2018 को भारत और मोरक्को  के बीच हवाई सेवाओं के लिए संशोधित समझौते पर हस्ताक्षर की अनुमति दे दी है, यह बैठक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई |

4.विदेश मंत्री सुषमा स्वराज 29 अगस्‍त को कंबोडिया पहुंची हैं। इसी दौरान दो समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। इनमें से एक समझौता प्राचीन शिव मंदिर के जीर्णोद्धार और उसके रखरखाव का है। यह वर्ल्‍ड हेरिटेज है।

5.यूरोपीय संघ नें भारत के साथ मिलकर किसने क्षितिज 2020 (Horizon 2020) कार्यक्रम के तहत नई इन्‍फ्लुएंजा टीका विकसित करने का अनुबंध किया है |

Read: उत्तर प्रदेश में 95000 से अधिक शिक्षक पदों पर भर्ती जल्द - ब्रेकिंग न्यूज़

अन्तराष्ट्रीय  करंट अफेयर्स क्विज
i).हाल ही में गूगल नें भारतीय भाषाओँ को बढ़ावा देने के लिए किस प्लेटफार्म को लॉन्च किया ?
उत्तर- नवलेख |

ii).वर्ष 2018 की बिम्सटेक देशों की बैठक का आयोजन किस देश में किया जा रहा है ?
उत्तर- नेपाल स्थित काठमांडू |

iii).केंद्रीय मंत्रिमंडल नें भारत और किस देश के बीच हवाई सेवाओं के लिए संशोधित समझौते पर हस्ताक्षर की अनुमति प्रदान की ?
उत्तर- मोरक्को |

iv).कंबोडिया में 11वीं सदी के मंदिर के जीर्णोद्धार में सहयोग के लिए भारत ने समझौता किया, यह मंदिर किस भगवान का है ?
उत्तर- भगवान शिव |

v). भारत के साथ मिलकर किसने क्षितिज कार्यक्रम के तहत नई इन्‍फ्लुएंजा टीका विकसित करने का अनुबंध किया ?
उत्तर- यूरोपीय संघ |

Read: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2018 कब आएगा ऑनलाइन फॉर्म

वित्त
1.महाराष्ट्र सरकार नें घोषणा की है, कि मुंबई के शांत क्षेत्रों में ध्वनि प्रदूषण के नियमों को तोड़ने पर पांच साल तक की जेल की सज़ा और 1 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा |

2.अरबपति अमेरिकी निवेशक वारेन बफेट की बर्कशायर हैथवे ने भारत की सबसे बड़ी डिजिटल पेमेंट फर्म पेटीएम में निवेश किया है, प्रोद्यौगिकी के क्षेत्र में भारत में बफेट का यह पहला निवेश है ।

वित्त करंट अफेयर्स क्विज
i).महाराष्ट्र सरकार नें मुंबई के शांत क्षेत्रों में ध्वनि प्रदूषण के नियमों को तोड़ने पर पांच वर्ष तक की जेल की सज़ा और कितने लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा ?
उत्तर- एक लाख |

ii).हाल ही में अरबपति अमेरिकी निवेशक वारेन बफेट नें भारत की सबसे बड़ी किस डिजिटल पेमेंट फर्म में निवेश किया ?
उत्तर- पेटीएम |

खेल
1.मेजर ध्‍यानचंद हॉकी के जादूगर। इस दिन राष्‍ट्रपति खिलाडि़यों को सम्‍मान देते हैं। जैसे अर्जुन पुरस्‍कार। इस बार चुकि एशियन गेम्‍स चल रहे हैं, इसलिए अभी पुरस्‍कार नहीं दिया गया है। एशियन गेम्‍स के बाद जब खिलाड़ी वापस आएंगे तो पुरस्‍कार दिए जाएंगे ।

2.एशियन गेम्‍स 2018 में दुति चंद को दूसरा रजत पदक मिला है ।

3.भारत ने एशियन गेम्‍स में पुरुष वर्ग में ट्रिपल जंप में 48 साल बाद स्‍वर्ण पदक पाया है। इससे पहले मोहिंदर सिंह गिल ने 1970 में इस स्‍पर्धा में स्‍वर्ण पदक जीता था ।

Read: उत्तर प्रदेश में कितने मंडल है जाने सभी मंडल के नाम सूची सहित

खेल करंट अफेयर्स क्विज
i).राष्‍ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्‍त को किस खिलाड़ी के जन्‍मदिन पर मनाया जाता है ?
उत्तर- मेजर ध्‍यानचंद |

ii).18वें एशियन गेम्‍स में 300 मीटर दौड़ में दुति चंद ने किस पदक से जीत प्राप्त की  ?
उत्तर- रजत पदक |

iii).एशियन गेम्‍स में पुरुष वर्ग में ट्रिपल जंप स्‍पर्धा में अपरिंदर सिंह ने कौन सा मेडल जीता ?
उत्तर- स्‍वर्ण पदक |

नियुक्ति
1.केंद्र सरकार नें 1982 बैच की भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी रुचि घनश्याम को ब्रिटेन (यूके) में भारत की उच्चायुक्त नियुक्त किया है |

नियुक्ति करंट अफेयर्स क्विज
i).भारत के किस अनुभवी अर्थशास्त्री को संयुक्त राष्ट्र सहायक महासचिव तथा संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण प्रोग्राम के न्यूयॉर्क कार्यालय का प्रमुख नियुक्त किया गया ?
उत्तर- सत्य एस त्रिपाठी |


Read: रेलवे ग्रुप डी एग्जाम में पास होने के लिए कितने नंबर लाने होंगे 


Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box