-->

Oct 17, 2018

Current Affairs 17 October 2018 (in Hindi)


17 October Current Affairs 2018
1.15 अक्टूबर 2018 को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री मनसुख लाल मंडाविया ने किस शहर में युवा सड़क सुरक्षा प्रशिक्षु लाइसेंस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया ?
उत्तर- नई दिल्ली |

2.हाल ही में केंद्र सरकार ने किस योजना के अंतर्गत प्रत्येक घर में बिजली पहुंचाने की योजना को पूरा करने वाले राज्यों के लिेए सौ करोड़ रुपए के पुरस्कारों की घोषणा की ?
उत्तर- सौभाग्य योजना |

3.किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में विदेशी पर्यटकों के जाने पर हाल ही में प्रतिबन्ध समाप्त कर दिया गया ?
उत्तर- अंडमान निकोबार द्वीप समूह |

4.उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में इलाहाबाद का नाम संशोधित कर किस नये नाम को रखने की घोषणा की ?
उत्तर- प्रयागराज |


5.किस सरकारी संस्था ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम को एक वेबसाइट समर्पित करनें की घोषणा की ?
उत्तर- डीआरडीओ |

6.किस राज्य में भारत के प्रधानमंत्रियों पर एक संग्रहालय के निर्माण हेतु आधारशिला रखी गई ?
उत्तर- नई दिल्ली |

7.उत्तर कोरिया और किस देश ने अपनी सीमाओं के मध्य रेल और सड़क मार्ग को जोड़ने हेतु नवंबर या दिसंबर 2018 से अपना नया प्रोजेक्ट को आरंभ करने पर सहमति प्रदान की ?
उत्तर- दक्षिण कोरिया |

8.हाल ही में किस राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री शहरी लीडर्स फ़ेलोशिप कार्य्रक्रम का उदघाटन किया ?
उत्तर- दिल्ली सरकार |


9.भारत और किस देश के मध्य चलने वाली कारवां-ए-अमन बस सेवा पुनः आरंभ करने की घोषणा की गई ?
उत्तर- पाकिस्तान |

10.किस प्रसिद्द कम्पनी के सह-संस्थापक पॉल एलेन का हाल ही में निधन हो गया ?
उत्तर- माइक्रोसॉफ्ट |

11.ग्लोबल हंगर इंडेक्स-2018 के अनुसार, किस देश में पांच वर्ष से कम आयु का हर पांच में से एक बच्चा (21%) गंभीर कुपोषण का शिकार है ?
उत्तर- भारत |

12.केंद्र सरकार द्वारा जनता के लिए स्वर्ण निवेश हेतु किस योजना की शुरुआत की गयी ?
उत्तर- गोल्ड बॉन्ड |


13.कैबिनेट नियुक्ति समिति ने हाल ही में किसे वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद का महानिदेशक नियुक्त किया ?
उत्तर- डॉ. शेखर मंडे |

14.जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल की अध्यक्षता में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने तीर्थयात्रियों को कितनी राशि का मुफ्त दुर्घटना बीमा कवर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया ?
उत्तर- 5 लाख रुपये |

15.भारत ने इंडोनेशिया में आयोजित एशियन पैरा गेम्स में कितने पदक जीतकर टूर्नामेंट इतिहास में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया ?
उत्तर- 72 |


ऐसे ही डेली करंट अफेयर्स, आर्टिकल, प्रतियोगिता दर्पण मैगजीन, सामान्य ज्ञान दर्पण तथा नौकरी सम्बन्धी जानकारी के लिए हमारें sarkarinaukricareer.in पोर्टल पर लॉगिन करके आप इस तरह की और भी जानकरियाँ प्राप्त कर सकते है | यदि आपको यह जानकारी  पसंद आयी हो , तो हमारे facebook पेज को जरूर Like करें |



Read: Reasoning लगती है मुस्किल - जानिये तैयारी कैसे करें

Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box