-->

Nov 3, 2018

Quick Current Affairs 3 November 2018 in Hindi

3 November Current Affairs 2018

1.हाल ही में भारत और अमेरिका के मध्य बौद्धिक सम्पदा पर पहली वार्ता का किस शहर में आयोजित हुई ?
उत्तर- नई दिल्ली |

2.हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आपराधिक मामलों में पारस्परिक कानूनी सहायता पर भारत और किस देश के मध्य समझौते को अपनी स्वीकृति प्रदान की ?
उत्तर- मोरक्को |

3.केंद्रीय कैबिनेट ने किस राज्य के नवनिर्मित झारसुगुडा एयरपोर्ट का नाम संशोधित कर 'वीर सुरेंद्र साईं एयरपोर्ट, झारसुगुडा' करने का निर्णय लिया ?
उत्तर- ओडिशा |


4.हाल ही में किस आईआईटी के शोधकर्ताओं ने पूर्ण रूप से भारत में विकसित देश का पहला माइक्रोप्रोसेसर 'शक्ति' का निर्माण किया ?
उत्तर- आईआईटी-मद्रास |

5.केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने दक्षिण कोरिया और किस देश के साथ पर्यटन तथा परिवहन के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने हेतु समझौता ज्ञापन को स्वकृति प्रदान की ?
उत्तर- रूस |

6.किस बल्लेबाज ने पूर्व दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी मार्क बाउचर को पछाड़कर वनडे इतिहास में तीसरे सबसे सफल विकेटकीपर का ख़िताब जीता ?
उत्तर- महेंद्र सिंह धोनी |


7.एक नवम्बर 2018 को रोहित शर्मा नें वेस्ट इंडीज के विरुद्ध पांचवें मैच के दौरान वनडे इतिहास में सबसे तेज़ कितने छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए ?
उत्तर- 200 छक्के |

8.भारत नें 30 नवम्बर 2018 को परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम स्वदेश निर्मित अग्नि-1 बैलिस्टिक मिसाइल का सफलतापूर्वक रात्रि परीक्षण किस स्थान से किया ?
उत्तर- डॉ अब्दुल कलाम द्वीप से |

9.हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के किस पूर्व कप्तान को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में उनके उत्कृष्ठ योगदान के लिए ICC हॉल ऑफ़ फेम में सम्मिलित किया गया ?
उत्तर- राहुल द्रविड़ |


10.विश्व बैंक द्वारा अक्टूबर-2018 में जारी ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में भारत की रैंक क्या घोषित की गयी ?
उत्तर-  77 |

11.उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में 'खाद्य मूल्य श्रृंखला' विकसित करने के लिए किस देश के साथ साझेदारी करनें की घोषणा की ?
उत्तर- जापान |

12.हार्वर्ड विश्वविद्यालय द्वारा 6 दिसंबर 2018 को 2018 ग्लीट्समैन पुरस्कार से किसे सम्मानित किया जाएगा ?
उत्तर- मलाला यूसुफज़ई |   


ऐसे ही डेली करंट अफेयर्स, आर्टिकल, प्रतियोगिता दर्पण मैगजीन, सामान्य ज्ञान दर्पण तथा नौकरी सम्बन्धी जानकारी के लिए हमारें sarkarinaukricareer.in पोर्टल पर लॉगिन करके आप इस तरह की और भी जानकरियाँ प्राप्त कर सकते है | यदि आपको यह जानकारी  पसंद आयी हो , तो हमारे facebook पेज को जरूर Like करें |



Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box