-->

Oct 24, 2018

Quick Current Affairs 24 October 2018 in Hindi


24 October Current Affairs 2018
1.पर्यावरण मंत्रालय ने दीपावाली के अवसर पर वायु प्रदूषण को नियंत्रण में रखने हेतु किस अभियान की शुरुआत की ?
उत्तर- हरित दिवाली, स्वस्थ दिवाली |

2.हाल ही में किस राज्य सरकार ने सर्वानंद प्रेमी द्वारा लिखित 'श्रीमद्भागवद गीता' और 'कौशुर रामायण' का उर्दू संस्करण स्कूल-कॉलेजों और सार्वजनिक पुस्तकालयों में रखने का आदेश जारी किया ?
उत्तर- जम्मू-कश्मीर सरकार |

3.विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में किस भारतीय खिलाड़ी ने पहले दो मेडल जीतने का श्रेय प्राप्त किया ?
उत्तर- बजरंग पूनिया |



4.किस राज्य में 46 संगठनों ने केंद्र सरकार के नागरिकता (संशोधन) विधेयक, 2016 के विरुद्ध  राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया ?
उत्तर- असम |

5.कैमरून के पॉल बिया ने 71.3 प्रतिशत मतदान के साथ कितनी बार राष्ट्रपति चुनाव में विजय प्राप्त की ?
उत्तर- सातवीं |

6.हाल ही  में रेलवे ने अपने सफाई कर्मचारियों के पद 'सफाईवाला' का नाम संशोधित कर नया नाम क्या रखा है ?
उत्तर- हाउसकीपिंग सहायक |


7.वर्ष 2008 में रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार जीतने वाले किस जापानी वैज्ञानिक का हाल ही में निधन हो गया ?
उत्तर- ओसामू शिमोमुरा |

8.क्रेडिट सुईस की ग्लोबल वेल्थ रिपोर्ट 2018 के अनुसार, किस देश के शीर्ष 1 प्रतिशत अमीरों के पास देश की आधी से अधिक (51.5 प्रतिशत) संपत्ति है ?
उत्तर- भारत |

9.23 अक्टूबर 2018 को किस देश के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने चीन और मकाओ को हॉन्ग-कॉन्ग से जोड़ने वाले समुद्र पर बने विश्व के सबसे लंबे पुल का उद्घाटन किया ?
उत्तर- चीन |


10.हाल ही में किस महिला खिलाड़ी ने डेनमार्क बैडमिंटन ओपन 2018 का ख़िताब जीता ?
उत्तर- ताई जू यिंग (ताइवान) |

11.किस देश की एक कंपनी ने सप्ताह में कम-से-कम 5 दिन 6-6 घंटे की नींद रात में लेने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया ?
उत्तर- जापान |

12.सुप्रीम कोर्ट ने किस मंदिर में सभी आयु की महिलाओं को प्रवेश की अनुमति देने के अपने निर्णय के विरुद्ध दायर पुनर्विचार याचिकाओं पर 13 नवंबर को सुनवाई करने की घोषणा की ?
उत्तर- सबरीमाला मंदिर |


ऐसे ही डेली करंट अफेयर्स, आर्टिकल, प्रतियोगिता दर्पण मैगजीन, सामान्य ज्ञान दर्पण तथा नौकरी सम्बन्धी जानकारी के लिए हमारें sarkarinaukricareer.in पोर्टल पर लॉगिन करके आप इस तरह की और भी जानकरियाँ प्राप्त कर सकते है | यदि आपको यह जानकारी  पसंद आयी हो , तो हमारे facebook पेज को जरूर Like करें |




Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box