-->

Aug 20, 2018

मौसम के रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट क्या होते हैं – जाने


मौसम के रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट क्या होते हैं ?
समय-समय पर मौसम विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया जाता है, मौसम विभाग द्वारा यह अलर्ट मौसम अनुकूल न होनें पर रंगों के माध्यम से जारी किया जाता है, इन रंगों द्वारा जारी अलर्ट से हमे आसानी से यह जानकारी प्राप्त हो जाती है, कि मौसम कैसा होगा, रंगों के अनुसार किस रंग के अलर्ट का क्या अर्थ होता है, इसके बारें में आपको इस पेज पर विस्तार से बता रहे है |



अलर्ट क्या होता है
अख़बार, टीवी, इन्टरनेट आदि के माध्यम से हमें देश-विदेश की खबरों के साथ-साथ मौसम से सम्बंधित जानकारी प्राप्त होती है, अधिकांशतः हम देखते है, कि अखबार में भारत के नक्शे पर रेड, ऑरेंज, येलो और ग्रीन अलर्ट रेखाओं के रूप में दिखाई देते है, यह अलर्ट मौसम विभाग द्वारा प्रतिदिन के मौसम के अनुसार दर्शाये जाते है, मौसम विभाग के अनुसार अलर्ट्स के लिए रंगों का चुनाव कई एजेंसियों के साथ मिलकर किया गया है, इन रंगों द्वारा हमें किस क्षेत्र में अधिक गर्मी होगी या सर्द लहर, मानसून या चक्रवाती तूफान आदि की जानकारी प्राप्त होती है, जिस प्रकार मौसम की स्थिति परिवर्तित होती जाती है, वैसे-वैसे अलर्ट गहरा लाल होता चला जाता है, इसी तरह किसी चक्रवाती तूफान की भीषणता जितनी अधिक होती जाती है, अलर्ट उतना ही अधिक लाल होता जाता है ।

रंगों के अनुसार अलर्ट
1.ग्रीन अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार ग्रीन अलर्ट होनें का अर्थ – अभी कोई खतरा नहीं है, अर्थात मौसम सामान्य है |

2.येलो अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार यलो अलर्ट का अर्थ लोगो को चेतावनी दी जाती है, अर्थात सचेत रहनें का संकेत दिया जाता है,  यह अलर्ट जस्ट वॉच का सिग्नल है ।


3.ऑरेंज अलर्ट  
मौसम विभाग के अनुसार ऑरेंज अलर्ट  का अर्थ खतरा होता है, अर्थात खतरे के लिए तैयार रहें,  जैसे-जैसे मौसम की स्थिति असंतुलित होती जाती है,  येलो अलर्ट को अपडेट करके ऑरेंज कर दिया जाता है, इस अलर्ट के माध्यम से लोगों को इधर-उधर जाने के लिए सावधान रहनें को कहा जाता है ।

4.रेड अलर्ट  
रेड अलर्ट का अर्थ खतरनाक स्थिति से है,  मौसम विभाग के अनुसार जब मौसम खतरनाक स्तर पर पहुंच जाता है और भारी क्षति होने की संभावना होनें पर रेड अलर्ट जारी किया जाता है ।

यहाँ पर हमनें मौसम के रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट के बारें में बताया, यदि इस जानकारी से सम्बन्धित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है,  हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहें है |

हमारें पोर्टल sarkarinaukricareer.in के माध्यम से आप इस तरह की और भी जानकरियाँ प्राप्त कर सकते है | हमारे पोर्टल पर आपको करंट अफेयर्स, डेली न्यूज़,आर्टिकल तथा प्रतियोगी परीक्षाओं से सम्बंधित लेटेस्ट जानकारी प्राप्त कर सकते है, यदि आपको यह जानकारी पसंद आयी हो, तो हमारे facebook पेज को जरूर Like करें, तथा पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले |

Read: आयुष्मान मित्र के 1 लाख पदों पर भर्ती 

Read: रीजनिंग के सवाल जल्दी कैसे हल करे 

Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box