भारत में कुल कितने इंटरनेशनल एयरपोर्ट है
भारत में अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा का शुभारम्भ वर्ष 1911 में किया गया था, इसके पश्चात वर्ष 1933 में भारतीय राष्ट्रीय वायु परिवहन कंपनी की स्थापना की गयी | भारत सरकार नें 1953 में सभी वायु परिवहन कंपनियों का राष्ट्रीयकरण कर दिया, इन सभी कंपनियों को दो निगमों के अंतर्गत भारतीय विमान निगम (इंडियन एयरलाइंस ) और एयर इंडिया रखा गया | भारत में स्थित अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों के बारे में आपको इस पेज पर विस्तार से बता रहे है |
भारतीय विमान कम्पनी
भारत सरकार नें वर्ष 1953 में सभी हवाई कंपनियों को दो निगमों के अंतर्गत विभाजित कर दिया |
1.भारतीय विमान निगम (इंडियन एयरलाइंस ) |
2.एयर इंडिया |
भारतीय विमान निगम (इंडियन एयरलाइंस )
भारत के आंतरिक हवाई यात्रा और पड़ोसी देशों की यात्रा जैसे नेपाल, बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, श्रीलंका, म्यांमार और मालदीव इत्यादि के लिए भारतीय विमान निगम (इंडियन एयरलाइंस ) अपनी सेवाएं प्रदान करती है |
एयर इंडिया
1.विदेशी हवाई यात्रा की सुविधा प्रदान करने के लिए एयर इंडिया को निर्धारित किया गया है |
2.सन 1981 में भारत की घरेलु हवाई यात्रा के लिए ‘वायुदूत नामक’ तीसरे निगम की स्थापना की गयी थी, परन्तु बाद में इंडियन एयरलाइंस में इसका विलय कर दिया गया था |
Read: फोर्ब्स इंडिया अंडर-30 की सूची यहाँ जाने पूरी जानकारी
भारत में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डो की सूची
क्र. सं. | हवाई अड्डे का नाम | शहर | राज्य / संघ शासित प्रदेश |
1. | वीर सावरकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा | पोर्ट ब्लेयर | अंडमान निकोबार द्वीप समूह |
2. | विशाखापत्तनम हवाई अड्डा | विशाखापत्तनम | आंध्र प्रदेश |
3. | लोकप्रिय गोपीनाथ बारदोली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा | गुवाहाटी | असम |
4. | गया हवाई अड्डा | गया | बिहार |
5. | लोकनायक जयप्रकाश अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा | पटना | बिहार |
6. | इंदिरा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा | नई दिल्ली | दिल्ली |
7. | गोवा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा | गोवा | गोवा |
8. | सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा | अहमदाबाद | गुजरात |
9. | श्रीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा | श्रीनगर | जम्मू-कश्मीर |
10. | केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा | बंगलुरू | कर्नाटक |
11. | मंगलौर हवाई अड्डा | मंगलौर | कर्नाटक |
12. | कोच्चि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा | कोच्चि | केरल |
13. | कालीकट अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा | कोझीकोड | केरल |
14. | कन्नूर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा | कन्नूर | केरल |
15. | त्रिवेन्द्रम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा | तिरुवनंतपुरम | केरल |
16. | देवी अहिल्याबाई होल्कर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा | इंदौर | मध्य प्रदेश |
17. | राजा भोज हवाई अड्डा | भोपाल | मध्य प्रदेश |
18. | छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा | मुंबई | महाराष्ट्र |
19. | डॉ. बाबासाहब अम्बेडकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा | नागपुर | महाराष्ट्र |
20. | पुणे हवाई अड्डा | पुणे | महाराष्ट्र |
21. | महाराजा नारा सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा | इम्फाल | मणिपुर |
22. | ज़रुकी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा | शिलांग | मेघालय |
23. | बीजू पटनायक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा | भुवनेश्वर | ओडिशा |
24. | श्री गुरू रामदास जी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा | अमृतसर | पंजाब |
25. | शहीद भगत सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा | मोहाली | पंजाब |
26. | जयपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा | जयपुर | राजस्थान |
27. | चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा | चेन्नई | तमिलनाडु |
28. | कोयम्बटूर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा | कोयम्बटूर | तमिलनाडु |
29. | मदुरै हवाई अड्डा | मदुरै | तमिलनाडु |
30. | तिरुचिरापल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा< | तिरुचिरापल्ली | तमिलनाडु |
31. | राजीव गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा | हैदराबाद | तेलंगाना |
32. | चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डा | लखनऊ | उत्तर प्रदेश |
33. | लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा | वाराणसी | उत्तर प्रदेश |
34. | नेताजी सुभाष चन्द्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा | कोलकाता | पश्चिम बंगाल |
Read: कैसे पाये मनपसंद सरकारी नौकरी
यहाँ आपको हमनें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों के बारें में बताया, यदि आपके मन में इससे सम्बंधित कोई प्रश्न आ रहा है, तो आप हमसे कमेंट बाक्स के माध्यम से पूछ सकते है | हमें आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया का इंतजार है |
ऐसे ही जानकारी जानने के लिए हमारें पोर्टल पर आप डेली विजिट करके इस तरह की और भी जानकरियाँ प्राप्त कर सकते है | यदि आपको यह जानकारी पसंद आयी हो, तो हमारे facebook पेज को जरूर Like करें, तथा sarkarinaukricareer.in पोर्टल को सब्सक्राइब करे |
Read: भारत के उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की सूची
Advertisement
No comments:
Post a Comment
If you have any query, Write in Comment Box