-->

Sep 12, 2018

Daily Current Affairs - 12 September 2018 (Hindi)



12 September Hindi Current Affairs 2018
राष्ट्रीय
1.उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने राज्य विधान मंडल से पारित ‘दंड प्रक्रिया संहिता (उत्तर प्रदेश संशोधन) विधेयक 2018 को राष्ट्रपति को भेजा है | यह संशोधन विधेयक प्रदेश में अग्रिम जमानत की व्यवस्था से संबंधित है |

2.राजस्थान सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 'युद्धक्षेत्र पर्यटन' शुरू करने की योजना बना रहा हैं,  पर्यटन का यह नया रूप 'युद्धक्षेत्र पर्यटन' अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका में पहले से ही लोकप्रिय है |

3.हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) तेजस ने 11 सितम्बर 2018 को 20,000 फीट की ऊंचाई पर हवा में ईंधन भरने का सफल परीक्षण कर लिया जिसके बाद यह विमान अधिक समय तक हवा में बना रह सकेगा |

4.सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) ने मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में तेल एवं गैस खोज की है. इस खोज से ओएनजीसी द्वारा देश में दो नये बेसिन में काम आरंभ किया गया |

5.केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से एचआईवी/एड्स अधिनियम, 2017 की अधिसूचना जारी कर दी गई है, जिसमें पीड़ित व्यक्ति के साथ भेदभाव दंडनीय अपराध बताया गया |

Read: प्रतियोगिता परीक्षा के लिए तैयारी कहाँ से और कैसे Start करे

राष्ट्रीय करंट अफेयर्स क्विज
i).हाल ही में किस राज्य नें सीआरपीसी में अग्रिम जमानत को पुनः आरम्भ करने के लिए सितंबर 2018 में एक बिल पारित किया ?
उत्तर- उत्तर प्रदेश |

ii).किस राज्य सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 'युद्धक्षेत्र पर्यटन' आरम्भ करने की योजना बनायी ?
उत्तर- राजस्थान सरकार |

iii). 11 सितम्बर 2018 को हल्के लड़ाकू विमान तेजस ने कितने  फीट की ऊंचाई पर हवा में ईंधन भरने का परीक्षण सफलतापूर्वक किया ?
उत्तर- 20,000 फीट |

iv).हाल ही में ओएनजीसी को किन दो राज्यों में तेल एवं गैस के भंडार प्राप्त हुए ?
उत्तर- मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल |

v).स्वास्थ्य मंत्रालय नें किस अधिनियम के अंतर्गत भेदभाव करने को दंडनीय अपराध घोषित किया गया ?
उत्तर- एचआईवी/एड्स अधिनियम-2017 |

Read: Current Affairs 2018 (करंट अफेयर्स) 

अन्तराष्ट्रीय
1.विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक, दुनिया में हर 40 सेकेंड में आत्महत्या के कारण एक शख्स की मौत होती है और 2016 में 15-29 वर्ष के उम्र वाले व्यक्तियों में मृत्यु का दूसरा सबसे बड़ा कारण आत्महत्या था |

2.भारतीय अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन को अभिनय में उत्कृष्ट काम करने के लिए अमेरिका में ‘वीमेन इन फिल्म ऐंड टेलीविज़न इंडिया अवॉर्ड’ (डब्ल्यूआईएफटी) में पहले मेरिल स्ट्रीप अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है, इसके अलावा निर्देशक ज़ोया अख्तर और ऐक्ट्रेस जाह्ववी कपूर को भी सम्मानित किया गया |

3.रूस के रक्षा मंत्री कहा कहना है कि 3,00,000 सैनिक, 36,000 मिलिटरी वीकल, 1,000 प्लेन और 80 वॉरशिप के साथ यह अब तक की सबसे बड़ी ड्रिल होगी। इस ड्रिल में रूस अपने नए हथियारों का भी प्रदर्शन करेगा। यह ड्रिल भविष्य में होने वाले विश्व युद्ध की तैयारी है।

4.उत्तर कोरिया नें हाल ही में  अपना 70वां स्‍थापना दिवस मनाया, जिसने समारोह में अपनी लंबी दूरी की मिसाइलों का प्रदर्शन नहीं किया गया |

Read: सरकारी नौकरी मिलेगी जरूर अगर आपका करेंट अफेयर्स होगा मजबूत

अन्तराष्ट्रीय  करंट अफेयर्स क्विज
i).डब्ल्यूएचओ के अनुसार विश्व में प्रत्येक कितने सेकेंड में आत्महत्या के कारण एक शख्स की मौत होती है ?
उत्तर- 40 सेकेंड में |

ii).किस भारतीय अभिनेत्री को अभिनय में उत्कृष्ट काम करने हेतु अमेरिका में डब्ल्यूआईएफटी में पहले मेरिल स्ट्रीप अवॉर्ड से सम्मानित किया गया ?
उत्तर- ऐश्वर्या राय बच्चन |

iii).रूस अपने इतिहास का सबसे बड़े किस सैन्‍य अभ्‍यास का आयोजन कर रहा है, जिसमें तीन लाख सैनिक सम्मिलित होंगे ?
उत्तर- Vostok-2018 |

iv).हाल ही में किस देश नें अपना 70वां स्‍थापना दिवस मनाया ?
उत्तर- उत्तर कोरिया |

वित्त
1.आठ चुनिंदा शहरों में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरू, हैदराबाद, अहमदाबाद और लखनऊ शामिल हैं | इसके तहत आठ प्रमुख शहरों में सार्वजनिक पैनिक बटन और महिला गश्त दल शुरू किए जाएंगे, इसके अतिरिक्त और भी कई कदम उठाये जायेंगे जिससे महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके |

Read: अगर करना हो Exam में Top तो कैसे पढ़े

वित्त करंट अफेयर्स क्विज
i).गृह मंत्रालय नें कितने शहरों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए किये जाने वाले उपायों हेतु निर्भया कोष के तहत 2919.55 करोड़ रुपये मंजूर किये ?
उत्तर- आठ |

खेल
1.सर्बिया के सुपरस्टार टेनिस खिलाड़ी 31 वर्षीय नोवाक जोकोविक ने खिताबी मुकाबले में अर्जेटीनी खिलाड़ी 29 साल के जुआन मार्टिन डेल पोत्रो को हराकर यूएस ओपन के चैंपियन बन गए।

2.जापान की नाओमी ओसाका यूएस ओपन ग्रैंडस्लैम जीतने वाली पहली जापानी महिला खिलाड़ी बन गई हैं |नाओमी ओसाका ने 08 सितम्बर 2018 को सेरेना विलियम्स को हराते हुए ये खिताब अपने नाम किया |

खेल करंट अफेयर्स क्विज
i).हाल ही में यूएस ओपन टेनिस 2018 पुरुष एकल का खिताब किसने जीता ?
उत्तर- नोवाक जोकोविक (सर्बिया) |

ii).हाल ही में यूएस ओपन 2018 महिला एकल का ख़िताब किसने जीता ?
उत्तर- नाओमी ओसाका |

नियुक्ति
1.जैक मा अलीबाबा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हैं। जैक मा ने 10 सितंबर को इसकी घोषणा की। जैक मा वर्ष 2019 में कंपनी के कार्यकारी चेयरमैन पद से सेवानिवृत्त होंगे |

नियुक्ति करंट अफेयर्स क्विज
i).चीन की ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा के संस्थापक जैक मा ने कंपनी के चेयरमैन पद हेतु किसे अपना उत्‍तराधिकारी चयनित किया ?
उत्तर- डेनियल झांग |

Read: Reasoning लगती है मुस्किल - जानिये तैयारी कैसे करें 

Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box