-->

Oct 31, 2018

Quick Current Affairs 31 October 2018 in Hindi

31 October Current Affairs 2018

1.डब्ल्यूएचओ के अनुसार, वायु प्रदूषण से प्रत्येक वर्ष पांच वर्ष से कम उम्र के कितने बच्चों की मृत्यु हो जाती है ?
उत्तर- 6,00,000 बच्चे |

2.हाल ही में किस राज्य के काजीरंगा में सार्वजनिक स्वास्थ्य देखभाल पर राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन आरंभ  हुआ ?
उत्तर- असम |

3.हाल ही में कौन सा देश अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन के समझौते की पुष्टि करने वाला 48वां देश बन गया ?
उत्तर- जापान |


4.बांग्लादेश की एक कोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा ज़िया की सज़ा 5 साल से बढ़ाकर कितने वर्ष कर दी गयी ?
उत्तर- 10 साल |

5.किस यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने तेल और गैस पाइपलाइन के अंदर की स्थिति की निगरानी करने हेतु एक अति सूक्ष्म रोबोट का निर्माण किया ?
उत्तर- मैसेचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) |

6.हाल ही में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जापान यात्रा के दौरान भारत और जापान के मध्य कितने समझौतों पर हस्ताक्षर हुए ?
उत्तर- छह |


7.हाल ही में चर्चित शब्द 'इफ्फी कोशेंट' का उपयोग किसके लिए किया जाता है ?
उत्तर- फेक न्यूज़ जांचना |

8.हाल ही में किस स्थान पर नक्सलियों द्वारा दूरदर्शन की टीम पर हमला किया गया जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई ?
उत्तर- दंतेवाड़ा |

9.हाल ही में श्रीलंका का नया प्रधानमंत्री किसे नियुक्त किया गया ?
उत्तर- महिंदा राजपक्षे |


10.हाल ही में आयरलैंड के राष्ट्रपति के रूप में किसने शपथ ग्रहण की ?
उत्तर- माइकल डी हिगिन्स |

11.किस राज्य सरकार ने शैक्षणिक और सांस्कृतिक सहयोग को मजबूत करने हेतु ब्रिटिश काउंसिल के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए ?
उत्तर- अरुणाचल प्रदेश |

12.भारत में गरीब बच्चों के लिए हॉस्टल बनाने के लिए किस देश ने 7 मिलियन डालर से अधिक दान दिया ?
उत्तर- कनाडा |    


ऐसे ही डेली करंट अफेयर्स, आर्टिकल, प्रतियोगिता दर्पण मैगजीन, सामान्य ज्ञान दर्पण तथा नौकरी सम्बन्धी जानकारी के लिए हमारें sarkarinaukricareer.in पोर्टल पर लॉगिन करके आप इस तरह की और भी जानकरियाँ प्राप्त कर सकते है | यदि आपको यह जानकारी  पसंद आयी हो , तो हमारे facebook पेज को जरूर Like करें |




Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box