-->

Sep 26, 2018

Daily Current Affairs - 26 September 2018 (Hindi)


26 September Hindi Current Affairs 2018
राष्ट्रीय
1.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 24 सितम्बर 2018 को सिक्किम के पाक्योंग में बने राज्य के पहले हवाई अड्डे का उद्घाटन किया |

2.गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपनी ने मानसून में केवल 26.51 प्रतिशत बारिश के बाद कच्छ को "कमी प्रभावित जिला" घोषित किया। उन्होंने कहा कि पेयजल पाइपलाइन परियोजनाओं के लिए 296 करोड़ रूपए व्यय किये जायेंगे |

3.कमाण्डर अभिलाश टॉमी भारतीय नौसेना  के अधिकारी हैं तथा अकेले पूरी दुनिया का समुद्री चक्कर लगाने वाले प्रथम भारतीय, दूसरे एशियाई तथा पूरी दुनिया के कुल 79वें नाविक हैं।

4.भारत ने ओडिशा के मिसाइल परीक्षण केन्द्र से इंटरसेप्टर मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया. इंटरसेप्टर का नाम पृथ्वी डिफेंस व्हीकल (पीडीवी) मिशन दिया गया है |

5.केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ‘ऑपरेशन डिजिटल बोर्ड’ के तहत नौवीं से स्नातकोत्तर तक की 15 लाख कक्षाओं को डिजिटल कक्षा का रूप दिया जाएगा |

Read: जब पढ़ने बैठे और दिमाग इधर -उधर जाए तो क्या करे

राष्ट्रीय करंट अफेयर्स क्विज
i).हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के 100वें हवाई अड्डे का उद्घाटन किस राज्‍य में किया ?
उत्तर- सिक्किम

ii).गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपनी ने मानसून में केवल 26.51 प्रतिशत बारिश के बाद किस जिले को "कमी प्रभावित जिला" घोषित किया ?
उत्तर- कच्छ |

iii).हाल ही में किस भारतीय नौसेना अधिकारी को  समुद्री रेस में भाग लेते हुए चोटिल हो जाने के बाद 24 सितम्बर 2018 को हिंद महासागर से सुरक्षित निकाल लिया गया ?
उत्तर- अभिलाश टॉमी |

iv).हाल ही में भारत ने दो परतों वाली बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा प्रणाली का सफल परीक्षण किया, इस रक्षा प्रणाली को क्या नाम दिया गया ?
उत्तर- पृथ्वी डिफेंस व्हीकल (पीडीवी) |

v).केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री नें किस कार्यक्रम के अंतर्गत नौवीं से स्नातकोत्तर तक की 15 लाख कक्षाओं को डिजिटल कक्षा में परिवर्तित करनें की घोषणा की ?
उत्तर- ऑपरेशन डिजिटल बोर्ड |

अंतर्राष्ट्रीय 
1.अमेरिका  के वैज्ञानिकों ने प्रयोगशाला में स्टेम कोशिकाओं (पीएससी) का उपयोग करके मानव ग्रास नली अथवा आहार नली के एक लघु कार्यात्मक संस्करण को विकसित करने में सफलता हासिल की है |

2.हांगकांग प्रशासन ने राष्ट्रीय सुरक्षा को आधार बताते हुए चीन से आजादी की समर्थक हांगकांग नेशनल पार्टी (एचएनपी) पर 24 सितंबर 2018 को प्रतिबंध लगा दिया है |

3.वीम अल दखील सऊदी अरब में टीवी पर शाम की न्यूज़ बुलेटिन देने वाली पहली महिला ऐंकर बन गई हैं. इससे पहले 2016 में जुमानाह अलशमी सुबह की न्यूज़ पढ़ने वाली सऊदी की पहली महिला ऐंकर बनी थीं |

4.हाल ही में वैज्ञानिक चार्ल्स काओ का 84 वर्ष की आयु में हांगकांग में निधन हुआ. उन्हें 2009 में भौतिक विज्ञान क्षेत्र में नोबल पुरस्कार प्राप्त हुआ था |

Read: कैसे करे बिना कोचिंग के Competition Exam की तैयारी

अंतर्राष्ट्रीय करंट अफेयर्स क्विज
i).हाल ही में किस देश के वैज्ञानिको नें प्रयोगशाला में ग्रास नली विकसित करने में सफलता प्राप्त की ?
उत्तर- अमेरिका |

ii).हाल ही में किस देश में पहली बार स्वतंत्रता समर्थक राजनीतिक दल को प्रतिबंधित किया ?
उत्तर- हांगकांग |

iii).हाल ही में किस देश में पहली बार किसी महिला ने टीवी पर शाम का न्यूज़ बुलेटिन दिया ?
उत्तर- सऊदी अरब |

iv).हाल ही में वैज्ञानिक चार्ल्स काओ को किस क्षेत्र में नोबल पुरस्कार प्राप्त हुआ था, जिनका  84 वर्ष की आयु में हांगकांग में निधन हो गया ?
उत्तर- भौतिक शास्त्र |

वित्त
1.भारत ने संयुक्त राष्ट्र के सोलर प्रोजेक्ट के लिए 1 मिलियन डॉलर का योगदान दिया है, इस प्रोजेक्ट के तहत न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र के कार्यालय में सोलर पैनल स्थापित किये जायेंगे |

2.ब्रिक्स के न्यू डेवलपमेंट बैंक (एनडीबी) ने हाल ही में बुनियादी ढांचे परियोजनाओं के लिए मध्य प्रदेश   को 525 मिलियन डॉलर का ऋण अनुमोदित किया |

Read: प्रतियोगिता परीक्षा के लिए तैयारी कहाँ से और कैसे Start करे

वित्त करंट अफेयर्स क्विज
i).हाल ही में भारत ने संयुक्त राष्ट्र के सोलर प्रोजेक्ट के लिए कितने मिलियन डॉलर का योगदान दिया ?
उत्तर- एक मिलियन डॉलर |

ii).हाल ही में एनडीबी नें किस राज्य के बुनियादी ढांचे परियोजनाओं के लिए 525 मिलियन डॉलर का ऋण अनुमोदित किया ?
उत्तर- मध्य प्रदेश |

खेल
1.बेल्जियम फीफा रैंकिंग के 25 साल के इतिहास में यह पहली बार है जब पहला स्थान साझा किया गया है।

2.फीफा वर्ल्‍ड प्‍लेयर ऑफ दी ईयर अवार्ड लुका मोड्रिक को मिला है। वह क्रोएशिया के खिलाड़ी है। गोल्‍डेन बॉल अवार्ड भी मिल चुका है |

खेल करंट अफेयर्स क्विज
i).इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ एसोसिएशन फुटबॉल रैंकिंग में फ्रांस के साथ किस देश ने पहला स्‍थान प्राप्त किया ?
उत्तर- बेल्जियम |

ii).फीफा का साल का सर्वश्रेष्‍ठ खिलाड़ी का पुरस्‍कार किसे प्राप्त हुआ ?
उत्तर- लुका मोड्रिक |

Read:सफलता के लिए ज़रूरी है - Focus 

नियुक्ति
1.दिग्गज सोशल मीडिया कम्पनी फेसबुक ने अजित मोहन को 24 सितम्बर 2018 को फेसबुक इण्डिया  का नया प्रबन्ध निदेशक और उपाध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की।

2.नेपाल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारतीय अभिनेत्री जया प्रदा को 4 वर्ष की अवधि के लिए गुडविल एम्बेसडर नियुक्त किया गया है ।

नियुक्ति करंट अफेयर्स क्विज
i).24 सितम्बर 2018 को फेसबुक ने किसे फेसबुक इण्डिया का नया प्रबन्ध निदेशक और उपाध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की ?
उत्तर- अजित मोहन |

ii).किस देश नें अभिनेत्री जया प्रदा को पर्यटन के लिए गुडविल एम्बेसडर नियुक्त किया ?
उत्तर- नेपाल |

Read: सरकारी नौकरी कैसे मिले - सम्पूर्ण जानकारी

Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box