-->

Aug 11, 2018

विश्व में सबसे बड़ा देश कौन है (क्षेत्रफल की दृष्टि से)


विश्व में सबसे बड़ा देश कौन है ?
वर्तमान समय में विश्व में कुल देशों की संख्या 195 है, जिसमें 193 देश संयुक्त राष्ट्र के सदस्य हैं, जबकि वर्तमान समय में ताइवान और वेटिकन सिटी को सम्मिलित नहीं किया गया है, दुनिया के सबसे नये देशों सम्मिलित होने वाले देश का नाम दक्षिण सूडान है,  क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा देश रूस है, इसके बारे में आपको इस पेज पर विस्तार से बता रहे है |

Read: प्रतियोगिता परीक्षा के लिए तैयारी कहाँ से और कैसे Start करे

 विश्व का सबसे बड़ा देश
क्षेत्रफल के अनुसार विश्व का सबसे बड़ा देश रूस है, विश्व का क्षेत्रफल 510,072,000 वर्ग किमी है, और रूस के पास इसका आठवां भाग है,  अर्थात रूस का क्षेत्रफल 17,098,242 वर्ग किमी है, यह पूर्वी यूरोप और उत्तरी एशिया में स्थित है, यह आकार में भारत से पांच गुना अधिक बड़ा देश है, रूस विश्व का सबसे बड़ा देश होने के बाद भी जनसंख्या में सातवें स्थान पर आता है रूस का जनसंख्या घनत्व दुनिया में सबसे कम है ।

क्षेत्रफल के आधार पर दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश कनाडा है, इसका कुल क्षेत्रफल 99,84,670 वर्ग किलोमीटर है, जबकि  तीसरे स्थान पर चीन और चौथे स्थान पर अमेरिका पांचवें स्थान पर ब्राजील छठवें स्थान पर ऑस्ट्रेलिया और सातवें स्थान पर भारत का नाम आता है, इसका कुल क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किलोमीटर है, क्षेत्रफल के आधार पर विश्व के सबसे छोटे देश का नाम ‘वैटिकन सिटी’ है, जिसका कुल क्षेत्रफल मात्र 0.44 वर्ग किलोमीटर है ।

Read: उत्तर प्रदेश में कितने जिले है सबके नाम की सूची

विश्व के प्रमुख देशो की सूची (क्षेत्रफल की दृष्टि से)
क्रम स० देश का नाम क्षेत्रफल (वर्ग किमी)
1. रूस 17,098,242
2. कनाडा 9,984,670
3. संयुक्त राज्य अमेरिका 9,826,675
4. चीन 9,596,960
5. ब्राजील 8,514,877
6. ऑस्ट्रेलिया 7,741,220
7. भारत 3,287,263
8. अर्जेंटीना 2,780,400
9. कजाकिस्तान 2,724,900
10. अल्जीरिया 2,381,741

यहाँ आपको हमनें क्षेत्रफल के अनुसार विश्व के सबसे बड़े देशो के बारें में बताया | यदि इससे सम्बंधित आपके मन में कोई प्रश्न या विचार आ रहा है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है | हमें आपके द्वारा की गई प्रतिक्रिया का इंतजार है |

ऐसे ही ढ़ेरो जानकारी हमारें पोर्टल पर आप डेली विजिट करके प्राप्त कर सकते है | यदि आपको यह जानकारी पसंद आयी हो, तो हमारे facebook पेज को जरूर Like करें, तथा sarkarinaukricareer.in पोर्टल को सब्सक्राइब करें |

Read: भारत का नक्शा किसने बनाया था ?
     
      
    

 




Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box