-->

Aug 8, 2018

Daily Current Affairs - 8 August 2018 (Hindi)


8 August Hindi Current Affairs 2018
राष्ट्रीय
1.दिल्ली राज्य की विधानसभा ने मानसून सत्र के प्रथम दिन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के लिए अलग लोक सेवा आयोग के गठन करने के लिए विधेयक पारित किया गया |

2.सेन्ट्रल पलूशन कंट्रोल बोर्ड ने देश का सबसे प्रदूषित शहर गुड़गांव (गुरुग्राम) शहर को घोषित किया |

3.तेलंगाना राज्य सरकार ने किसानों के लिए पांच लाख रुपये के जीवन बीमा योजना की घोषणा की गई |

4.सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा ने पारंपरिक समारोह में जस्टिस इंदिरा बनर्जी, जस्टिस विनीत सरन और जस्टिस के एम जोसेफ को न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई |

5.तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि का 7 अगस्त 2018 की शाम को  निधन हो गया, करुणानिधि की आयु 94 वर्ष थी, इन्होंने चेन्नई के कावेरी अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली |

Read: PCS परीक्षा कैसे qualify करे

राष्ट्रीय करंट अफेयर्स क्विज
1.किस राज्य सरकार ने अपने लिए अलग लोक सेवा आयोग बनानें के लिए विधान सभा में विधेयक पारित किया ?
उत्तर- दिल्ली |

2.किस शहर को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने देश का सबसे प्रदूषित शहर घोषित किया ?
उत्तर- गुड़गांव |

3.हाल ही में किस राज्य ने किसानों के लिए 5 लाख रुपये की जीवन बीमा योजना की शुरुआत की ?
उत्तर- तेलंगाना |

4.हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा ने किस महिला न्यायधीश को तीन अन्य न्यायधीशों के साथ शपथ दिलाई ?
उत्तर- जस्टिस इंदिरा बनर्जी |

5.तमिलनाडु के किस पूर्व मुख्यमंत्री का हाल ही में निधन हो गया, जिन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में कभी भी चुनाव में पराजित नहीं हुए ?
उत्तर- एम. करूणानिधि |

अन्तराष्ट्रीय
1.चीन ने सुपरसोनिक विमान का सफल परीक्षण किया है, यह विमान परमाणु शस्त्रों को ले जाने में सक्षम है |

2.आतंरिक मामलों में हस्तक्षेप के कारण सउदी अरब ने कनाडा के साथ सभी प्रकार के व्यापार और निवेश पर रोक लगा दी है |

3. 6 अगस्त 1945 को अमेरिका ने जापान के ऊपर परमाणु बम का प्रयोग किया था, जिससे 40000 से अधिक लोगों की मृत्यु हो गयी थी, इस कारण से जापान द्वारा 6 अगस्त को शोक दिवस के रूप में मनाया जाता है |

4.पाकिस्तान के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, रूस-पाकिस्तान संयुक्त सैन्य सलाहकार समिति की पहली बैठक के समापन पर पाकिस्तानी सैनिकों को रूसी सैन्य प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण प्राप्त करने की अनुमति देने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किया |

5."भारत और भूटान के बीच राजनयिक संबंध स्थापित करने के पचास वर्ष" पूरे होने पर भारतीय सेना और रॉयल भूटान सेना के संयुक्त साइकलिंग सह ट्रेकिंग अभियान का आयोजन किया गया |

Read: कैसे प्राप्त करे IBPS में Score Card कार्ड

अन्तराष्ट्रीय  करंट अफेयर्स क्विज
1. किस देश ने विश्व में सर्वप्रथम हाइपरसोनिक विमान का परीक्षण किया ?
उत्तर- चीन |

2. किस देश ने अपने आतंरिक मामलों में हस्तक्षेप के कारण कनाडा के साथ व्यापारिक संबंधों पर रोक लगाई ?
उत्तर- सउदी अरब |

3. हाल ही में किस देश में 6 अगस्त को शोक दिवस के रूप में मनाया गया  ?
उत्तर- जापान  |

4. हाल ही में रूस ने किस देश के साथ संयुक्त सैन्य सलाहकार समिति की पहली बैठक में अपने सैन्य प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण प्राप्त करने की अनुमति देने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किये ?
उत्तर- पाकिस्तान |

5. हाल ही में भारतीय सेना ने किस देश की सेना के साथ  संयुक्त साइकलिंग सह ट्रेकिंग का आयोजन किया ?
उत्तर- रॉयल भूटान सेना |

Read: कैसे बनाये Teaching में अपना करियर 

वित्त
1.वस्तु एवं सेवा कर परिषद ने 04 अगस्त 2018 को लघु उद्योगों की विभिन्न समस्याओं का हल निकालने हेतु मंत्री स्तरीय समूह का निर्माण किया है, इस समूह का अध्यक्ष राज्य वित्त मंत्री शिव प्रताप शुक्ल को बनाया गया है |

वित्त करंट अफेयर्स क्विज
1.लघु उद्योगों की विभिन्न समस्याओं से निपटने हेतु वस्तु एवं सेवा कर परिषद ने किसकी अध्यक्षता  में एक मंत्री स्तरीय समूह का निर्माण किया ?
उत्तर- राज्य वित्त मंत्री शिव प्रताप शुक्ल |

Read: ऐसे करे SSC CGL परीक्षा के लिए तैयारी

खेल
1.भारतीय युवा टेबल टेनिस खिलाड़ी स्वास्तिका घोष और सिंगापुर की जिंगयी जोउ की जोड़ी ने हांगकांग जूनियर एवं कैडेट ओपन 2018 में कांस्य पदक पदक को प्राप्त किया ?

खेल करंट अफेयर्स क्विज
1.भारतीय युवा टेबल टेनिस खिलाड़ी स्वास्तिका घोष और सिंगापुर की जिंगयी जोउ की जोड़ी ने हांगकांग जूनियर एवं कैडेट ओपन 2018 में कौन सा पदक जीता ?
उत्तर- कांस्य पदक |

Read: कब लगता है देश और राज्य में राष्ट्रपति का शासन !

नियुक्ति
1.भारतीय रिज़र्व बैंक ने अर्थशास्त्री स्वामीनाथन गुरुमूर्ति को गैर आधिकारिक निदेशक के पद के लिए  07 अगस्त 2018 को कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने स्वीकृति प्रदान की |

नियुक्ति करंट अफेयर्स क्विज
1.भारतीय रिज़र्व बैंक ने 07 अगस्त 2018 को किस अर्थशास्त्री को बोर्ड में गैर आधिकारिक निदेशक के पद पर नियुक्ति किया ?
उत्तर- अर्थशास्त्री स्वामीनाथन गुरुमूर्ति |

Read: नर्सिंग में कैसे बनाये करियर ? जानिए

Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box