-->

Oct 13, 2018

Daily Current Affairs - 13 October 2018 (Hindi)


13 October Hindi Current Affairs 2018
राष्ट्रीय
1.केंद्र ने गंगा नदी का 'न्यूनतम पर्यावरणीय प्रवाह' (ई-फ्लो) निर्धारित कर दिया है, इसका अर्थ यह है, कि अब हर मौसम में गंगा नदी में पर्याप्त जल उपलब्ध रहेगा |

2.भारत में अग्रणी दूरसंचार सेवा प्रदाता वोडाफोन-आइडिया ने महिलाओं की सुरक्षा पर आधारित सेवा ‘वोडाफोन सखी’ की शुरुआत की |

3.गंगा नदी के संरक्षण के लिए कार्य करने वाले प्रोफेसर जी.डी. अगरवाल का हाल ही में निधन हुआ |

4.कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने बैंक ऑफ बड़ौदा के एमडी व सीईओ पी.एस. जयकुमार को एक साल का कार्यकाल विस्तार दिया है. अक्टूबर 2015 में बैंक ऑफ बड़ौदा से जुड़े जयकुमार का तीन वर्षीय कार्यकाल 12 अक्टूबर 2018 को समाप्त हो रहा था |

5.असम सरकार तथा भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI) द्वारा संयुक्त रूप से 11 अक्टूबर 2018 से माजुली द्वीप के लिए रोल-ऑन-रोल-ऑफ (रो-रो) सेवा आरंभ की गई |


राष्ट्रीय करंट अफेयर्स क्विज
i).केंद्र सरकार ने हाल ही में किस नदी के लिए पहली बार न्यूनतम मात्रा में पानी के प्रवाह को अनिवार्य करने की घोषणा की ?
उत्तर- गंगा नदी

ii).हाल ही में वोडाफोन द्वारा महिला सुरक्षा हेतु आरंभ की गई पहल का क्या नाम रखा गया ?
उत्तर- वोडाफोन सखी |

iii).पर्यावरणविद तथा गंगा एक्ट की मांग करने वाले किस एक्टिविस्ट का आमरण अनशन के कारण निधन हो गया ?
उत्तर- प्रोफेसर जी.डी. अग्रवाल |

iv).कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने हाल ही में बैंक ऑफ बड़ौदा के एमडी और सीईओ का कार्यकाल कितनें वर्ष तक बढ़ा दिया ?
उत्तर- एक वर्ष |

v).हाल ही में असम के किस द्वीप पर रोल-ऑन-रोल-ऑफ (रो-रो) सेवा का शुभारम्भ हुआ ?
उत्तर- माजुली |

अंतर्राष्ट्रीय  
1.विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने 11 और 12 अक्टूबर को ताजिकिस्तान की राजधानी दुशाम्बे में शुरू हुए शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की सरकारी बैठक के 17वीं परिषद में भाग लिया |

2.भारत और इंडोनेशिया के बीच समन्वयित गश्त का आयोजन इंडोनेशिया में किया जा रहा है. इसका आयोजना इंडोनेशिया के बेलवन में 11-27 अक्टूबर 2018 के बीच किया जा रहा है |

3.रूस निर्मित सोयुज़ रॉकेट की आपातकालीन लैंडिंग की गयी, यह रॉकेट अंतर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना हुआ था |

4.मलेशिया सरकार ने मृत्‍युदंड को समाप्‍त करने का निर्णय लिया है | मलेशिया के संचार और मल्‍टी मीडिया मंत्री गोबिंद सिंह देव ने कहा कि इस सजा के प्रति देश में भारी विरोध को देखते हुए सरकार ने इसे समाप्‍त करने का फैसला किया है |


अंतर्राष्ट्रीय करंट अफेयर्स क्विज
i).किस देश में शंघाई सहयोग संगठन की 17वीं सीएचजी बैठक का आयोजन किया गया ?
उत्तर- ताजिकिस्तान |

ii).इंडोनेशिया और किस देश के मध्य समन्वयित गश्त का आयोजन 11-27 अक्टूबर 2018 के मध्य इंडोनेशिया में किया जा रहा है ?
उत्तर- भारत |

iii).हाल ही में किस देश द्वारा निर्मित सोयुज़ रॉकेट की आपात लैंडिंग करवानी पड़ी ?
उत्तर- रूस |

iv).हाल ही में किस देश की सरकार नें देश में मृत्‍युदंड समाप्‍त करने का निर्णय लिया ?
उत्तर- मलेशिया |

वित्त
1.विश्व बैंक ने हाल ही में मानव पूँजी सूचकांक जारी किया, इस सूची में भारत को 115वां स्थान प्राप्त हुआ |

2.केंद्र सरकार ने चमड़े और जूते क्षेत्र में रोजगार उत्पादन के लिए एक विशेष पैकेज को मंजूरी दे दी है। केंद्र ने तमिलनाडु में चमड़े के उद्योग को बढ़ावा देने के लिए 105 करोड़ रुपये से अधिक की चार परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है।


वित्त करंट अफेयर्स क्विज
i).हाल ही में विश्व बैंक द्वारा जारी मानव पूँजी सूचकांक में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ ?
उत्तर- 115वां |

ii).केंद्र सरकार ने किस उद्योग को बढ़ावा देने के लिए 105 करोड़ रुपये से अधिक की चार परियोजनाओं को स्वकृति प्रदान की ?
उत्तर- चमड़े और जूते क्षेत्र में |

खेल
1.जेवलिन खिलाड़ी संदीप चौधरी ने इंडोनेशिया में एशियाई पैरा खेलों में भारत का पहला स्वर्ण पदक जीता |

खेल करंट अफेयर्स क्विज
i).इंडोनेशिया में एशियाई पैरा खेलों में भारत का पहला स्वर्ण पदक किसन जीता ?
उत्तर- संदीप चौधरी |


नियुक्ति 
1.भारतीय चतुर्वेदी को भारतीय रिजर्व बैंक के केंद्रीय बोर्ड में नियुक्त किया गया था। रेविथी अय्यर, एक पूर्व भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा सेवा अधिकारी, को आरबीआई बोर्ड में भी नामांकित किया गया था। दोनों को 1 9 सितंबर, 2018 से चार साल की अवधि के लिए नियुक्त किया गया है |

नियुक्ति करंट अफेयर्स क्विज
i).हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक के केंद्रीय बोर्ड में चार वर्ष की अवधि हेतु किसे नियुक्त किया गया ?
उत्तर- भारतीय चतुर्वेदी |



Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box