-->

Oct 9, 2018

Daily Current Affairs - 9 October 2018 (Hindi)


9 October Hindi Current Affairs 2018
राष्ट्रीय
1.महाराष्ट्र में महिला कैदी और खुली जेल के कैदियों को जेल डिपार्टमेंट ने सुविधा दी है, जिसके अंतर्गत  पहली बार देश में जेल से स्मार्ट विडियो कॉलिंग की सुविधा शुरू की गई है |

2.केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने रैपिड एक्शन फ़ोर्स की पांच नयी बटालियनों को मंज़ूरी दे दी है | इन पांच नयी बटालियनों को वाराणसी (उत्तर प्रदेश), हाजीपुर (बिहार), जयपुर (राजस्थान), मंगलोर (कर्नाटक) तथा नुह (हरियाणा) में तैनात किया जायेगा |

3.बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने हाल ही में घोषणा की है कि पटना में डॉल्फिन रिसर्च सेंटर की स्थापना की जाएगी | यह एशिया का पहला डॉल्फिन रिसर्च सेंटर होगा |

4.महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में स्थित रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पालघर, ठाणे और रायगढ़ जिलों में पैदा होने वाले अल्फोंसो आम को हाल ही में भौगोलिक चिन्ह’ (जीआई) के तौर पर पंजीकृत किया गया है |

5.भारतीय वायु सेना ने 08 अक्टूबर 2018 को नई दिल्ली में 86वां वायु सेना दिवस मनाया. एयर शो के दौरान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर लगातार तीसरे साल परेड देखने के लिए पहुंचे, वायुसेना ने उन्हें ग्रुप कैप्टन रैंक दी है |


राष्ट्रीय करंट अफेयर्स क्विज
i).हाल ही में किस राज्य के जेल प्रशासन ने देश में पहली बार कैदियों को अपने परिवार और रिश्तेदारों को वीडियो कॉल करने की सुविधा प्रदान की ?
उत्तर- महाराष्ट्र

ii).केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने हाल ही में रैपिड एक्शन फ़ोर्स की कितनी नई बटालियनों को स्वीकृति प्रदान की ?
उत्तर- पांच |

iii).हाल ही में भारत में किस स्थान पर एशिया के पहले डॉल्फिन रिसर्च सेंटर की स्थापना किये जाने की घोषणा हुई ?
उत्तर- पटना |

iv).किस क्षेत्र में उगाये जाने वाले अल्फोंसो आम को जीआई टैग प्रदान किया गया ?
उत्तर- महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में |

v).हाल ही में भारतीय वायु सेना ने अपना 86वां वायु सेना दिवस कब मनाया ?
उत्तर- 08 अक्टूबर 2018 को |

अंतर्राष्ट्रीय  
1.विश्व आर्थिक मंच द्वारा हाल ही में फ्यूचर ऑफ़ वर्क इन इंडियारिपोर्ट जारी की गई. इसे विश्व आर्थिक मंच की ओर से आब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ओआरएफ) ने तैयार किया है |

2.भारत और जापान के बीच द्विपक्षीय समुद्री युद्धाभ्यास (जेआईएमईएक्स) 07 अक्टूबर 2018 को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में शुरू हुआ है, यह युद्धाभ्यास 15 अक्टूबर 2018 तक चलेगा |

3.नासा ने तकनीकी कारणों से मंगल ग्रह पर स्थित क्यूरियोसिटी रोवर का एक कंप्यूटर अस्थाई रूप से बंद कर दिया है ताकि 15 सितंबर से निष्क्रिय पड़े इस कंप्यूटर से दोबारा साइंस और इंजीनियरिंग डेटा एकत्रित हो सके |

4.रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज़ ने 3 अक्टूबर 2018 को घोषणा की कि वर्ष 2018 के रसायन-शास्त्र के नोबेल पुरस्कार  के आधे हिस्से पर फ्रांसेस एच. एर्नॉल्ड का अधिकार होगा जबकि शेष आधे भाग पर जॉर्ज पी. स्मिथ और सर ग्रेगरी पी. विंटर का बराबर-बराबर अधिकार होगा ।


अंतर्राष्ट्रीय करंट अफेयर्स क्विज
i).किस अंतरराष्ट्रीय संस्था ने हाल ही में फ्यूचर ऑफ़ वर्क इन इंडिया रिपोर्ट जारी की ?
उत्तर- विश्व आर्थिक मंच |

ii).भारत और किस देश के मध्य द्विपक्षीय समुद्री युद्धाभ्यास  07 अक्टूबर 2018 को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में आरम्भ हुआ ?
उत्तर- जापान |

iii).हाल ही में नासा ने तकनीकी कारणों से किस ग्रह पर स्थित क्यूरियोसिटी रोवर का एक कंप्यूटर अस्थाई रूप से बंद कर दिया ?
उत्तर- मंगल ग्रह |

iv). 3 अक्टूबर 2018 को की गई घोषणा के अनुसार किन तीन वैज्ञानिकों को वर्ष 2018 का रसायन-शास्त्र का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया जायेगा
उत्तर- फ्रांसेस एच. एर्नॉल्ड, जॉर्ज पी. स्मिथ और सर ग्रेगरी पी. विंटर |

वित्त
1.अमेरिका के साथ व्यापार युद्ध के बीच चीन के सेंट्रल बैंक 'पीपल्स बैंक ऑफ चाइना' (पीबीओसी) ने इस साल 15 अक्टूबर से सीआरआर (भारत में सीआरआर) में 1% कटौती की घोषणा की है |

2.वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट के अनुसार, भारत की आर्थिक वृद्धि में मज़बूती आ रही है और चालू वित्त वर्ष में इसके 7.3 प्रतिशत तक बढ़ने व अगले दो वित्त वर्षों में इसके 7.5 प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान है |


वित्त करंट अफेयर्स क्विज
i).अमेरिका के साथ व्यापार युद्ध के बीच चीन के सेंट्रल बैंक 'पीपल्स बैंक ऑफ चाइना' ने इस वर्ष 15 अक्टूबर से सीआरआर में कितने प्रतिशत कटौती की घोषणा की ?
उत्तर- एक प्रतिशत |

ii).विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष में इसके 7.3 प्रतिशत तक बढ़ने व अगले दो वित्त वर्षों में इसके कितने प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान है ?
उत्तर- 7.5 प्रतिशत |

खेल
1.विश्व चैंपियन भारत ने श्रीलंका को 144 रनों से हराकर रिकॉर्ड छठी बार U-19 एशिया कप जीत लिया है. फरवरी 2018 में विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम ने एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को चौथी बार हराया है |

खेल करंट अफेयर्स क्विज
i).विश्व चैंपियन भारत ने किस देश को 144 रनों से हराकर रिकॉर्ड छठी बार U-19 एशिया कप जीत लिया ?
उत्तर- श्रीलंका |


नियुक्ति 
1.ब्रेट कावानाह ने अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली है | अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स ने शीर्ष अदालत के 114वें न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई |

नियुक्ति करंट अफेयर्स क्विज
i).हाल ही में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के 114वें न्यायाधीश के रूप में किसे नियुक्त किया गया ?
उत्तर- ब्रेट कावानाह |



Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box