-->

Sep 22, 2018

Daily Current Affairs - 22 September 2018 (Hindi)



22 September Hindi Current Affairs 2018
राष्ट्रीय
1.केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह नें देश में महिला सुरक्षा सुदृढ़ करने के लिए नई दिल्ली में दो अलग-अलग पोर्टल लॉन्च किए |

2.गृह मंत्रालय और अंतरिक्ष विभाग के भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) नें गृह मंत्रालय में आपातकालीन स्थिति के लिए एक अत्याधुनिक समेकित नियंत्रण कक्ष की स्थापना के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया |

3.विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने सभी विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों को 29 सितंबर को 'सर्जिकल स्ट्राइक दिवस' का आयोजन करने के आदेश दिए है |

4.अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को 34वें प्रियदर्शिनी अकैडमी ग्लोबल अवॉर्ड्स के दौरान 'स्मिता पाटिल मेमोरियल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया है |

5.हिमाचल प्रदेश के किन्नूर जिले के छोटे से गांव लिप्पा में भारत में पहली बार हींग उगाने में सफलता हासिल की गई |  इसे दो वर्ष की मेहनत से उगाया गया है |

Read: Negative Thoughts से कैसे छुटकारा पाए

राष्ट्रीय करंट अफेयर्स क्विज
i).हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने महिला सुरक्षा हेतु कितने पोर्टल लॉन्च करने की घोषणा की ?
उत्तर- दो

ii).हाल ही में गृह मंत्रालय नें किस सरकारी संस्था के साथ आपातकालीन स्थिति के लिए एक अत्याधुनिक  नियंत्रण कक्ष की स्थापना हेतु एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया ?
उत्तर- इसरो |

iii).यूजीसी नें हाल ही में सभी विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों को कितने सितंबर को 'सर्जिकल स्ट्राइक दिवस' का आयोजन करने के आदेश दिए ?
उत्तर- 29 सितंबर |

iv). 34वें प्रियदर्शिनी अकैडमी ग्लोबल अवॉर्ड्स के दौरान 'स्मिता पाटिल मेमोरियल अवॉर्ड' से किस भारतीय अभिनेत्री को सम्मानित किया गया ?
उत्तर- अभिनेत्री अनुष्का शर्मा |

v).भारत में किस स्थान पर पहली बार हींग का पौधा उगाने में सफलता प्राप्त हुई ?
उत्तर- हिमाचल प्रदेश के किन्नूर जिले के लिप्पा गांव में |

Read: जॉब बदलने पर रखे आप भी किन बातें का ध्यान 

अंतर्राष्ट्रीय  
1.अमेरिकी सरकार ने रूस से सुखोई एसयू-35 लड़ाकू विमान और ज़मीन से हवा में मार करने वाली एस-400 मिसाइलें खरीदने के लिए चीनी सेना की एक इकाई पर कड़े प्रतिबंध लगाए हैं |

2.वियतनाम के राष्ट्रपति ट्रान दैई क्वांग का 21 सितम्बर 2018 को लंबी बीमारी के बाद 61 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. वे कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ वियतनाम के पोलितब्यूरो (निर्णायक फैसले लेने वाली कमेटी) के सदस्य थे |

3.उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन ने अपनी तीन दिवसीय शिखर वार्ता के अंतिम दिन गुरुवार को उत्तर कोरिया के पवित्र पहाड़ माउंट पेक्टू का भ्रमण किया |
4.चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) में अब तीसरा रणनीतिक साझेदार भी शामिल होने जा रहा है, ये नया साझेदार सऊदी अरब होगा |

5.हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार पूरी दुनिया में पिछले वर्ष एक करोड़ लोग टीबी से पीड़ित हुए |

Read: किसी भी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता के लिए मंत्र - क्या करे और क्या ना करे

अंतर्राष्ट्रीय करंट अफेयर्स क्विज
i).किस देश ने रूस से सुखोई एसयू-35 लड़ाकू विमान और ज़मीन से हवा में मार करने वाली एस-400 मिसाइलें खरीदने के लिए चीनी सेना की एक इकाई प्रतिबंध लगा दिया ?
उत्तर- अमेरिका |

ii).किस देश के राष्ट्रपति ट्रान दैई क्वांग का लंबी बीमारी के बाद 61 वर्ष की उम्र में निधन हो गया ?
उत्तर- वियतनाम |

iii).हाल ही में उत्तर कोरिया के किम जोंग उन और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे ने किस पर्वत पर मुलाकात की ?
उत्तर- माउंट पेक्टू |

iv).चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे में किस तीसरे देश नें रणनीतिक साझेदार के रूप से सम्मिलित होनें की घोषणा की ?
उत्तर- सऊदी अरब |

v).विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार पूरे विश्व में पिछले वर्ष कितनें लोग टीबी से पीड़ित हुए ?
उत्तर- एक करोड़ |

वित्त
1.यूएनडीपी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2005-06 से 2015-16 के बीच भारत में 27.1 करोड़ लोग गरीबी से बहार आये हैं | बतौर रिपोर्ट, इन 10 वर्षों के भीतर गरीबी दर 55% से घटकर 28% हो गई है |

2.थॉमस बॉर्गेन जो कि डेनमार्क के डान्स्के बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी थे, उन्होंने 19 सितम्बर 2018 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया ।

Read: कैसे बने - एक अधिकारी | वकील | डॉक्टर | जज | पुलिस और भी बहुत कुछ

वित्त करंट अफेयर्स क्विज
i).संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की एक रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2005-06 से 2015-16 के मध्य किस देश में 27.1 करोड़ लोग गरीबी से ऊपर हुए ?
उत्तर- भारत |

ii).डेनमार्क के डान्स्के बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का क्या नाम है, जिन्होंने एक जाँच में अरबों यूरो के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा होने के बाद 19 सितम्बर 2018 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया ?
उत्तर- थॉमस बॉर्गेन |

नियुक्ति
1.कैबिनेट की नियुक्ति समिति नें डी. पुरंदेश्वरी को सरकारी विमानन कंपनी एअर इंडिया में गैर-आधिकारिक स्वतंत्र निदेशक बनाने की मंज़ूरी दे दी है | पुरंदेश्वरी की नियुक्ति 3 साल के लिए की गई है |

नियुक्ति करंट अफेयर्स क्विज
i).सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया में गैर-आधिकारिक स्वतंत्र निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया ?
उत्तर- डी. पुरंदेश्वरी |

Read: (IAS) आईएएस की तैयारी कैसे करे

Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box