-->

Aug 7, 2018

Daily Current Affairs - 7 August 2018 (Hindi)


7 August Hindi Current Affairs 2018

राष्ट्रीय
1.कश्मीर राज्य से सम्बंधित अनुच्छेद 35ए को सुप्रीम कोर्ट में दी गयी याचिका पर सुनवाई 27 अगस्त तक के लिए बढ़ा दी है |

2.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने उच्च शिक्षा संस्थानों में अनुसंधान को आगे बढ़ाने के लिए इंप्रिंट-2 (IMPRINT-2) के अंतर्गत 112 करोड़ रुपये की राशि से 122 नई शोध परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की |
3.उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने प्रसिद्ध मुगलसराय रेलवे जंक्शन का नाम बदलकर दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन रेलवे स्टेशन रख दिया है |

4.उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने सांप के काटने, नाव दुर्घटना, सीवेज की सफाई के दौरान दम घुटने और गैस लीकेज के कारण हुई मृत्यु को आपदा की श्रेणी में सम्मिलित किया है |

5. 03 अगस्त 2018 को उत्तराखंड हाई कोर्ट ने टाइगर रिजर्व में निवास कर रहे हाथियों के व्यावसायिक उपयोग पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी और राज्य वन विभाग को 24 घंटों के अन्दर व्यावसायिक उद्देश्यों में तैनात किये गए हाथियों को तत्काल बचाने के लिए दिशा निर्देश प्रदान किये है |

Read: कैसे बनाये Teaching में अपना करियर 

राष्ट्रीय करंट अफेयर्स क्विज
1.हाल ही में जम्मू कश्मीर राज्य से सम्बंधित सुप्रीम कोर्ट ने किस विवादित अनुच्छेद की सुनवाई 27 अगस्त तक के लिए टाल दी है?
उत्तर- अनुच्छेद 35ए |

2.भारत सरकार ने किस योजना के अंतर्गत 122 नई शोध परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई?
उत्तर- IMPRINT-2 |

3.भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में किस स्टेशन का नाम बदलकर दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन रखा गया है ?
उत्तर- मुगलसराय जंक्शन |

4.भारत के किस राज्य ने सांप के काटने, नाव दुर्घटना, सीवेज की सफाई के दौरान दम घुटने और गैस लीकेज के कारण हुई मृत्यु को आपदा की श्रेणी में सम्मिलित किया ?
उत्तर- उत्तर प्रदेश सरकार |

5. 03 अगस्त 2018 को किस हाई कोर्ट ने टाइगर रिजर्व में हाथियों के व्यावसायिक उपयोग पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी ?
उत्तर- उत्तराखंड हाई कोर्ट  |

अन्तराष्ट्रीय
1.रैफ बदावी की रिहाई के विवाद के कारण कनाडा के साथ व्यापारिक और निवेश संबंधों पर रोक लगाए जाने की घोषणा सऊदी अरब ने की है |

2.अमेरिका ने भारत को ‘‘रणनीतिक व्यापार अधिकार-पत्र 1‘‘ (एसटीए1) की सुविधा देने की अधिसूचना जारी कर दी है, भारत एशिया का तीसरा देश एसटीए-1 प्राप्त करने वाला बन गया है |

3.ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार , बाज़ार पूंजीकरण के विषय में चीन को पीछे छोड़कर जापान दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा शेयर बाज़ार बन गया है |

4.भारतीय मूल के लोगों में प्रतिरोपण के लिए अंगों की तत्काल आवश्यकता की पूर्ति करने हेतु ब्रिटेन सरकार ने अंग और ऊतक दान देने संबंधी कानून में परिवर्तन करने की घोषणा की |

5.मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद और ‘मालदीव यूनाइटेड अपोजिशन’ के कुछ अन्य निर्वासित नेताओं के खिलाफ एक अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया |

Read: जानिये उप पुलिस में दरोगा , Constable & ASI का वेतन - ग्रेड पेय

अन्तराष्ट्रीय  करंट अफेयर्स क्विज
1.एसटीए-1 रैंकिंग किस तीसरे एशियाई देश को अमेरिकी सरकार द्वारा हाल ही में प्रदान की गयी ?
उत्तर- भारत |

2.सऊदी अरब ने नागरिक अधिकारों के कार्यकर्ता रैफ बदावी की रिहाई के कारण किस देश के साथ व्यापारिक संबंधों पर रोक लगाने की घोषणा कर दी है ?
उत्तर- कनाडा |

3.ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार , बाज़ार पूंजीकरण के विषय में चीन को पीछे छोड़कर कौन सा देश विश्व का दूसरा सबसे बड़ा शेयर बाज़ार बन गया है ?
उत्तर- जापान |

4. भारतीय मूल के लोगों में अंग प्रतिरोपण की समस्याओं से निपटने के लिए किस देश की सरकार ने नया कानून लाने की घोषणा की ?
उत्तर- ब्रिटेन सरकार |

5.हाल ही में किस देश के राष्ट्रपति के खिलाफ अदालत द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया ?
उत्तर- मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति नशीद |

Read: ऐसे करे SSC CGL परीक्षा के लिए तैयारी

वित्त
1.प्राइवेट क्षेत्र की बीमा क्षेत्र कंपनी एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने बीमा उत्पादों की बिक्री के लिये सार्वजनिक क्षेत्र के विजया बैंक के साथ समझौता किया है |

वित्त करंट अफेयर्स क्विज
1.प्राइवेट क्षेत्र की बीमा क्षेत्र कंपनी एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने बीमा उत्पादों की बिक्री के लिये किस सार्वजनिक क्षेत्र की बैंक के साथ समझौता किया ?
उत्तर- विजया बैंक |

Read: क्या आप पुलिस में भर्ती होना चाहतें है

खेल
1.भारतीय ऐथलीट हिमा दास को विश्व चैंपियनशिप के ग्लोबल ट्रैक इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने पर सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड ने 20 लाख रुपये की धन राशि से सम्मानित किया |

खेल करंट अफेयर्स क्विज
1.भारतीय ऐथलीट हिमा दास को विश्व चैंपियनशिप के ग्लोबल ट्रैक इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने पर कितनी धन राशि का पुरस्कार सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड के द्वारा प्रदान किया गया ?
उत्तर- 20 लाख रुपये |

Read: 7th Pay Commission Updates and News

नियुक्ति
1.हैती के राष्ट्रपति जोवेनेल मोइसे ने जीन हेनरी सिएंट को देश के अगले प्रधानमंत्री के रूप में चुना |

नियुक्ति करंट अफेयर्स क्विज
1.हैती देश में राष्ट्रपति जोवेनेल मोइसे ने प्रधानमंत्री के रूप में किसे चुना |
उत्तर- जीन हेनरी सिएंट |

Read: कैसे बने Doctor - कहा से करे शुरुआत!!!


Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box