-->

Aug 13, 2018

केंद्रीय विश्वविद्यालयों में फैकल्टी के 5,600 तो आईआईटी में 2,800 से ज़्यादा पद



केंद्रीय विश्वविद्यालयों में फैकल्टी के 5,600 तो आईआईटी में 2,800 से ज़्यादा पद
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय सम्पूर्ण देश की शिक्षा व्यवस्था नीति का निर्धारण करती है, इस मंत्रालय नें अपने सभी विश्वविद्यालयों से रिक्त पदों की सम्पूर्ण जानकारी मांगी थी, जिससे इन पदों को भर कर शिक्षा व्यवस्था को उच्च स्तर तक पहुंचाया जा सके, आज भारत की जनसख्यां वृद्धि के कारण प्रत्येक वर्ष छात्रों की संख्या में वृद्धि हो रही है, और कई वर्षो से अध्यापकों की नियुक्तियां न होने के कारण उच्च शिक्षा प्रदान करने वाले केंद्रीय विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों की संख्या अधिक हो गयी है, जिससे वर्तमान समय में शिक्षा व्यवस्था का स्तर निरंतर कम होता जा रहा है, इस स्तर को सुधारने  के लिए भारत सरकार इन रिक्त पदों पर नियुक्तियां करनें की योजना बना रही है, इस पेज पर आपको केंद्रीय विश्वविद्यालयों और आईआईटी में फैकल्टी के रिक्त पदों की जानकारी प्रदान कर रहे है |

Read: सरकारी नौकरी कैसे मिले

मानव संसाधन विकास मंत्रालय की जानकारी के अनुसार रिक्त पद
भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अनुसार सम्पूर्ण देश के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में फैकल्टी के 5,600 पद रिक्त है, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में फैकल्टी 2,806 पद रिक्त है, इसके अतिरिक्त भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) में 324 , प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर स्कूल में 96, भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) बेंगलुरू में 88, भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआरएस) में 100 पद खाली हैं, एनआईटी और भारतीय अभियांत्रिकी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईईएसटी) में 1870 पद रिक्त हैं, जबकि आईआईएम संस्थानों में 258 पद रिक्त हैं | शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए इन पदों को भरना अत्यंत आवश्यक है |

Read: सफलता के लिए ज़रूरी है - Focus

रिक्त पदों की सूची
क्र०सं० संस्थान रिक्त पद
1. केंद्रीय विश्वविद्यालय 5,600 पद
2. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) 2,806 पद
3. भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) 324 पद
4. प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर स्कूल 96 पद
5. भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) बेंगलुरू 88 पद
6. भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआरएस) 100 पद
7. भारतीय अभियांत्रिकी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईईएसटी) 1870 पद
8. आईआईएम संस्थान 258 पद

यहाँ पर हमनें आपको केंद्रीय विश्वविद्यालयों और आईआईटी में रिक्त पदों के विषय में जानकारी उपलब्ध करायी हैं, यदि इस जानकारी से सम्बन्धित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है,  हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहें है |

हमारें पोर्टल sarkarinaukricareer.in के माध्यम से आप इस तरह की और भी जानकरियाँ प्राप्त कर सकते है | हमारे पोर्टल पर आपको करंट अफेयर्स, डेली न्यूज़,आर्टिकल तथा प्रतियोगी परीक्षाओं से सम्बंधित लेटेस्ट जानकारी प्राप्त कर सकते है, यदि आपको यह जानकारी पसंद आयी हो, तो हमारे facebook पेज को जरूर Like करें, तथा पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले |

Read: कैसे बनाये Teaching में अपना करियर 

Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box